सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 6 जून
06-Jun-2021 12:34 PM
हर दिन हॉट सीट 6 जून

 1. इंफोसिस के किस अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया है?
(अ) अखिल रेकुलपेल्ली (ब) अशोक जेकब (स) बी.जी. श्रीनिवास (द) अनिरूद्ध चक्रवर्ती
2. विश्व बैंक का वाइस प्रेसीडेंट किसे नियुक्त किया गया है?
(अ) हिरोशी नाका (ब) दलिया ग्राइबस्केट (स) जोगेंद्र बेहरा (द) पॉल बिया
3. पीसेट क्या है?
(अ) भोजन की बर्बादी को रोकने के लिए आधुनिक संगणक एप्लीकेशन (ब) छात्रों द्वारा विकसित उपग्रह (स) स्टूडेंट लोन कार्ड (द) सतह से हवा में मार करने वाली पराध्वनिक मिसाइल
4. हॉकी विश्व कप 2014 का आयोजन किस शहर में हो रहा है? 
(अ) दी हेग (ब) मिलान (स) दिल्ली (द) रोम  
5. निम्न में से किस ग्रह के चारों ओर स्पष्ट वलय है?
(अ) यूरेनस (ब) बृहस्पति (स) शनि (द) मंगल
6. पूर्ण सूर्य ग्रहण के समय सूर्य का कौन सा भाग दिखाई देता है?
(अ) किरीट (ब) प्रकाश मंडल (स) वर्ण मंडल (द) इनमें से कोई नहीं
7. निम्रलिखित कौन-सा संयोग गलत है?
(अ) मोतीलाल नेहरू-नेहरू रिपोर्ट (ब)एम. ए. जिन्ना-खिलाफत मुहिम (स)गांधी-चम्पारण सत्याग्रह (द)सुभाषचन्द्र बोस-फारवर्ड ब्लॉक
8. कौन-सी घटना सबसे पहले हुई थी?
(अ)साइमन कमीशन का भारत आगमन (ब)मुस्लिम लीग की स्थापना (स) मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार (द)चौरी-चौरा कांड
9. निम्नलिखित में से कौन-सा आंदोलन गांधी जी के नेतृत्व के बिना हुआ?
(अ) असहयोग आंदोलन (ब) स्वदेशी आंदोलन (स) गुजरात में खेड़ा आंदोलन (द) सविनय अवज्ञा आंदोलन
10. विश्व में सबसे ऊंचा बांध कौन सा है?
(अ) इनगुरी, रूस (ब) रोगवन्स्की, ताजिकिस्तान (स) भाखड़ा, भारत (द) नोटेड्रम, फ्रांस
11. जमशेदपुर शहर किन नदियों के संगम पर बसा है?
(अ) दामोदर एवं स्वर्णरेखा (ब) स्वर्णरेखा एवं खरकई (स) दामोदर एवं बराकर (द) दामोदर एवं खरकई
12. पेरिस शहर किस नदी के तट पर स्थित है?
(अ) डेन्यूब (ब) टाइबर (स) सीन (द) सतलज
13. एशियाई देशों में सबसे कम जनसंख्या वृद्धि दर वाला देश कौन सा है?
(अ) थाईलैंड (ब) सिंगापुर (स) जापान (द) दक्षिण कोरिया
14. गोताखोरों द्वारा सांस लेने में प्रयुक्त होने वाली गैस कौन सी है?
(अ) ऑक्सीजन तथा नाइट्रोजन (ब) ऑक्सीजन तथा हीलियम (स) ऑक्सीजन तथा आर्गन (द) ऑक्सीजन तथा नीऑन
15. वनस्पति तेल से डालडा या वनस्पति घी बनाने में निम्नलिखित में से कौन सी प्रक्रिया का इस्तेमाल की जाती है?
(अ) जल अपघटन (ब) ऑक्सीकरण (स) हाइड्रोजनीकरण (द) ओजोन अपघटन
16. सिगरेट के धुएं का मुख्य प्रदूषक क्या है?
(अ)कार्बन मोनो ऑक्साइड और हाडआक्सिन (ब) कार्बन मोनोऑक्साइड और निकोटिन (स) कार्बन मोनोऑक्साइड और बेंजीन (द) डाइऑक्सिन और बेंजीन
17. एथिलीन से पॉली एथिलीन का बनना निम्नलिखित में से किस प्रकार की अभिक्रिया है?
