सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 14 मई
14-May-2021 9:12 AM
हर दिन हॉट सीट 14 मई

1.निम्नलिखित में से किस पर्वतमाला को सह्यादि के नाम से भी जाना जाता है?
(अ) सतपुड़ा (ब) पश्चिमी घाट (स) पूर्वी घाट (द) अरावली
2. पूर्वी घाट एवं पश्चिमी घाट पर्वत श्रेणियों का सम्मिलन स्थल है?
(अ) पालनी पहाड़ी (ब) नीलगिरि पहाड़ी (स) अन्नामलाई पहाड़ी (द) शेवराय पहाड़ी
3. भारत के सबसे दक्षिणी भाग में स्थित पहाडिय़ां निम्नलिखित में से कौन सी हैं?
(अ) नीलगिरि (ब) कोर्डेमम (स) पालनी (द) अन्नामलाई
4. पूर्वी घाट पर्वत श्रेणी का सर्वोच्च शिखर है?
(अ) पंचमढ़ी (ब) महेंद्रगिरि (स) दोदाबेड़ा (द) अनाईमुदी
5. कार्डमम पहाड़ी निम्न में से किस राज्य का हिस्सा है?
(अ)जम्मू-कश्मीर(ब) हिमाचल प्रदेश(स)केरल (द)महाराष्ट्र 
6. निम्नलिखित में से कौन सी नदी अपना मार्ग बदलने के लिए जानी जाती है?
(अ) नर्मदा (ब) यमुना (स) कोसी (द) सोन
7. निम्नलिखित नदियों में से कौन एक विनाशक नदी कहलाती है?
(अ) नर्मदा (ब) तापी (स) कोसी (द) गंडक
8. निम्नलिखित में से कौन सी नदी बरसों से बंगाल का शोक कहलाती है, हालांकि अब बांध बन जाने से इसकी भयावहता कम हुई है?
(अ) सोन (ब) गंडक (स) हुगली (द) दामोदर
9. चेन्नई की जलवायु कोलकाता की जलवायु की तुलना में गर्म क्यों रहती है, जबकि दोनों स्थान समुद्र तट पर स्थित हैं?
(अ) क्योंकि चेन्नई कोलकाता की अपेक्षा समुद्र तट से कुछ ही दूरी पर है (ब) चेन्नई के आसपास रेत ही रेत है (स) चेन्नई विषुवत् रेखा के अधिक समीप है (द) चेन्नई ठंडी हवाओं के मार्ग में नहीं पड़ता है, जबकि कोलकाता पड़ता है
10. ग्रीष्मकाल में आने वाले तूफानों को निम्नलिखित में से किस राज्य में काल वैशाखी के नाम से जाना जाता है?
(अ) पंजाब (ब) हरियाणा (स) राजस्थान (द) पश्चिम बंगाल
11. निम्न में से भारत के किन क्षेत्रों से कम से कम 200 मिमी वर्षा सलाना होती है?
(अ) केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक (ब) जम्मू-कश्मीर (स) पं. बंगाल, उड़ीसा, बिहार (द) असम, मणिपुर, त्रिपुरा
12. निम्नलिखित में से किसे पश्चिम एशिया का स्विट्जरलैंड कहा जाता है?
(अ) जॉर्डन (ब) लेबनान (स) सीरिया (द) तुर्की
13. प्राचीन भारतीय भौगोलिक मान्यता के अनुसार भारतवर्ष किस द्वीप का अंग था?
(अ) पुष्कर द्वीप (ब) जम्बू द्वीप (स) कांच द्वीप (द) कुश द्वीप
14. स्वेज नहर जोड़ती है?
(अ) भूमध्य सागर को लाल सागर से (ब) भूमध्य सागर को कैस्पियन सागर से (स) लाल सागर को हिंद महासागर से (द) भूमध्य सागर को हिंद महासागर से
15. निम्नलिखित देशों में से कौन सा एक प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर को जोडऩे के लिए पनामा नहर के प्रतिद्वंद्वी के निर्माण के लिए योजना बना रहा है?
(अ) कोलंबिया (ब) कोस्टारिका (स) ग्वाटेमाला (द) निकारागुआ
16. निम्न में से किस महासागर की लवणता सबसे अधिक है?
