सामान्य ज्ञान
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्थापना संगीत नाटक अकादमी ने वर्ष 1959 में की थी। यह रंगमंच का प्रशिक्षण देने वाली सबसे महत्वपूर्ण संस्था है जो दिल्ली में स्थित है। यह संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत एक स्वशासी संस्थान है। इसे वर्ष 1975 में एक स्वतंत्र स्कूल का दर्जा दिया गया था, लेकिन वर्ष 2005 में इसे डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ।
हाल ही में रतन थियम राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। उनकी यह नियुक्ति चार बरसों के लिए की गई है।
सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) की योजना प्रारंभिक शिक्षा के सर्वसुलभीकरण के निमित्त मिशन पद्धति अपनाए जाने के संबंध में अक्टूबर 1998 में आयोजित राज्य शिक्षा मंत्रियों के सम्मेलन की सिफारिशों का परिणाम है। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत सहायता नौवीं योजना के दौरान केंद्र और राज्य सरकार के बीच 85:15 की भागीदारी के आधार पर थी, दसवीं योजना के दौरान 75:25 और इसके बाद 50:50 के आधार पर थी।
कार्यक्रम में समूचे देश को शामिल किया गया है और 12.3 लाख बस्तियों में 19.4 करोड़ बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखा गया है। इस योजना के आधीन लगभग 8.5 लाख मौजूदा प्राथमिक और अपर प्राथमिक स्कूल तथा 33 लाख मौजूदा अध्यापक शामिल हैं। वर्ष 2004-05 के दौरान इस कार्यक्रम के अंतर्गत 598 जिलों की वार्षिक कार्य योजनाओं को स्वीकृति किया गया। इस कार्यक्रम में ऐसी बस्तियों में नए स्कूल स्थापित करना, जहां कोई स्कूली सुविधाएं मौजूद नहीं हैं तथा अतिरिक्त क्लासरूमों, पेयजल, अनुरक्षण अनुदान तथा सामाजिक सुधार अनुदान के प्रावधान के माध्यम से स्कूल के मौजूदा आधारिक तंत्र को सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया जाएगा। एसएसए में लड़कियों और कमजोर वर्गों के बच्चों पर विशेष ध्यान दिया गया है। दसवीं योजना के दौरान एसएसए के लिए 17 हजार करोड़ रु. का आवंटन किया गया। एसएसए की वजह से विद्यालय न जाने वाले बच्चों की संख्या वर्ष 2001 में 3.5 करोड़ से घटकर वर्ष 2003-04 में 2.3 करोड़ हो गई।
डिप्रेशन को किसी उपकरण से मापा नहीं जा सकता। अवसाद के स्तर को मापने के लिए जिस पैमाने का इस्तेमाल होता है उसे हैमिल्टन डिप्रेशन स्केल कहा जाता है।
इसके तहत मनोवैज्ञानिक अवसादग्रस्त व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं और वे डिप्रेशन से जुड़े सभी मुद्दों के बारे में बात कर उन्हें रेटिंग स्केल के हिसाब से हैमिल्टन पैमाने पर लिखते हंै। इन सब रेटिंग को मिलाकर ही वे एक सही निष्कर्ष निकालते हंै। हैमिल्टन पैमाना डिप्रेस व्यक्ति के लिए बहुत ही उपयोगी है।आजकल बाजार में बहुत सारे ऐसे पैमाने मिलते है जिससे डिप्रेस व्यक्ति अपने आप अपने डिप्रेशन लेवल का पता लगा सकता हैं।
1. चिपको आंदोलन मुख्य रूप से संबद्ध है?
(अ) प्रतिभा पलायन रोकने से (ब) वृक्षों के मनमाने तरीके से काटने से रोकने के लिए (स) सरदार सरोवर बांध के निर्माण को रोकने के लिए (द) टेहरी बांध के निर्माण को रोकने के लिए
2. लवण मृदा में निम्नलिखित में से कौन सा लवण नहीं घुला होता है?
(अ) कैल्सियम सल्फेट (ब) मैग्नीशियम सल्फेट (स) कैल्सियम क्लोराइड (द)अमोनियम क्लोराइड
3. दीप्तिकाल आवश्यकता के आधार पर फसलों के पौधों को कितने भागों में बांटा गया है?
(अ) अल्प प्रकाशपेक्षी पौधे (ब) दीर्घ प्रकाशपेक्षी पौधे (स) दिवस निष्प्रभावी पौधे (द) उक्त सभी
4. निम्नलिखित में से कौन सा ढंग पृष्ठीय सिंचाई का नहीं है?
(अ) बौछारी सिंचाई (ब) पूर सिंचाई (स) क्यारी सिंचाई (द) कूंड सिंचाई
5. ढ्ढस्नस्नष्टह्र क्या है?
(अ) कृषक संगठन (ब) निजी उर्वरक प्रणाली (स) कृषक उर्वरक कंपनी (द) कृषक गन्ना सोसाइटी
6. राष्टï्रीय वानिकी कार्य योजना का लक्ष्य भारत में 33 प्रतिशत भू-क्षेत्र को किस वर्ष तक वृक्षों का परिपूर्ण करने का है?
(अ) वर्ष 2008 (ब) वर्ष 2012 (स) वर्ष 2016 (द) वर्ष 2020
7. भारत में निम्नलिखित वन प्रकारों में किस एक का वृहत्तम क्षेत्र है?
(अ) उष्णकटिबंधीय आद्र्र सदाबहार वन (ब) उष्णकटिबंधीय आद्र्र पर्णपाती वन (स) उपोष्णकटिबंधीय शुष्क सदाबहार वन (द) पर्वतीय आद्र्र शीतोष्ण वन
8. क्रॉमवेल धारा किस महासागर में पाई जाती है?
(अ)प्रशांत महासागर (ब) अटलांटिक महासागर (स) हिंद महासागर (द) आर्कटिक महासागर
9. किस अफ्रीकी देश को मूलरूप से उत्तरी रोडेशिया के रूप में जाना जाता था?
(अ) नामीबिया (ब) तंजानिया (स) जाम्बिया (द) जिम्बाब्वे
10. निम्नलिखित में से किस पेड़ से निकले पदार्थ से तारपीन का तेल तैयार किया जाता है?
(अ) चंदन से (ब) देवदार से (स) चीड़ से (द) सागौन से
11. देश में चंदन के वृक्ष सबसे अधिक कहां मिलते हंै?
(अ) केरल (ब) कर्नाटक (स) असम (द) मध्यप्रदेश
12. राजस्थान का सबसे बड़ा जिला क्षेत्रफल की दृृष्टिï से निम्न में से कौन सा है?
(अ) अजमेर (ब) जोधपुर (स) जैसलमेर (द)बीकानेर
13. ढूंढाड़ किसका प्राचीन नाम है?
(अ) अलवर (ब) बीकानेर (स) जयपुर (द) भरतपुर
14. भारत के किस राज्य में बौद्घ धर्म के अनुयायी सबसे अधिक हैं?
(अ) नागालैण्ड (ब) सिक्किम (स) महाराष्टï्र (द) हिमाचल प्रदेश
15. हिंदुओं का सर्वाधिक अनुपात किस राज्य में है?
(अ) उत्तरप्रदेश (ब) मध्यप्रदेश (स) उड़ीसा (द) आंध्रप्रदेश
16. एसबेस्टॉस न जलने वाला रेशेदार तत्व है, इसके निक्षेप कहां पाए जाते हैं?
(अ) मध्यप्रदेश (ब) उड़ीसा तथा आंध्रप्रदेश (स) महाराष्टï्र तथा गुजरात (द) आंध्रप्रदेश तथा झारखंड
17. भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कहां स्थित है?
(अ)जम्मू-कश्मीर (ब) उत्तरप्रदेश (स)हरियाणा (द)पंजाब
18. निम्नलिखित में से कौन संवैधानिक सरकार विषय में चर्चा करता है?
(अ) हॉब्स (ब) लॉक (स) रूसो (द) ये सभी
19. एक कठोर संविधान वह है, जिसे?
(अ) संशोधित नहीं किया जा सकता (ब) दो तिहाई बहुमत से संशोधित किया जा सकता है (स) विधि निर्माण की सामान्य प्रक्रिया से संशोधित हो सकता है (द) विधि निर्माण की सामान्य प्रक्रिया से संशोधित नहीं हो सकता है
20. काली मिर्च का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) आंध्रप्रदेश (ब) केरल (स) कर्नाटक (द) मध्यप्रदेश
21. काली मिट्टïी किस फसल के लिए सबसे अधिक भूमि मानी जाती है?
(अ) मक्का (ब) खरबूजा (स) चावल (द) कपास
22. किस भारतीय स्थान को अंतरिक्ष नगर के उपनाम से भी जाना जाता है?
(अ) अहमदाबाद (ब) श्रीहरिकोटा (स) बंगलौर (द) श्रीनगर
23. निम्नलिखित बंदरगाहों में से कौन सा एक मुक्त व्यापार क्षेत्र है?
(अ) कोचीन (ब) तूतीकोरिन (स) काण्डला (द) पाराद्वीप
24. अत्यधिक गहरे या पातालीय भूकंप को क्या कहते हैं?
(अ)सुनामी (ब)प्लूटॉनिक (स)अंतस्थ भूकंप (द) इनमें से कोई नहीं
25. संसदीय शासन का मूल सिद्घांत क्या है?
(अ) व्यवस्थापिका तथा कार्यपालिका के मध्य एकीकरण (ब) व्यवस्थापिका तथा कार्यपालिका के मध्य पृथक्कीकरण (स) केंद्र और राज्यों के मध्य शक्तियों का विभाजन (द) इनमें से कोई नहीं
26. अपने देश में दलहन के प्रति व्यक्ति दिन खपत लगभग कितनी है?
