सामान्य ज्ञान

त्रिचूरपूरम
16-May-2021 12:26 PM
त्रिचूरपूरम

त्रिचूरपूरम केरल में हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। त्रिचूर पूरम त्रिचूर नगर का वार्षिकोत्सव है। यह भव्य रंगीन मंदिर उत्सव केरल के सभी भाग से लोगों को आकर्षित करता है। यह उत्सव थेक्किनाडु मैदान पर्वत पर स्थित वडक्कुन्नाथन मंदिर में, नगर के बीचोंबीच आयोजित होता है। यह मलयाली मेडम मास की पूरम तिथि को मनाया जाता है।

ई- बम
ई-बम में से हाईपावर माइक्रोवेव निकलती हैं, जिनसे शत्रु पक्ष के कम्प्यूटर, इंटरनेट, इलेक्ट्रॉनिक एवं विद्युत उपकरण एवं संचार तंत्र नष्टï हो जाते हैं, छिन्न-भिन्न हो जातें हैं। लड़ाकू विमान की सहायता से शत्रु के लक्ष्यों पर इससे हमला किया जाता है।

ट्रांसएंक्रियो क्या है?
ट्रांसएंक्रियो, यह एक ऐसी तकनीक है, जिससे ऐसे ट्रांसजेनिक जानवरों का विकास करना संभव है, जिन्हें रोग नहीं लगेंगे। इस तकनीक की विशेषता यह है कि इससे वैज्ञानिकों को सभी स्तनधारियों के बदले हुए जीन वाले प्रजातियों को विकसित करने में सहायता मिलेगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news