कारोबार

जीके ग्रुप द्वारा वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
06-Jun-2021 1:00 PM
जीके ग्रुप द्वारा वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

रायपुर, 6 जून। जीके ग्रुप के संचालक पुनीत पारवानी ने बताया कि जीके ग्रुप ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया। पेड़ों की निरन्तर कटाई व प्रदूषण से पर्यावरण का पतन हो रहा है। प्रकृति से प्राप्त नीर, वृक्ष, वायु जैसे समस्त तत्वों से पर्यावरण का निर्माण होता है। मानव और धरती में उपस्थित सभी जीव-जन्तु पर्यावरण के पूरक हैं। हम सभी का जीवन प्रकृति व पर्यावरण पर निर्भर करता है। ऐसे में एक सुरक्षित, सम्पन्न और विशुद्ध पर्यावरण का निर्माण करना हम सभी का कर्तव्य है।  

श्री पारवानी ने बताया कि जीके ग्रुप ने दूसरों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति दायित्वों को समझने के लिए प्रेरित किया गया। जीके ग्रुप, जीके होण्डा, जीके मोटर्स, जीके फोर्ड और जीके जेसीबी द्वारा वृक्षारोपण किया गया। सभी सदस्यों ने पर्यावरण को सर्वोपरि व उसके संरक्षण को मानव जीवन का दायित्व माना।  

सदस्यों ने बताया कि हम प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से वृक्षों से जुड़े हुए हैं। वृक्षों से हमें खाद्य पदार्थ के साथ-साथ जीवन के लिए महत्वपूर्ण ऑक्सीजन भी प्राप्त होता है। हमारे जीवन के रक्षक वृक्षों की संख्या बढ़ाकर हम पर्यावरण संरक्षण की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। आज हम सभी ने पर्यावरण संरक्षण का प्रण लिया है हम ज्यादा से ज्यादा संख्या में वृक्षारोपण कर पर्यावरण का संरक्षण करेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news