(अ) 29 ग्राम (ब) 39 ग्राम (स) 49 ग्राम (द) 59 ग्राम
27. अमेरिकन कपास की बीज की दर है?
(अ) 15-25 किग्रा प्रति हेक्टेयर (ब) 30-40 किग्रा प्रति हेक्टेयर (स) 50-60 किग्रा प्रति हेक्टेयर (द) 60-75 किग्रा प्रति हेक्टेयर
28. दी सोशल एनाटॉमी ऑफ एन एग्रीकल्चरल कम्युनिटी नामक प्रसिद्ध पुस्तक किसने प्रकाशित की?
(अ) जे.एम. गिलिट (ब) डॉ. सी.जे. गाल्पिन (स) डॉ. ए. आर. देसाई (द) चाल्र्स हैन्डरसन
---
सही जवाब- 1.(ब) वृक्षों के मनमाने तरीके से काटने से रोकने के लिए, 2.(द)अमोनियम क्लोराइड, 3.(द) उक्त सभी, 4.(अ) बौछारी सिंचाई, 5.(स)कृषक उर्वरक कंपनी, 6.(ब)2012, 7.(स) उपोष्ण कटिबंधीय शुष्क सदाबहार वन, 8.(अ)प्रशांत महासागर, 9.(स) जाम्बिया, 10.(स)चीड़ से, 11.(ब)कर्नाटक, 12.(स) जैसलमेर, 13.(स)जयपुर, 14.(स) महाराष्ट्र, 15.(अ) उत्तरप्रदेश, 16.(द) आंध्रप्रदेश, 17.(अ) जम्मू-कश्मीर, 18.(ब) लॉक, 19.(द) विधि निर्माण की सामान्य प्रक्रिया से संशोधित नहीं हो सकता है, 20.(ब)केरल, 21.(द) कपास, 22.(ब) श्रीहरिकोटा, 23.(स) काण्डला, 24.(ब)प्लूटॉनिक, 25.(द) इनमें से कोई नहीं, 26.(अ) 29 ग्राम, 27.(अ) 15-25 किग्रा प्रति हेक्टेयर, 28.(ब) डॉ. सी.जे. गाल्पिन।
देश में बाघ संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप बाघों की संख्या में वृद्धि हुई है। आंकड़ों के अनुसार 2006 में बाघों की अनुमानित संख्या 1411 थी, जिसकी निचली और ऊपरी सीमा क्रमश: 1165 और 1657 थी। 2010 की गणना के अनुसार यह संख्या बढक़र 1706 हो गई, जिसकी निचली संख्या 1520 और ऊपरी संख्या 1909 थी।
बाघों को बचाने के लिए वन्य जीव (सुरक्षा) कानून, 1972 में संशोधन किया गया, ताकि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण और बाघ एवं अन्य लुप्तप्राय प्रजाति अपराध नियंत्रण ब्यूरो का गठन किया जा सके। बाघ आरक्षित वन क्षेत्र या बाघों की अधिक संख्या वाले क्षेत्र से संबंधित अपराधों के मामले में सजा में बढ़ोत्तरी की गई है। बाघ संरक्षण गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के लिए 4 सितंबर 2006 से राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण का गठन किया गया। इसके साथ बाघ आरक्षित वन क्षेत्र का प्रबंधन मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने, बाघ आरक्षित वन क्षेत्र के लिए विशेष रूप से बाघ संरक्षण योजना बनाने, संसद के समक्ष वार्षिक लेखा रिपोर्ट प्रस्तुत करने, मुख्यमंत्रियों की अध्यक्षता में राज्य स्तर की संचालन समितियों का गठन करने और बाघ संरक्षण फाउंडेशन की स्थापना करने की कार्यवाही भी की गई। वन्य जीवों के गैरकानूनी व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए 6 जून 2007 को बहु आयामी बाघ एवं अन्य लुप्तप्राय प्रजाति अपराध नियंत्रण ब्यूरो (वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो) की स्थापना की गई।
शानेल ब्रांड, फैशन की दुनिया का एक जाना-माना नाम है। इसकी स्थापना कोको शानेल ने की , जो फ्रांस की मशहूर फैशन डिजाइनर थीं और उन्हें पहले विश्वयुद्ध के बाद के दौर में महिलाओं की पारंपरिक छवि में बड़ा बदलाव का श्रेय दिया जाता है।
यह उनके डिजाइन किए पोशाकों का कमाल था जिसने उस दौर की युवतियों के कंधों से परंपरा और औपचारिकता का बोझ उतार उन्हें स्पोर्टी, छरहरी और लापरवाह छवि में ढाल दिया। शानेल के डिजाइन का दायरा फैशन से कहीं आगे निकल कर नई दिशाओं में बढ़ा और किंवदंती बना। कपड़ों के अलावा गहने, हैंड बैग और परफ्यूम पर भी उनकी सोच और कल्पना ने रंग बिखेरे। उनकी खास परफ्यूम शानेल नं. 5 कई दशक बीत जाने के बाद भी दुनिया के सबसे मशहूर परफ्यूम के हिस्से की सुर्खियां बटोर रहा है।
शानेल को उनके दृढ़संकल्प, महत्वाकांक्षा और ऊर्जा के लिए जाना जाता है जो जीवन भर उनके साथ रही और जिसे उन्होंने अपने निजी और पेशेवर जीवन में भरपूर इस्तेमाल किया। टाइम मैगजीन ने जब 20वीं सदी की 100 असरदार लोगों की सूची बनाई तो वो इसमें शामिल अकेली फैशन डिजाइनर थीं।
जब कोको शानेल का 19 अगस्त 1883 को फ्रांस के एक छोटे से शहर में जन्म हुआ तो तब कोई सोच ही नहीं सकता है कि यह लडक़ी एक दिन फैशन की दुनिया में क्रांति लाएगी। कोको शानेल का असली नाम कोको नहीं बल्कि गाब्रिएल है, और उनके पिता सडकों पर खोमचा लगाते थे। वह 12 साल की थी तो उनकी मां मर गई। तब उसे एक मॉनेस्ट्री यानी मठ में भेज दिया गया। सात साल वहां रहने से उन्होंने समझा कि अनुशासन और मेहनत क्या होते हैं और इससे उन्हें अपने काम में बहुत मदद मिली।
जुमा मस्जिद, थालास्सेरी (केरल राज्य) के सबसे लोकप्रिय धार्मिक आकर्षणों में से एक है जो अरब सागर के करीब स्थित है। करीब 1000 साल पुरानी इस मस्जिद से ही इस क्षेत्र में इस्लाम का पुर्नजागरण और विस्तार हुआ था। इस मस्जिद का निर्माण मलिक ईबिन दिनार ने करवाया था जो केरल में इस्लाम के प्रसार के लिए पहुंचे थे।
यह मस्जिद, भारतीय - अरब वास्तुकला शैली के विख्यात है जो केवल वैभव ही नहीं बल्कि प्राचीनता को भी प्रदर्शित करती है। ईद - उल - फितर के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ इस मस्जिद में आकर ईद की प्रार्थना करते हैं। मस्जिद परिसर में कुंजायन मुसाल्?लयर की कब्र बनी है जिन्होंने अरबी - मलयालम साहित्य के लिए बड़े पैमाने पर योगदान दिया था।
थालास्सेरी की विरासत और संस्कृति को इस प्राचीन धार्मिक स्थल के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। थालास्सेरी के केंद्र में स्थित होने के कारण जुमा मस्जिद तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।
मुन्नार, केरल का एक हिट स्टेशन है, जो इडुक्की जिले में स्थित है। पहाड़ों के घुमावदार इलाकों से घिरा हुआ यह हिल स्टेशन पश्चिमी घाट पर स्थित है। मुन्नार नाम का अर्थ होता है तीन नदियां और जो मधुरपुजहा, नल्लाथन्नी और कुंडाली नदियों के अजीब मिलन स्थल वाले क्षेत्र को प्रदर्शित करता है।
सीमा पर स्थित होने के कारण, मुन्नार शहर के पड़ोसी राज्य जैसे तमिलनाडु से कई सांस्कृतिक संबंध हैं। मुन्नार का भी एक इतिहास है, यहां औपनिवेशिक और आधुनिक युग की नींव एक साथ रखी गई थी। जो अंग्रेज, भारत में पहले पहुंचे थे उन्हें मुन्नार यहां की प्राकृतिक सुंदरता और सुखद जलवायु के कारण पल भर में ही बेहद पसंद आ गया था। इसके बाद यह जगह दक्षिण भारत में ब्रिटिश प्रशासन के लिए गर्मियों के समय का रिर्साट बन गया।
एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, मुन्नार के मुख्य आकर्षण स्थलों में से एक है, जो लुप्तप्राय नीलगिरि तहर के लिए घर है। दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी, अनामुडी पीक इस नेशनल पार्क के अंदर ही स्थित है। यहां आने वाले पर्यटक, वन विभाग से अनुमति प्राप्त करने के बाद 2700 मीटर ऊंची अनामुडी चोटी पर ट्रैकिंग कर सकते हैं। वहीं मुन्नार से 13 किमी. की दूरी पर स्थित मट्टुपेट्टी यहां के बांध, झील और इंडो - स्विस पशुधन परियोजना द्वारा चलाई जा रही डेयरी फर्म के कारण प्रसिद्ध है।