(अ) अटलांटिक महासागर (ब) प्रशांत महासागर (स) हिंद महासागर (द) आर्कटिक महासागर
17. कोयना परियोजना किस राज्य की प्रमुख बहुउद्देश्यीय नदी घाटी परियोजना है?
(अ) राजस्थान (ब) महाराष्ट्र (स) गुजरात (द) मध्यप्रदेश
18. नाथपा झाकरी परियोजना किस राज्य में स्थित है?
(अ) जम्मू-कश्मीर (ब) हिमाचल प्रदेश(स)उत्तर प्रदेश(द) उत्तराखंड
19. प्रसिद्ध मुस्लिम शासिका चांद बीबी, जिसने बरार को अकबर को सौंपा, निम्नलिखित में से किस  राज्य से संबंधित थीं?
(अ) बीजापुर (ब) गोलकुंडा (स) अहमदनगर (द) बरार
20. मुगल प्रशासन व्यवस्था में मनसबदारी प्रणाली को किसने प्रारंभ किया?
(अ)शाहजहां (ब) अकबर (स) जहांगीर (द) बाबर
21. बाबर ने प्रसिद्ध तुलुगमा नीति का प्रयोग सर्वप्रथम किस युद्ध में किया?
(अ) खानवा के युद्ध में (ब) घाघरा के युद्ध में (स) पानीपत के प्रथम युद्ध में (द) इनमें से कोई नहीं
22. गुजरात विजय की यादगार में अकबर ने निम्नलिखित में से किसइमारत का निर्माण करवाया था?
(अ) बड़ा इमामबाड़ा (ब) बुलंद दरवाजा (स) जामा मस्जिद (द) सिद्दी बशीर
23. भारत की प्रादेशिक जल सीमा समुद्र तट से कितने समुद्री मील की दूरी तक है?
(अ) 12मील (ब) 24 मील (स) 11 मील (द) 200 मील
24. भारत का संलग्न क्षेत्र प्रादेशिक जल सीमा के आगे कितने समुद्री मील की दूरी तक है?
(अ) 12 मील (ब) 24 मील (स) 100 मील (द) 200 मील
25. खगचंदजेंदा राष्ट्रीय उद्यान कहां स्थित है?
(अ) मिजोरम (ब) सिक्किम (स) नगालैंड (द) असम
26. डाम्फा वन्य जीव अभयारण्य कहां स्थित है?
(अ) मिजोरम (ब) नगालैंड (स) असम (द) सिक्किम
27. भारत में पायी जाने वाली कौन सी मिट्टी के्रस्टेशियस युग में दरारी उद्भेदन से निक्षेपित पदार्थों से बनी है?
(अ) लैटेराइट मिट्टी (ब) काली मिट्टी (स) क्षारीय मिट्टी (द) बलुई मिट्टी
28. भारत की सिंचाई क्षमता का 47.78 प्रतिशत पूरा होता है?
(अ) वृहद परियोजना से (ब) लघु एवं वृहद् परियोजनाओं से (स) लघु परियोजनाओं से (द) मध्यम परियोजनाओं से        

सही जवाब-1.(ब) पश्चिमी घाट, 2.(ब) नीलगिरि पहाड़ी, 3.(ब) कोर्डेमम, 4.(ब)महेंद्रगिरि, 5.(ब)हिमाचल प्रदेश, 6.(स) कोसी, 7.(स) कोसी, 8.(द) दामोदर, 9.(स) चेन्नई विषुवत् रेखा के अधिक समीप है, 10.(द) पश्चिम बंगाल, 11.(ब) जम्मू-कश्मीर, 12.(ब)लेबनान, 13.(ब) जम्बू द्वीप, 14.(अ)भूमध्य सागर को लाल सागर से, 15.(द) निकारागुआ, 16.(अ)अटलांटिक महासागर, 17.(ब)महाराष्ट्र, 18.(ब)हिमाचल प्रदेश, 19.(स) अहमदनगर, 20.(ब)अकबर, 21.(स) पानीपत के प्रथम युद्ध में, 22.(ब) बुलंद दरवाजा, 23.(अ) 12मील, 24.(ब) 24 मील, 25.(ब) सिक्किम, 26.(अ) मिजोरम, 27.(ब) काली मिट्टी, 28.(ब) लघु एवं वृहद् परियोजनाओं से।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news