(अ) संघनन (ब) बहुलीकरण (स) वाष्पन (द) अपस्फोटन
18. भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में कितनी भाषाओं को मान्यता दी गई है ?
(अ) 18 (ब) 22 (स) 10 (द) 15  
19. किस भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित नहीं किया गया है, जबकि वह एक राज्य की राजकीय भाषा है ?
(अ) अंग्रेजी (ब) सिंधी (स) उर्दू  (द) संस्कृत  
20. संविधान की आठवीं अनुसूची में संवैधानिक संशोधन द्वारा निम्न में से कौनसी भाषा जोड़ी गई है?
(अ) संस्कृत (ब) सिंधी (स) पंजाबी (द) कोंकणी
21. शुद्ध विदेशी मुद्रा उपार्जन में सर्वाधिक योगदान किस उद्योग का है?
(अ) कपड़ा उद्योग (ब) हस्तशिल्प उद्योग (स) आभूषण उद्योग (द) विनिर्माण उद्योग
22. केसर मसाला बनाने के लिए पौधे का निम्नलिखित में से कौन सा भाग उपयोग में लाया जाता है
(अ) पत्ती (ब) पंखुड़ी (स) बाह्य दल (द) वर्तिकाग्र
23. हृदय का पहला प्रतिस्थापन किसके द्वारा किया गया था?
(अ) डॉ. विलियम हार्वे (ब) सर एफ. जी. हॉफकिन्स (स) डॉ. लुई पाश्चर (द) डॉ. क्रिश्चियन बर्नार्ड
24. किस वैज्ञानिक ने खोज की थी कि मलेरिया मच्छरों द्वारा होता है?
(अ) रोनाल्ड रॉस (ब) सी.वी. रमन (स) ए. फ्लेमिंग (द) मैक्स प्लांक
25. एनफील्ड राइफल्स में कौन से विशेष कारतूसों का प्रयोग किया जाता था?
(अ) साधारण कारतूस (ब) गाय और सुअर की चर्बी वाले कारतूस (स) गाय की चर्बी वाले कारतूस (द) इनमें से कोई नहीं
26. राजस्थान में सर्वप्रथम 1857 ई. की क्रांति किस स्थान से शुरू हुई थी?
(अ) नसीराबाद (ब) नीमच (स) एरनपुर (द) कोटा
27. वर्ष1857 की क्रांति के दौरान किस नेता ने अंग्रेजों को बार-बार पराजित किया, परंतु अंग्रेज उसे पराजित नहीं कर पाए?
(अ) तात्या टोपे (ब) कुशाल सिंह (स) झांसी की रानी (द) कुंवर सिंह
28. उच्च रक्त दाब को रोकने हेतु औषधि प्राप्त होती है?

सही जवाब- 1.बी.जी. श्रीनिवास, 2.(अ) हिरोशी नाका, 3.(ब) छात्रों द्वारा विकसित उपग्रह, 4.(अ) दी हेग, 5.(स) शनि, 6.(अ) किरीट, 7.(ब)एम. ए. जिन्ना-खिलाफत मुहिम, 8.(ब)मुस्लिम लीग की स्थापना, 9.(ब) स्वदेशी आंदोलन, 10.(ब) रोगवन्स्की, ताजिकिस्तान, 11.(ब) स्वर्णरेखा एवं खरकई, 12.(स) सीन, 13.(ब) सिंगापुर, 14.(ब) ऑक्सीजन  तथा हीलियम, 15.(स) हाइड्रोजनी करण, 16.(स) कार्बन मोनो ऑक्साइड और बेंजीन,17. (स) झाडिय़ों के अध्ययन से, 18.(ब) 22, 19.(अ) अंग्रेजी, 20.(ब) सिंधी, 21.(अ) कपड़ा उद्योग, 22.(द)वर्तिकाग्र, 23.(द)डॉ. क्रिश्चियन बर्नार्ड, 24.(अ) रोनाल्ड रॉस, 25.(ब) गाय और सुअर की चर्बी वाले कारतूस, 26.(अ) नसीराबाद, 27.(द) कुंवर सिंह, 28.(स) राउवुल्फिया जाति से।
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news