मुन्नार के पहाड़ी इलाकों में चाय बागानों की विरासत को टाटा टी द्वारा चलाए जा रहे चाय संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाता है।
इसके अलावा मुन्नार के प्रमुख आकर्षणों में पोत्तनमेड, आट्टुकल, राजामाला, ईकोप्वाइंट, मीनूली और नादूकानी हैं। टॉप स्टेशन, मुन्नार - कोडीकनाल रोड़ का सबसे ऊंचा प्वाइंट है जहां से मनोरम दृश्य देखने को मिलते हैं । यहां नीलाक्कुरीन्जी फूलों का घर भी है जो 12 साल में केवल एक बार ही खिलते हैं।
गिलोय सारे भारत में पाई जाने वाली यह दिव्य औषधि है, जिसे संस्कृत में गडूची और अम्रतवल्ली, अमृता, मराठी में गुडवेल, गुजराती में गिलो,लेटिन में टिनिस्पोरा कोर्डीफ़ोलिया, के नामों से जाना जाता है। वर्षों तक जीवित रहने वाली यह बेल या लता अन्य वृक्षों के सहारे चढ़ती है। नीम के वृक्ष के सहारे चढऩे वाली गिलोय औषधि उपयोग के लिए सर्वश्रेष्ठ होती है। इसीकारण इसे नीम-गिलोय भी कहा जाता है। इसका फल लाल झुमकों में लगता है।
कसैली,कड़वी,उष्ण वीर्य,रसायन,यह गिलोय मलरोधक,बल बर्धक,भूख वर्धक,आयु वर्धक,ज्वर,पीलिया,खांसी,से लेकर लगभग 20 से अधिक सामान्य रोगों को ठीक करती है। आयुर्वेद की द्रष्टि से शामक प्रभाव वाली यह औषधि दिव्य इसलिए है क्योंकि यह सभी बढ़े हुए या घटे हुए दोषों को सम करके कुपित दोषों पर शामक प्रभाव डालकर उन्हें सम या सामान्य करके रोगों से मुक्त करती है। इसीकारण यह अमृता कहलाती है।
ज्वर - को ठीक करने का इसमें अद्भुत गुण हैं। यद्यपि यह मलेरिया पर अधिक प्रभावी नहीं है। जब कोई भी औषधि से मंद ज्वर नहीं जाता तो गिलोय चूर्ण या सत्व को तुलसीपत्र,वनफशा,रुद्राक्ष चूर्ण,कालीमिर्च के साथ शहद के साथ देने पर चमत्कारिक रूप से रोगी स्वस्थ हो जाता है।
यकृत (लीवर) के रोग, बढ़ी हुई तिल्ली(स्प्लीन) जलोदर, कामला, पीलिया, पर इसका बड़ा प्रभाव देखा गया है।
गिलोय, खाज खुजली जैसेे चर्म रोग में शुद्ध गूगल के साथ बड़ी लाभकारी सिद्ध हुई है। गिलोय की जड़ें शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है। यह कैंसर की रोकथाम और उपचार में प्रयोग की जाती है। गिलोय उच्च कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए, शर्करा का स्तर बनाए रखने में मदद करता है और जिगर के रूप में अच्छी तरह से बचाता है। यह बुढ़ापे से बचने के लिए मजबूत कारक के रूप में प्रयोग किया जाता है।
दिरहम संयुक्त अरब अमीरात की मुद्रा है। दिरहम सौ फिल्स से समविभाजित है।
दिरहम को 1973 में कतर और दुबई रियाल के स्थान पर सम मूल्य पर जारी किया गया। कतर और दुबई रियाल 1966 से चलन में थे, जिन्हें आबू धाबी को छोडक़र सभी अमीरात में स्वीकार किया जाता था। आबू धाबी में बहरीनी दीनार का चलन था, जिसके स्थान पर एक दिरहम = 0.1 दीनार विनिमय दर पर दिरहम को जारी किया गया।
1966 से पहले संयुक्त अमीरात का हिस्सा बने सभी अमीरात में गल्फ रुपए का चलन था। गल्फ रुपए से कतर और दुबई रियाल में परिवर्तन के दौर में कुछ समय के लिए सभी अमीरात ने सउदी रियाल को स्वीकार किया।
1. पौधों को नाम देने वाला विज्ञान क्या कहलाता है?
(अ) वर्गीकरण (ब) पहचान (स) नामकरण (द) वर्गिकी
2. साग-सब्जी उत्पन्न करने वाले पौधों का अध्ययन कहलाता है?
(अ) आलेरीकल्चर (ब) सेरीकल्चर (स) सिल्वीकल्चर (द) पिसीकल्चर
3. सजावटी वृक्ष तथा झाडिय़ों के संवद्र्धन में संबंधित अध्ययन कहलाता है?
(अ) एग्रोनॉमी (ब) ओलेरीकल्चर (स) आरबोरीकल्चर (द) सिल्वीकल्चर
4. माइकोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है?
(अ) शैवाल (ब) कवक (स) जीवाणु (द) विषाणु
5. जीवाणुओं की साधारण आकृति क्या होती है?
(अ) छड़ रूपी (ब) गोल (स) सर्पिल (द) कौमा रूपी
6. जिन पौधों पर बीज बनते हैं, किंतु पुष्प नहीं लगते, कहलाते हैं?
(अ) आवृतबीजी (ब) अनावृत्तबीजी (स) टेरिडोफाइट्स (द) ब्रायोफाइट्स
7. पौधों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भोजन उत्पन्न होते हैं?
(अ) जड़ों से (ब) तनों से (स) फलों से (द) पत्तियों से
8. बीजरहित फल किस विधि से प्राप्त किया जा सकता है?
(अ) विकरों के व्यवहार द्वारा (ब) हार्मोंस के व्यवहार द्वारा (स) पादपों को 70 अंश सेंटीग्रेट पर रखकर (द) पादपों को चमकदार प्रकाश में रखकर
9. चावल का एक दाना क्या कहलाता है?
(अ) एक बीज (ब) एकबीजीय फल (स) बहुबीजीय फल (द) भू्रण पोष
10. किस पौधे का फल भूमि के नीचे पाया जाता है?
(अ) आलू (ब) गाजर (स) मूंगफली (द) प्याज
11. प्रतिबंधित निर्णयन प्रतिमान का विकास किया था?
(अ)ड्रॉर ने (ब) लिण्डब्लूम ने (स) हर्बर्ट साइमन ने (द) अमिताई एटजियानी ने
12. लोक प्रशासन के एक विज्ञान होने के दावे को चुनौती किसने दी?
(अ) टेलर ने (ब) एल.डी. ह्वïाइट ने (स) उर्विक ने (द) रॉबर्ट डाल ने
13. आखिरी समय किस वर्ष में लोकपाल विधेयक संसद में प्रस्तुत किया गया था?
(अ)1999 में (ब) 2000 में (स) 2001 में (द) 2002 में
14. आदेश की एकता का सिद्घांत निश्चित करता है?
(अ)जवाबदेही (ब) स्वीकार्यता (स) विशेषीकरण (द) समन्वय
15. एक हेक्टेयर गन्ने की बुआई के लिए तीन आंखों वाले गन्ने के टुकड़ों की आवश्यकता होगी?
(अ) 20 हजार-25 हजार (ब) 30 हजार-35 हजार (स)40 हजार-50 हजार (द) 60 हजार-75 हजार
16. आलू की बुआई 50 से. गुना 20 से. पौध ज्यामिति से करने पर उनकी संख्या होगी?
(अ) 50 हजार हिल प्रति हेक्टेयर (ब) एक लाख हिल प्रति हेक्टेयर (स) सवा लाख हिल प्रति हेक्टेयर (द) डेढ़ लाख हिल प्रति हेक्टेयर
17. भारत की लगभग आधी जनसंख्या किस आयु वर्ग की है?
(अ) 20 वर्ष से कम (ब) 21 से 30 वर्ष (स) 31 से 40 वर्ष (द) 40 से अधिक
18. राष्टï्रीय पर्यावरण शोध संस्थान निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है?
(अ) नई दिल्ली (ब) नागपुर (स) देहरादून (द) जयपुर
19. निम्नलिखित में से कौन सी नहर सबसे बड़ी झील है?
(अ) यमुना नहर, पश्चिमी (ब) ऊपरी गंगा नहर (स) शारदा नहर (द) निचली गंगा नहर
20. प्रसिद्घ कंदरिया महादेव मंदिर कहां स्थित है?
(अ)अमरावती में (ब)हरिद्वार में (स)खजुराहो में (द)नासिक में
21. निम्नलिखित में से किस एक स्थान पर अलकनंदा नदी और भागीरथी नदी मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है?
(अ) देवप्रयाग (ब) रुद्रप्रयाग (स) कर्णप्रयाग (द) विष्णुप्रयाग
22. भारत छोड़ो प्रस्ताव को किस प्रस्ताव के नाम से भी जाना जाता है?
(अ) इलाहाबाद प्रस्ताव (ब) पूना प्रस्ताव (स) वर्धा प्रस्ताव (द) साबरमती प्रस्ताव
23. बहुलवादी किसके पक्षधर हैं?
(अ) राज्य की शक्ति में विस्तार के (ब) राज्य की शक्ति में कटौती के (स) वर्ग विहीन और राज्य विहीन समाज की स्थापना के (द) राज्य की समाप्ति के
24. स्वराजदलीय सदस्यों की कौंसिल में जाने और कौंसिलों से बाहर चले आने की नीति को किसने चक्कर लगाने वाली देशभक्ति कहा था?
(अ) सरदार वल्लभभाई पटेल ने (ब) तेज बहादुर सप्रू ने (स) महात्मा गांधी ने (द) डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने
25. कपार्ट का मुख्यालय कहां स्थित है?
