कारोबार

देश भर में कैट के ऑक्सी भारत अभियान की शुरुआत, विश्व पर्यावरण दिवस पर एक व्यापारी एक पेड़ का नारा
06-Jun-2021 1:05 PM
देश भर में कैट के ऑक्सी भारत अभियान की शुरुआत, विश्व पर्यावरण दिवस पर एक व्यापारी एक पेड़ का नारा

रायपुर, 6 जून। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू,   अमर गिदवानी,  प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन,  कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीडिय़ा प्रभारी संजय चौबे ने बताया कि साँसे हो रही हैं कम-आओ वृक्ष लगाएं हम के स्लोगन के साथ देश में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए कैट ने विश्व पर्यावरण दिवस को देश भर में बड़े पैमाने पर मनाया। 

श्री पारवानी ने बताया कि देश भर के व्यापारियों को साथ लेते हुए एक बहुआयामी ऑक्सीभारत राष्ट्रीय अभियान शुरू हुआ। 31 मई 2022 तक देश भर में 1 करोड़ वृक्ष लगाए जाने का संकल्प लिया। इस एक वर्ष की अवधि के दौरान देश भर में 2 करोड़ व्यापारियों, उनके कर्मचारियों एवं ग्राहकों से एक संकल्प पत्र भरवाया जाएगा जिसमें पर्यावरण की रक्षा एवं  वर्ष भर में वृक्षारोपण अभियान को लगातार चलाने का संकल्प लिया जाएगा ।

श्री पारवानी द्वारा कैट सी.जी. चैप्टर प्रदेश कार्यालय में वृक्षारोपण करके एक व्यापारी एक पेड़ अभियान की शुरूवात की गई एवं विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। रायपुर, बिलासपुर, अम्बिकापुर, रायगढ़, कोरिया, दुर्ग, भाटापारा, राजनांदगांव, धमतरी, कांकेर, कवर्धा, तिल्दा, कोरबा, महासमुंद सहित प्रदेश सभी ईकाइयो में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया एवं एक व्यापारी एक पेड़ अभियान की शुरूआत अपने-अपने ईकाइयों में किया। मोहन वल्र्यानी को एक व्यापारी एक पेड़ अभियान का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। 

श्री पारवानी एवं दोशी ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों के 1100 से अधिक शहरों में व्यापारी संगठनों ने सार्वजनिक स्थानों पर एवं व्यापारियों ने अपने घरों में लगभग 2 लाख से अधिक पौधे लगाए जिसकी देख रेख भी व्यापारी संगठन एवं व्यापारी अपने निजी स्तर पर करेंगे। पूरे देश में लगभग 5 लाख संकल्प पत्र भी भरे गए एवं 1000 से अधिक स्मृति वन भी लगाए गए !

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news