(अ) मुंबई में (ब) कोलकाता में (स) नई दिल्ली में (द) बंगलौर में
26. किस समिति ने कृषि जोतों पर कर लगाने की सिफारिश की थी?
(अ) भूतलिगम समिति (ब) वान्यू समिति (स) राज समिति (द) उपर्युक्त में से किसी ने नहीं
27. दसवीं पंचवर्षीय योजना (2002-2007) में घरेलू बचत की दर सकल घरेलू उत्पाद का कितने प्रतिशत प्राप्त करने का लक्ष्य था?
(अ) 13.6 प्रतिशत (ब) 8.0 प्रतिशत (स) 26.84 प्रतिशत (द) 30 प्रतिशत
28. समुदाय या संगठन के अनुसार भारत के कुल निर्यात का सबसे बड़ा भाग किसको जाता है?
(अ) यूरोपीय आर्थिक समुदाय (ब) स्वतंत्र राष्टï्रों का राष्टï्रमंडल (स) दक्षेस (द) तेल निर्यातक देशों का संगठन
29. वैज्ञानिक प्रबंध शब्द का निर्माण किया था?
(अ) एफ.डब्ल्यू.टेलर ने (ब) मैक्स वेबर ने (स) हेनरी गाण्ट ने (द) लूइस ब्राडेयस ने
----
सही जवाब- 1.(द)वर्गिकी, 2.(अ)आलेरीकल्चर, 3.(स) आरबोरीकल्चर, 4.(ब)कवक, 5.(अ)छड़ रूपी, 6.(ब) अनावृत्तबीजी, 7.(स) फलों से, 8.(ब) हार्मोंस के व्यवहार द्वारा, 9.(ब) एकबीजीय फल, 10.(स) मूंगफली, 11.(स) हर्बर्ट साइमन ने, 12.(द) रॉबर्ट डाल ने, 13.(द) 2002 में, 14.(अ) जवाबदेही, 15.(ब) 30 हजार-35 हजार, 16.(ब) एक लाख हिल प्रति हेक्टेयर, 17.(अ) 20 वर्ष से कम, 18.(ब) नागपुर, 19.(स) शारदा नहर, 20.(स) खजुराहो में, 21.(अ) देवप्रयाग, 22.(स) वर्धा प्रस्ताव, 23.(ब) राज्य की शक्ति में कटौती के, 24.(ब) तेज बहादुर सप्रू ने, 25.(स) नई दिल्ली में, 26.(स) राज समिति, 27.(स) 26.84 प्रतिशत, 28.(अ) यूरोपीय आर्थिक समुदाय, 29.(द) लूइस ब्राडेयस ने
जिया उल हक पाकिस्तान के राष्ट्रपति थे। 17 अगस्त, 1988 को एक विमान दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। जिया उल हक पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत आरनॉल्ड राफेल और पाकिस्तान को अमेरिका की सैन्य मदद के मिशन प्रमुख जनरल हर्बर्ट वासम के साथ बहावलपुर हवाई अड्डे से जहाज में सवार हुए। उनके साथ इस सी-130 विमान में पाकिस्तान सेना के कुछ उच्चपदस्थ अधिकारी भी मौजूद थे। उड़ान के कुछ मिनटों बाद ही कंट्रोल टावर का विमान से संपर्क टूट गया और जहाज जमीन पर आ गिरा। इस हादसे को लेकर अभी तक रहस्य बना हुआ है।
वॉशिंग्टन ने मामले की जांच में पाकिस्तान की मदद के लिए कुछ अमेरिकी वायुसेना अधिकारियों को भी भेजा, लेकिन दोनों अलग अलग नतीजे पर पहुंचे और दोनों की रिपोर्टों में अंतर था। अमेरिकी जांचकर्ताओं की रिपोर्ट में कहा गया कि विमान में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। इस तरह की तकनीकी खराबी सी-130 विमान के साथ अक्सर सामने आती है। वहीं पाकिस्तान की रिपोर्ट में कहा गया कि उन्हें इस बात के प्रमाण मिले कि विमान में कंट्रोल सिस्टम की कुछ तारें घिसी और टूटी हुई थीं। अमेरिकी लैब में परीक्षण के बाद पाया गया कि कंट्रोल सिस्टम के एलिवेटर बूस्टर पैकेज में पीतल और अलुमिनियम की मिलावट थी।
ब्रिटेन के अखबार द संडे टाइम्स ने 2008 में एक लेख में यह भी लिखा कि इस विमान को चला रहे पायलट मसूद हसन ने हादसे से पहले अपने एक साथी से कहा था कि वह जिया उल हक को एक धार्मिक नेता की हत्या के लिए जिम्मेदार मानते हैं। उसके अनुसार हसन ने यह भी कहा था कि जिस दिन हक उसके साथ विमान में चढ़ेंगे वह उनका अंतिम दिन होगा। इस हादसे को लेकर कई साजिशों का जिक्र किया गया, लेकिन किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका।
जिया उल हक को पाकिस्तान के इस्लामीकरण के लिए याद किया जाता है। उन्होंने धार्मिक और दक्षिणपंथी पार्टियों को अपने साथ करने के लिए संविधान में ऐसे संशोधन किए जो आज भी उसके गले की फांस बने हुए हैं। उन्होंने न सिर्फ निर्वाचित प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो नागरिक सरकार को गिरा कर सत्ता पर कब्जा किया बल्कि एक जाली मुकदमे का सहारा लेकर उन्हें फांसी पर भी लटकवा दिया।
रीयल इस्टेट (नियमन और विकास) विधेयक, 2013 को राज्यसभा में 14 अगस्त 2013 को पेश किया गया। इस विधेयक के माध्यम से एकसमान नियामक वातावरण उपलब्ध कराया गया है ताकि उपभोक्ता हितों की रक्षा हो सके, विवादों का शीघ्र निपटारा हो सके और रीयल इस्टेट क्षेत्र का क्रमबद्ध विकास सुनिश्चित हो सके।
इसका उद्देश्य उपभोक्ता हितों की रक्षा करना, रीयल इस्टेट से संबंधित लेन देन में निष्पक्षता को बढ़ावा देना और परियोजनाओं का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करना है। इस विधेयक में अपार्टमेंट, कॉमन एरिया, कारपेट एरिया, विज्ञापन, रीयल इस्टेट प्रोजेक्ट, आदि को परिभाषित किया गया है ताकि इस क्षेत्र का स्वस्थ और क्रमबद्ध विकास सुनिश्चित हो सके।
वहीं दूरसंचार, बिजली, बैंकिंग, प्रतिभूति, बीमा आदि जैसे अन्य क्षेत्रों की तरह एक विशेष नियमन इस विधेयक में शामिल किया जा रहा है जिसमें सुधारात्मक और रोकथाम संबंधी उपाय शामिल किए गए हैं। विधेयक में रीयल इस्टेट क्षेत्र के एजेंटों के पंजीकरण का प्रस्ताव किया गया है. इससे मनी लाउंडरिंग की गतिविधियों की रोकथाम हो सकेगी.
इसके अलावा प्रोमोटरों के लिए सभी परियोजनाओं के पंजीकरण को अनिवार्य बनाकर उपभोक्ता हितों की रक्षा करने का उपाय किया गया है। साथ ही इस विधेयक से परियोजनाओं से संबंधित लेन देन में पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा। इस विधेयक में रीयल इस्टेट प्राधिकरण और अपीलीय न्यायाधिकरण के द्वारा एक नियामक तंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव किया गया है। इससे प्रोमोटर खरीदार और रीयल इस्टेट एजेंटों के लिए उत्तरदायित्व का निर्धारण हो सकेगा।
प्रस्तावित विधेयक आवासीय रीयल इस्टेट के लिए लागू होगा, जैसे आवास और आवास के लिए इस्तेमाल में आने वाला कोई अन्य स्वतंत्र भू-खंड। हालांकि यह विधेयक उस भू-खंड के लिए लागू नहीं होगा, जो एक हजार वर्गमीटर से अधिक हो अथवा उस पर 12 से अधिक अपार्टमेंट बनाने का प्रस्ताव हो। इस विधेयक में अपार्टमेंट, कॉमन एरिया, कारपेट एरिया, विज्ञापन, रीयल इस्टेट प्रोजेक्ट, आदि को परिभाषित किया गया है ताकि इस क्षेत्र का स्वस्थ और क्रमबद्ध विकास सुनिश्चित हो सके।
प्रस्तावित विधेयक में प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में एक अथवा एक से अधिक रीयल इस्टेट नियामक प्राधिकरण स्थापित करने अथवा सरकार द्वारा निर्धारित कार्यकलापों, शक्तियों और उत्तरदायित्वों के साथ दो अथवा अधिक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एक प्राधिकरण स्थापित करने का विचार किया गया है। इसमें न्यायिक अधिकारी की नियुक्ति का भी प्रस्ताव किया गया है, जो विभिन्न पक्षों के बीच विवादों का निपटारा कर सकें और जुर्माना तथा ब्याज का निर्धारण कर सके।
विधेयक में किसी प्रकार की अचंल संपत्ति की बिक्री के इच्छुक रीयल इस्टेट एजेंटों और रीयल इस्टेट परियोजनाओं का पंजीकरण अनिवार्य बनाया गया है।
विधेयत में रीयल इस्टेट अपीलीय न्यायधिकरण की स्थापना का प्रस्ताव है। इसमें राज्य सरकारों द्वारा आदेशों, निर्णयों और प्राधिकरण तथा सक्षम न्यायिक अधिकारी के निर्देशों पर सुनवाई के लिए रीयल इस्टेट अपीलीय न्यायधिकरण की स्थापना की बात कही गई है। अपीलीय न्यायधिकरण की अध्यक्षता उच्च न्यायालय के निवर्तमान या सेवानिवृत न्यायाधीश करेंगे, इसमें एक न्यायिक और एक प्रशासनिक या तकनीकी सदस्य होगा।
अमरीकी विशेषज्ञों ने स्टेम सेल्ज़ से मनुष्य का हृदय बना लिया है। अमरीकी विशेषज्ञों ने चिकित्सा उद्देश्य के लिए स्टेम सेल्ज़ के प्रयोग के संबंध में एक महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है। उन्होंने स्टेम सेल्ज़ के माध्यम से मनुष्य का हृदय बना लिया।
विशेषज्ञों ने हृदय के ढांचे में कोशिकाओं को साफ़ करके ढांचे में स्टेम सेल्ज़ लगा दिए जिन पर विशेष रसायनिक पदार्थों के माध्यम से प्रभाव डाला गया। इस तरह मनुष्य के हृदय जैसा एक अंग तैयार हो गया जो एक मिनट में पचास बार धडक़ सकता है। यह काम करने में वैज्ञानिकों को बीस घंटों का समय लगा। आशा की जा रही है कि इससे हृदय रोगियों को सहायता मिलेगी।
ईसरमूल (Indiana birt wort) एक प्रकार का औषधीय पौधा है। हिन्दी में इसे ईसरमूल, कड़वीपाढ़, कालीपढ़ कहते हैं। वहीं संस्कृत में रौद्री, रुद्रजटा, अक्मूला, अर्कपत्रिका, सुनन्दा, मराठी में सापसन, सापसीकडूला, गुजराती में ईश्वरी, रुहिमूल, सापसन, बांगला में इशोरमूल, ईशलांगला, पानी शिठली, अंग्रेजी में इंडियन बर्थ वर्ट, लैटिन में अरिस्टोलीचिया इंडिका कहते हैं।
ईसरमूल कड़वा रसयुक्त होता है। इसका उपयोग श्वास रोग, खांसी, उत्तेजक, दस्तावर, उल्टी लाने वाला, रक्तशोधक, सफेद दाग, पीलिया, बवासीर, बुखार, वात आदि रोगों के इलाज में किया जाता है। यह बल वद्र्धक, मासिक धर्म को शुरू करने वाला और नियमित रूप से लाने वाला तथा आंतों के विकारों को नष्ट करने वाला होता है।
1. कोशिका का ऊर्जा गृह (क्कश2द्गह्म् ॥शह्वह्यद्ग) किसको कहा जाता है?
(अ) गॉल्जीकाय (ब) न्यूक्लिओलस (स) माइटोकॉण्ड्रिया (द) राइबोसोम
2. कोशिका में प्रोटीन संश्लेषण कहां होता है?
(अ) गॉल्जीकाय में (ब) राइबोसोम में (स) माइटोकॉण्ड्रिया में (द) सेण्ट्रोसोम में
3. डीएनए हेलिक्स का प्रारूप प्रस्तुत किया?
(अ) नॉल तथा रस्का ने (ब) वाटसन तथा क्रिक ने (स) खुराना ने (द) प्रीस्टले ने
4. न्यूक्लियस की खोज सर्वप्रथम किसने की थी?
(अ) ल्यूवेनहॉक (ब) श्वान (स) हॉफमिस्टर (द) ब्राउन
5. वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड का निर्माण मुख्यत: हुआ है?
(अ) वनों की अग्नि से (ब) जीवों के श्वसन से (स) सूक्ष्म जीवों की क्रियाओं से (द) कारखानों के धुएं से
6. ताजमहल को क्षति पहुंच रही है?
(अ) यमुना में बाढ़ से (ब) अधिक ताप पर संगमरमर के अपघटन द्वारा (स) मथुरा तेल शोधनशाला में निकले वायु प्रदूषकों से (द) इनमें से कोई नहीं
7. निम्नलिखित में से कौन सा खनिज काला सीसा तथा प्लम्बगो के नाम से जाना जाता है?
(अ) हीरा (ब) मैंगनीज (स) चांदी (द) ग्रेफाइट
8. बंगलादेश में गंगा नदी को किस नाम से जाना जाता है?
(अ) मेघना (ब) तृश्ता (स) पद्मा (द) भागीरथी
9. भारत का कौन सा राज्य मछली का सबसे बड़ा निर्यातक है?
(अ) गोवा (ब) केरल (स) तमिलनाडु (द) महाराष्टï्र
10. निम्नलिखित में से कहां प्राचीन चट्टïानें पाई जाती हैं?
(अ) हिमालय (ब) शिवालिक (स) अरावली (द) ये सभी
11. भारत का वह पहला मुस्लिम शासक कौन था, जिसने अपने सिक्कों या अभिलेखों में फारसी के साथ-साथ नागरी लिपि का उपयोग किया?
(अ) अलाउद्दीन खिलजी (ब) हुमायूं (स) शेरशाह (द) अकबर
12. निम्नलिखित में से किस स्मारक में संगमरमर की पच्चीकारी का प्रयोग पहली बार हुआ?
(अ)अकबर का मकबरा (ब) ताजमहल (स) एत्मादुद्दौला का मकबरा (द) नूरजहां का मकबरा
13. नाना साहब निम्नलिखित में से किसके दत्तक पुत्र थे?
(अ) बालाजी विश्वनाथ (ब) बाजीराव प्रथम (स) बाजीराव द्वितीय (द) माधवराव
14. आरती साहा ने किस क्षेत्र में लोकप्रियता हासिल की?
(अ) टेनिस (ब)तैराकी (स) एथलेटिक्स (द)भारोत्तोलन
15. ओबेदुल्ला स्वर्ण कप किस खेल में दिया जाता है?
(अ) बैडमिंटन (ब) फुटबॉल (स) हॉकी (द) टेनिस
16. रोहिंटन बारिया ट्राफी किस खेल से संबंधित है?
(अ) यूनिवर्सिटी क्रिकेट (ब) हॉकी (स) गोल्फ (द) घुड़दौड़
17. इंग्लैंड और फ्रांस के बीच समुद्र के अंदर बनाई गई सुरंग में से चलने वाली रेलगाड़ी को क्या नाम दिया गया है?
(अ) यूरो (ब) यूरो स्टार (स) नीवी (द)एडवेंचर
18. ह्वïाइट पर्वत किस देश में पाए जाते हैं?
(अ) कनाडा में (ब) नार्वे में (स) रूस में (द) संयुक्त राज्य अमेरिका में
19. सात पहाडिय़ों का नगर निम्न में से कौन कहलाता है?
(अ) रोम (ब) एथेन्स (स) जेनेवा (द) वेनिस
20. किस राज्य के नाम का शाब्दिक अर्थ बादलों का घर होता है?
(अ) नागालैंड (ब) सिक्किम (स) मेघालय(द) मिजोरम
21. निम्नलिखित में से अश्वघोष की रचना है?
(अ) बुद्घचरित (ब) सौन्दरानंद (स) सारिपुत्र प्रकरण (द) उपर्युक्त सभी
22. निम्नलिखित में से किस शासक ने पहली बार सल्तनत के लिए प्रशासनिक व्यवस्था का निर्माण किया?
(अ) कुतुबुद्दीन ऐबक (ब) शम्सुद्दीन इल्तुतमिश (स) गयासुद्दीन बलबन (द) रजिया सुल्तान
23.निम्नलिखित में से कौन संप्रभुता के एकलवादी सिद्घांत के प्रतिपादक हैं?
(अ) एफ.डब्ल्यू मेटलैंड (ब) ह्यïूगो क्रैब (स) ई. बार्कर (द) जॉन आस्टिन
24. बहुलवादियों के अनुसार राज्य का मुख्य कार्य क्या है?
(अ) अपने नागरिकों की कल्याण को बढ़ावा देना (ब) विभिन्न समूहों तथा समुदायों की गतिविधियों में सामंजस्य स्थापित करना (स) सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना (द) असमानता को दूर करना
25. सबसे बड़ा गुफा मंदिर कहां पर स्थित है?
(अ) अजंता (ब) एलोरा (स) सांची (द) एलीफेंटा
26. संसार की सबसे ऊंची सडक़ (5602 मीटर) कहां पर स्थित है?
(अ) लद्दाख (ब) अरुणाचल प्रदेश (स) रॉकी पर्वत (द) आल्पस पर्वतमाला
27. शेरशाह सूरी द्वारा निर्मित ग्रैण्ड ट्रंक रोड पहले कोलकाता को जोड़ता था?
(अ) लाहौर तक (ब) कराची तक (स) मुल्तान तक (द)पेशावर तक
28. निम्नलिखित में से मूंगफली की खली में कौन सा पोषण अनुपात होता है?
(अ) संकीर्ण अनुपात (ब) मध्य अनुपात (स) विस्तीर्ण अनुपात (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
29. कुक्कुट आहार में निम्नलिखित में से कितना तंतु होना आवश्यक है?
(अ) 5.0 प्रतिशत (ब) 10.0 प्रतिशत (स) 12.0 प्रतिशत (द) 15.0 प्रतिशत
30. कृषि श्रमिक सामाजिक सुरक्षा योजना कब आरंभ की गई?
(अ) 1 अप्रैल, 2001 (ब) 1 जुलाई, 2001 (स) 1 अक्टूबर, 2001(द) 1 जनवरी, 2002
---
सही जवाब- 1.(स) माइटोकॉण्ड्रिया, 2.(ब) राइबोसोम में, 3.(ब) वाटसन तथा क्रिक ने, 4.(द) ब्राउन, 5.(ब) जीवों के श्वसन से, 6.(स) मथुरा तेल शोधनशाला में निकले वायु प्रदूषकों से, 7.(द)ग्रेफाइट, 8.(स) पद्मा,9.(ब)केरल,10.(स) अरावली, 11.(स) शेरशाह, 12.(स) एत्मादुद्दौला का मकबरा, 13.(स) बाजीराव द्वितीय, 14.(ब)तैराकी,15.(स)हॉकी, 16.(अ)यूनिवर्सिटी क्रिकेट, 17.(ब)यूरो स्टार, 18.(द)संयुक्त राज्य अमेरिका में, 19.(अ) रोम, 20.(स)मेघालय, 21.(द) उपर्युक्त सभी, 22.(ब) शम्सुद्दीन इल्तुतमिश, 23.(द) जॉन आस्टिन, 24.(ब) विभिन्न समूहों तथा समुदायों की गतिविधियों में सामंजस्य स्थापित करना, 25.(ब)एलोरा, 26.(अ)लद्दाख, 27.(द)पेशावर तक, 28.(अ) संकीर्ण अनुपात, 29.(अ) 5.0 प्रतिशत, 30.(ब)1 जुलाई, 2001।
दुनिया भर में शानदार कारें और मोटरसाइकल बनाने वाली कंपनी बी एम डब्ल्यू का पूरा नाम बवेरियन मोटर वक्र्स था और यह पहले सिर्फ इंजिन बनाती थी। 13 अगस्त 1918 के दिन यह कंपनी पब्लिक कंपनी बनी। राप मोटोरेनवर्के को फिर से गठित करने के बाद बीएमडब्ल्यू एक नई कंपनी बनी। पहला विश्व युद्ध खत्म होने के बाद कंपनी के हवाई जहाज इंजिन बनाने पर रोक लगा दी गई। फिर 1923 में इस कंपनी ने मोटरसाइकिल बनाना शुरू किया। 1928-29 में फिर कारों का बनना शुरू हुआ। बीएमडब्ल्यू की सबसे पहली सफल और सडक़ पर चलाई गई कार डिक्सी थी। इसे लाइसेंस बर्मिंघम की कंपनी ऑस्टिन मोटर ने दिया था। इस डिजाइन को बनाने के लिए बीएमडब्ल्यू ने दो डिजाइनरों को बुलाया, माक्स फ्रिट्ज और गॉटहिल्फ डुर्रेनवैष्टर।
1998 में बीएमडब्ल्यू ने रोल्स रॉयस खरीद ली। बीएमडब्ल्यू का पहला बढिय़ा इंजिन हवाई जहाज का था। इला इनलाइन सिक्स लिक्विड कूल इंजिन 1918 में बनाया गया था और ऊंचाई पर उडऩे के लिए इसे बहुत अच्छा माना जाता था।
मकोय या रसभरी एक छोटा पौधा होता है, यह एक जंगली पौधा है। इस पौधे को काकमाता या काकमात्री भी कहते हैं। मकोय या रसभरी बेहद रसीली होती है। इसके फल गोल और खट्टे होते हैं।
मकोय बेहद आकर्षक पौधा होता है। यह भारत के समस्त मैदानी क्षेत्रों और पहाडिय़ों में बहुतायत में पाया जाता है और यहां-वहां यूं ही उग आता है। देहरादून की पहाडिय़ों में यह बहुतायत में पाया जाता है। मकोय के फल का औषधीय प्रयोग भी होता है।
कुलीनवर्ग उस सामाजिक वर्ग को कहा जाता है जिसके सदस्यों को समाज के अन्य वर्गों की तुलना में अधिक प्रतिष्ठा, मान्यता और अधिकार दिए जाएं। आम तौर पर इस वर्ग में सदस्यता किसी देश या समाज के शासकों द्वारा दी जाती है और अक्सर इसके सदस्यों को उनका दर्जा दर्शाने वाली उपाधियां भी मिलती हैं, जैसे कि राजा, ड्यूक, कुंवर, राजकुमारी, ख़ातून, इत्यादि। अधिकतर समाजों में कुलीनवर्ग के सदस्य कुलीनवर्गी परिवार में जन्म लेने के आधार पर स्वयं भी कुलीनवर्गी हो जाते हैं। कुलीनवर्ग के भीतर और भी श्रेणीकरण होता है, जिसमें कुछ उपवर्ग ऊंचे और कुछ नीचे के माने जाते हैं, हालांकि पूरा कुलीनवर्ग ही सभी अन्य वर्गों से ऊंचा होता है। कुलीनवर्ग का सर्वोच्च स्थान शासक का होता है, जैसे कि सम्राट, महारानी, वग़ैरह। भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका और श्रीलंका जैसे आधुनिक गणतंत्रों में आमतौर पर कोई सरकारी-मान्य कुलीनवर्ग नहीं होता, लेकिन संयुक्त राजशाही और सउदी अरब जैसी आधुनिक राजशाहियों में यह आज भी मिलते हैं।
शासकों द्वारा मिली मान्यता ही कुलीनवर्ग को समाज के अन्य उच्च वर्गों से अलग करती है। ऐतिहासिक रूप से देशों की राजव्यवस्था में अक्सर व्यापार में धनि, युद्ध में पराक्रमी या कुलीनवर्ग में विवाह या किसी अन्य कारण से शासकों की दया-दृष्टि पाने वाले साधारण व्यक्तियों को कुलीनवर्ग में सदस्यता दे दी जाती थी और फिर उनके बच्चे जन्म से ही इस कुलीनवर्ग के सदस्य कहलाते थे। इसके विपरीत यदि कुलीनवर्ग का कोई सदस्य शासकों को बुरा लगे तो उनकी उपाधियां, धन-संपत्ति या अन्य शक्ति छीनकर उन्हें कुलीनवर्ग से बेदख़ल भी कर दिया जाता था।
भीमाशंकर महाराष्ष्ट्र राज्य में कजऱ्त के पास स्थित एक धार्मिक केंद्र है। भीमाशंकर भारत में पाए जाने वाले बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक होने के कारण विशेष रूप से प्रसिद्ध है। इन बारह ज्योतिर्लिंगों में से पांच महाराष्ट्र में स्थित हैं। 3 हजार 250 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर पुणे शहर के पास लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित खेड़ के उत्तर-दक्षिण में शिरधाव गांव में है। यह सह्याद्री पर्वत श्रेणी के घाट क्षेत्र में स्थित है।
भीमाशंकर भीमा नदी का उद्गम बिंदु भी है जो दक्षिण पश्चिम की ओर बहती है तथा बाद में कृष्णा नदी से मिल जाती है। ऐसा कहा जाता है कि देवों के अनुरोध पर भगवान शिव ने भीमा के रूप में सह्याद्री पहाडिय़ों पर निवास किया था। त्रिपुरासुर राक्षस के साथ घमासान लड़ाई के बाद भगवान शिव ने उसे मार डाला। ऐसा कहा जाता है कि लड़ाई के दौरान जो गर्मी उत्पन्न हुई उसके कारण भीमा नदी सूख गई और भगवान शिव के शरीर से निकले हुए पसीने से फिर से भीमा नदी बनी। यहां आस पास अन्य कई मंदिर हैं जैसे कमलजा - देवी पार्वती का एक अवतार। मोक्षकुंड तीर्थ भीमाशंकर मंदिर के पीछे स्थित है जबकि कुशरान्य तीर्थ और सर्वतीर्थ अन्य धार्मिक स्थान है।
कंपनी विधेयक-2012, 1956 के कंपनी कानून का स्थान लेगा। इस विधेयक का उद्देश्य देश में निगमित प्रशासन में सुधार लाना, विकास की गति को बल प्रदान करना तथा कार्पोरेट क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। इस विधेयक में कर्मचारियों और निवेशकों के हितों को सुरक्षित रखने के प्रावधान हैं। इससे प्रमोटर और प्रबंधन के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय बनने की उम्मीद है।
इस विधेयक में कंपनियों को गत तीन साल के औसत मुनाफे का कम से कम दो फीसद कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) गतिविधियों पर खर्च करने का प्रावधान है। कंपनियों को सीएसआर के बारे में अपनी वेबसाइट पर जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही उन्हें खर्च का ब्यौरा भी देना होगा। कंपनियों पर सामाजिक कल्याण के कार्यो को बाध्यता के बजाय स्वैच्छिक बनाया गया है। इस विधेयक को दो बार स्थायी समिति में भेजा गया। समिति की 193 सिफारिशें में से 97 प्रतिशत को स्वीकार कर लिया गया। इससे कंपनियों के लिए अपने बोर्ड में एक तिहाई स्वतंत्र निदेशकों को शामिल करने की बाध्यता भी होगी। साथ ही प्रत्येक कंपनी को बोर्ड में कम से कम एक महिला निदेशक की नियुक्ति करनी होगी। कंपनियों को इस बात के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा कि दलित, गरीब सहित हर वर्ग की महिलाओं को बोर्ड में प्रतिनिधित्व मिले।
कॉरपोरेट गवर्नेस से जुड़े मामलों में और ज्यादा पारदर्शिता लाने के लिए इसमें ठोस उपाय किए गए हैं। साथ ही कंपनियों से जुड़े मामलों की जल्द सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन का प्रावधान भी किया गया है। इस विधेयक के अनुसार अब एक ऑडिटर बीस से अधिक कंपनियों के खातों की जांच नहीं कर पाएगा। ऑडिटरों की आपराधिक जवाबदेही भी तय की गई है। विधेयक में पारदर्शी कार्पोरेट गवर्नेंस तथा गड़बडिय़ों को दूर करने के मकसद से विभिन्न मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए विशेष अदालतें गठित किए जाने का भी प्रावधान किया गया है।
नए कानून से कार्पोरेट जगत की विभिन्न चुनौतियों का हल निकल सकेगा और देश में विकास की दर तथा निवेश को बढ़ावा मिल सकेगा।
नवीनतम जनगणना के अनुसार वह स्थान ग्रामीण क्षेत्र की श्रेणी में आता है, जिसकी आबादी 5 हजार से कम हो, जिसका जनसंख्या घनत्व 400 व्यक्ति प्रतिवर्ग किलोमीटर से कम हो तथा जिसके कामकाजी पुरुषों की संख्या का 25 प्रतिशत खेती-बाड़ी के काम में लगा हो।
केंद्र सरकार ने गांवों और ग्रामीण इलाकों के लोगों का जीवनस्तर को सुधारने के लिए कई कार्यक्रम और योजनाएं प्रारंभ की हैं। ग्रामीण आधारभूत ढांचे के निर्माण के लिए सरकार ने एक समयबद्ध योजना भारत निर्माण वर्ष 2005 से प्रारंभ की है। भारत निर्माण के अंतर्गत जल आपूर्ति, आवास, दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी, सडक़, विद्युतीकरण और सिंचाई सुविधाओं के विकास के लिए कार्य प्रस्तावित है।
1. पिग्मी कहां के आदिम शिकारी एवं भोजन एकत्रित करने वाले लोग हैं?
(अ) मध्य अफ्रीका (ब) मलेशिया (स) न्यू गिनी (द) दक्षिण अमेरिका
2. किस देश का प्राचीन नाम फारमोसा है?
(अ) ईरान (ब) इराक (स) ताइवान (द) म्यांमार
3. इराक का प्राचीन नाम क्या है?
(अ) फारमोसा (ब) पर्शिया (स) मेसोपोटामिया (द) दहोमी
4. विन्डी सिटी के नाम से प्रसिद्ध है?
(अ) शिकागो (ब) सिएटल (स) माण्ट्रियल (द) न्यूयॉर्क
5. सिटी ऑफ रैट्स के नाम से कौन सा नगर जाना जाता है?
(अ) सेंटियागो (ब) मैक्सिको सिटी (स) शंघाई (द) हवाना
6. मेगावती सुकार्णोंपुत्री का संबंध किस देश से है ?
(अ) अमरीका (ब) भूटान (स) श्रीलंका (द)इंडोनशिया
7. किस देश के प्रधानमंत्री सेवानिवृत्ति के बाद नाइटहुड सम्मान के हकदार बन जाते हैं?
(अ) ब्रिटेन (ब) फिलीपींस (स)श्रीलंका (द) ऑस्ट्रेलिया
8. राष्टï्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक एवं एम.एस. गोलवलकर पर ज्योतिर्मय शर्मा द्वारा लिखित वह पुस्तक कौन सी है, जिस पर विवाद खड़ा हो गया था?
(अ) टेरीफाइंग विजन: एम.एस. गोलवलकर (ब) इंडियाज एंड गोलवलकर (स) एटीन फिफ्टी सेवन (द) एम.एस. गोलवलकर एंड इंडिया
9. एलपीजी गैस सिलिंडर में, गैस के रिसाव का पता लगाने में सहायता के लिए निम्नलिखित गंध वाले पदार्थों में से कौन सा एक डाला जाता है?
(अ) एथिल एल्कोहल (ब) एथिल मरकैप्टन (स) फीनॉल (द) बेंजीन
10. निम्नलिखित अंगों में से मनुष्य के शरीर से यूरिया उत्पन्न करने वाला अंग है?
(अ) प्लीहा (ब) वृक्क (स) यकृत (द) मूत्राशय
11. भारत में पुर्तगालियों का आगमन किस वर्ष हुआ?
(अ) 17 अप्रैल, 1496 (ब) 17 मई, 1496 (स) 17 अप्रैल, 1498 (द) 17 मई, 1498
12. भारत में अंग्रेजों का प्रथम जहाज कब और कहां पहुंचा?
(अ) 1510, मुंबई (ब) 1608, सूरत (स) 1942, कोलकाता (द) 1760, मुंबई
13. भारत में फ्रांसीसी कोठी कब और कहां स्थापित हुई?
(अ) 1968, नई दिल्ली में (ब) 1968, कोलकाता में(स) 1968, पुर्ण में (द) 1968, सूरत में
14. स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक, जिसने अमेरिका के अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक के अधिग्रहण हेतु समझौता किया, किस देश का बैंक है?
(अ) अमेरिका (ब) ब्रिटेन (स) नीदरलैंड (द) इटली
15. एक नियोजक अपने कर्मचारियों के वेतन से कतिपय प्रतिशत अंश यह कह कर काट लेता है कि भविष्यनिधि के लिए यह उनका अंशदान है, किंतु उस कोष में जमा नहीं करता है, नियोजक करता है?
(अ) आपराधिक दुर्विनियोग (ब) आपराधिक न्यासभंग (स) चोरी (द) छल
16. डॉ. मनमोहन सिंह राज्यसभा में किस राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं?
(अ) मध्यप्रदेश का (ब) असम का (स) हरियाणा का (द) उत्तरप्रदेश का
17. राष्टï्रीय उप सुरक्षा सलाहकार के पद पर नियुक्त की जाने वाली पहली महिला हैं?
(अ) लीला पोणप्पा (ब) डॉ. मंगला राय (स) डॉ. निर्मला जैन (द) नजमा हेपतुल्ला
18. बच्चों के रिकेट्स तथा ऑस्टियो मेलेशिया रोग किसकी कमी से होते हैं?
(अ) विटामिन ए (ब) विटामिन बी (स) विटामिन सी (द) विटामिन डी
19. ब्रिटिश सरकार ने महात्मा गांधी को जो उपाधि दी थी और जिसे उन्होंने असहयोग आंदोलन में वापस कर दिया, वह थी?
(अ) हिंद केसरी (ब) केसर-ए-हिंद (स) रायबहादुर (द) राइट ऑनरेबल
20. जनजातीय लोगों के संबंध में आदिवासी शब्द का प्रयोग किया था?
(अ) महात्मा गांधी ने (ब) ठक्कर बापा ने (स) ज्योतिबा फूले ने (द) बी.आर. अंबेडकर ने
21. निम्न में से किनके संबंध में कहा जा सकता है कि उन्होंने ही सैंधव सभ्यता को बसाया था?
(अ) सुमेर के लोग (ब) भूमध्यसागरीय लोग (स) आर्य जन (द) प्रोटो ऑस्ट्रेलॉयड
22. सैंधव सभ्यता के संबंद्घ किन स्थलों से चावलों की खेती के प्रमाण मिले हैं?
(अ) मोहनजोदड़ो और हड़प्पा (ब) लोथल और रंगपुर (स) कालीबंगा और रोजदी (द) इनमें से कोई नहीं
23. वर्ष 1857 की क्रांति से संबंधित पुस्तक- फस्र्ट वार ऑफ इंडियन इंडिपेंडेंस किसने लिखी?
(अ) विनायक दामोदर सावरकर (ब) सर सैयद अहमद खां (स) टी.आर. होम्स (द) हरप्रसाद चट्टोपाध्याय
24. फारसी पुस्तक- तुहफ्त उल मुवहिदीन के लेखक कौन हैं?
(अ) अशोक मेहता (ब) डॉ. सी. मजूमदार (स) राजा राममोहन राय (द) बेंजामिन डिजरैली
25. नीलम घाटी के निकट भारत द्वारा विकसित किए जा रहे पॉवर प्लांट की वजह से भारत और किस देश के बीच विवाद उत्पन्न हो गया है?
(अ) बांग्लादेश (ब) नेपाल (स) म्यांमार (द) पाकिस्तान
26. पीसो किस देश की मुद्रा का नाम है?
(अ) क्यूबा (ब) बरमूडा (स) ग्रेनेडा (द) जमैका
27. रेशम के कीड़े का मुख्य खाद्य पदार्थ है?
(अ)कीड़े (ब) घास (स) पानी (द) शहतूत के पत्ते
28. संविधान सभा के कितने उपस्थित सदस्यों ने संविधान पर हस्ताक्षर किए?
(अ) 262 (ब) 284 (स) 287 (द) 289
---
सही जवाब- 1.(अ) मध्य अफ्रीका, 2.(स) ताइवान, 3.(स) मेसोपोटामिया, 4.(अ)शिकागो, 5.(ब)मैक्सिको सिटी, 6.(द) इंडोनेशिया, 7.(अ) ब्रिटेन, 8.(अ) टेरीफाइंग विजन: एम.एस. गोलवलकर, 9.(ब)एथिल मरकैप्टन, 10.(स) यकृत, 11.(द)17 मई, 1948, 12.(ब) 1608, सूरत, 13.(द)1968, सूरत में, 14.(ब) ब्रिटेन, 15.(ब) आपराधिक न्यासभंग, 16.(ब) असम का, 17.(अ) लीला पोणप्पा, 18.(द)विटामिन, 19.(ब) केसर-ए-हिंद, 20.(ब) ठक्कर बापा ने, 21.(ब) भूमध्यसागरीय लोग, 22.(ब) लोथल और रंगपुर, 23.(अ) विनायक दामोदर सावरकर, 24.(स) राजा राममोहन राय, 25.(द) पाकिस्तान, 26.(अ)क्यूबा, 27.(द) शहतूत के पत्ते, 28. (ब) 284।
1. अच्छी नस्ल के पशु किस प्रदेश में पाए जाते हैं?
(अ) दक्षिणी भारत में (ब) गुजरात और राजस्थान में (स) पूर्वोत्तर प्रदेश में (द) तराई प्रदेशों में
2. भारत में पशुओं की दशा सुधारना अति आवश्यक है, क्योंकि पशुओं का महत्वपूर्ण योगदान किस क्षेत्र में है?
(अ)कृषि की उन्नति में (ब) कृषक को संपन्न बनाने में (स) राष्ट्रीय आय की वृद्धि में (द) उक्त सभी में
3. अखिल भारतीय आधार ग्राम योजना किस पंचवर्षीय योजना के अधीन आरंभ की गई थी?
(अ) प्रथम पंचवर्षीय योजना (ब) द्वितीय पंचवर्षीय योजना (स) तृतीय पंचवर्षीय योजना (द) चतुर्थ पंचवर्षीय योजना
4. गन्ने से गुड़ बनाते समय छोटे कढ़ाये का तापमान निम्नलिखित में से कौन सा होना चाहिए?
(अ) 80-100 अंश सेंटीग्रेट (ब) 100-110 अंश सेंटीग्रेट (स)118 से 120 अंश सेंटीग्रेट (द) 140 अंश सेंटीग्रेट
5. खोजी कुत्ते द्वारा खोजा गया साक्ष्य किस श्रेणी में आता है?
(अ) मौखिक साक्ष्य (ब) दस्तावेजी साक्ष्य (स) अनुश्रुत साक्ष्य (द) वैज्ञानिक साक्ष्य
6. अप्सरा क्या है?
(अ) विश्व सुंदरी (ब)अंतरिक्ष यान (स) बॉलीवुड की अभिनेत्री (द) परमाणु रियेक्टर
7. डीपीटी दवाई एक बच्चे को किस बीमारी के बचाव के लिए दी जाती है?
(अ) पोलियो, चेचक, डिफ्थीरिया को रोकने हेतु (ब) डिफ्थीरिया, कुकुरखांसी, टिटनेस को रोकने हेतु (स) चेचक, कुकुरखांसी, टिटनेस को रोकने हेतु (द) पोलियो टिटनेस, कुकुरखांसी को रोकने हेतु
8. निम्नलिखित में से कौन सा दिन इंटरनेशनल डे अर्गेस्ट ड्रग एब्यूज एंड इल्लिसिट ट्रैफिकिंग के रूप में मनाया जाता है?
(अ) 26 जून (ब) 26 जुलाई (स) 26 अगस्त (द) 26 मई
9. एशिया में विश्व की कितनी प्रतिशत जनसंख्या निवास करती हंै?
(अ) 40 (ब) 45 (स) 55 (द) 70
10. माओरी जनजाति का निवास स्थान कहां है?
(अ) इंग्लैंड (ब)न्यूजीलैंड (स) ग्रीनलैंड (द) आयरलैंड
11. निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक पामेला हिक्स द्वारा लिखित है?
(अ) सिस्टर्स (ब) सल्ट्रीडेज (स) स्पीड पोस्ट (द)इंडिया रिमेम्बर्ड: ए पर्सनल एकाउंट ऑफ द माउंटबेटंस ड्यूरिंग व ट्रांसफर ऑफ पॉवर
12. अग्निशमन सेवा दिवस कब मनाया जाता है?
(अ)19 अप्रैल (ब) 20 जून (स) 14 अप्रैल (द) 6 अगस्त
13. गैट के अंतिम और विश्व व्यापार संगठन के पहले महानिदेशक कौन थे?
(अ) लारी कोलिंस (ब) आर्थर डंकल (स) एजेर वीजमैन (द) बॉब हंटर
14. हर साल नोबेल पुरस्कार एल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर दिए जाते हैं। यह तिथि कौन सी है?
(अ) 30 जून (ब) 13 जुलाई (स) 12 अगस्त ( द) 10 दिसंबर
15. हड़प्पा सभ्यता के विलुप्त हो जाने का क्या कारण माना जा सकता है?
(अ) हड़प्पा सभ्यता के विस्तार के साथ भूमि की उवर्रता का निरंतर कम होना (ब) बाढ़ों का आना (स) विजातियों का आक्रमण (द) उपर्युक्त सभी कारण
16. 1961 ई. में बी.बी. लाल तथा बी.के. थापर के निर्देशन में किस सैंधव स्थल का उत्खनन किया गया?
(अ) कालीबंगा (ब) सुत्कागेन्डोर (स) लोथल (द) सोतकाकोह
17. भारत की राष्ट्रीय आय में किस क्षेत्र का योगदान सर्वाधिक अधिक है?
(अ) प्राथमिक (ब) द्वितीयक (स) तृतीयक (द) तीनों का योगदान समान है
18. किस क्षेत्र में सर्वाधिक रोजगार श्रम शक्ति को प्राप्त है?
(अ) प्राथमिक (ब) द्वितीयक (स) तृतीयक (द) तीनों क्षेत्रों में रोजगार समान है
19. भारतीय रेलवे कुल कितने जोन में विभाजित है?
(अ) 9 (ब) 16 (स) 18 (द) 20
20. बेंगुएला किस प्रकार की जलधारा है?
(अ) उत्तरी अफ्रीका के पश्चिमी तट पर प्रवाहित होने वाली ठंडी जलधारा (ब)ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर प्रवाहित होने वाली गर्म जलधरा (स) दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी तट पर प्रवाहित होने वाली ठंडी जलधारा (द) दक्षिणी अफ्रीका के पश्चिमी तट पर प्रवाहित होने वाली ठंडी जलधारा
21. निम्नलिखित आदिवासी समुदायों में से कौन सा नीग्रिटो प्रजाति का है?
(अ) बद्दू (ब) किरगीज (स) सेमांग (द) मसाई
22. न्यूजीलैंड की राजधानी निम्र में से कौन सी है?
(अ) हैमिल्टन (ब) सोफिया (स) लागोस (द) वेलिंगटन
23. संसार का सबसे बड़ा नगरीय समूह निम्र में से कौन सा है?
(अ)मैक्सिको नगर (ब)न्यूयॉर्क (स) लंदन (द) टोक्यो-योकोहामा
24. कौन सा भारतीय राज्य केसर का सबसे बड़ा उत्पादक है?
(अ) मध्यप्रदेश (ब) हिमाचल (स) असम (द) जम्मू और कश्मीर
25. ब्रिटेन की संसद मदर ऑफ पार्लियामेंट किसे कहा जाता है?
(अ) हाउस ऑफ लार्डस् (ब) हाउस ऑफ पार्लियामेंट (स) ब्रिटेन हाउस (द) उक्त में से कोई नहीं
26. सिंधु घाटी सभ्यता जानी जाती है?
(अ) अपने नगर नियोजन के लिए (ब) मोहन जोदड़ो और हड़प्पा के लिए (स) अपने कृषि संबंधी कार्यों के लिए (द) अपने उद्योगों के लिए
27. वृहत ज्वार कब आता है?
(अ) जब सूर्य तथा चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं (ब) जब सूर्य तथा चंद्रमा समकोण बनाते हैं (स) जब सूर्य तेज हवा चल रही हो (द) जब रात बहुत ठंडी हो
-------------
सही जवाब- 1.(ब)गुजरात और राजस्थान में, 2.(द) उक्त सभी में, 3.(अ)प्रथम पंचवर्षीय योजना, 4.(स)118 से 120अंश सेंटीग्रेट, 5.(द) वैज्ञानिक साक्ष्य, 6.(द) परमाणु रियेक्टर, 7.(ब) डिफ्थीरिया, कुकुरखांसी, टिटनेस को रोकने हेतु, 8.(अ) एम.एस.स्वामीनाथन, 9.(स) 55, 10.(ब)न्यूजीलैंड, 11.(द) इंडिया रिमेम्बर्ड: ए पर्सनल एकाउंट ऑफ द माउंटबेटंस ड्यूरिंग व ट्रांसफर ऑफ पॉवर, 12.(स) 14 अप्रैल, 13.(ब)आर्थर डंकल, 14.( द) 10 दिसंबर, 15.(द) उपर्युक्त सभी कारण, 16.(अ) कालीबंगा, 17.(ब) द्वितीयक, 18.(अ) प्राथमिक, 19.(ब)16, 20.(द) दक्षिणी अफ्रीका के पश्चिमी तट पर प्रवाहित होने वाली ठंडी जलधारा, 21.(स)सेमांग, 22.(द) वेलिंगटन, 23.(द)टोक्यो-योकोहामा, 24.(द) जम्मू और कश्मीर, 25.(अ) हाउस ऑफ लार्डस, 26.(अ)अपने नगर नियोजन के लिए, 27.(अ) जब सूर्य तथा चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं।
माच्चू-पिच्चू के पहाड़ों पर रेड इंडियनों द्वारा प्राचीन काल में बनाए गए माच्चू-पिच्चू नगर को गैर अधिकारिक रूप से दुनिया के सात आश्चर्यों में शामिल किया गया है। यह नगर पेरू देश का हिस्सा है। 23 जुलाई 1911 को इन अद्भुत इंका अवशेषों को खोज निकाला था।
ये शिखर इंका सभ्यता के अवशेषों को अपने में समेटे हुए हैं। ज्यादातर लोगों के लिए समुद्र तल से 2350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माच्चू-पिच्चू के शिखरों की यात्रा अपने आप में एक दुर्लभ अनुभव होती है। इंका सभ्यता के इस गुमशुदा शहर (लॉस्ट सिटी) जाने के दो ही तरीके हैं, या तो पेरू रेल की ट्रेनों से या फिर पैदल।