सामान्य ज्ञान

प्राटेउस
09-Jun-2021 12:14 PM
प्राटेउस

प्राटेउस नेपच्युन का छठां ज्ञात और दूसरा सबसे बड़ा चन्द्रमा  है। इसकी कक्षा है 11 लाख 7 हजार 600 किमी नेपच्युन से और  व्यास है 418 किम। मिथकों के अनुसार  प्राटेउस एक सागरी देवता था जो अपना आकार बदल सकता था।
नेपच्युन के चंद्रमा के रूप में  इसकी खोज वर्ष1989 में वायेजर 2 ने की थी। यह नेरेइड से बड़ा है लेकिन बहुत गहरे रंग का है। यह नेपच्युन के इतने समीप है कि इसे नेपच्युन की चमक में देखा जाना कठिन है।
प्राटेउस अनियमित आकार का चन्द्रमा है। यह शायद अनियमित आकार के पिंड के लिये गुरुत्व के कारण गोलाकार होने की सीमा से थोड़ा ही छोटा है। इसकी सतह पर क्रेटरों की भरमार है और भूगर्भीय गतिविधि  के कोई प्रमाण नहीं हैं।
 

नाइट्रोजन युक्त उर्वरक
नाइट्रोजन युक्त उर्वरकों में नाइट्रोजन की पर्याप्त मात्रा होती है। ये पत्तियों का रंग हरा और दानों को मोटा तथा प्रोटीन युक्त बनाने में सहायक होते हैं। नाइट्रोजन युक्त प्रमुख उर्वरक हैं-सोडियम नाइट्रेट, अमोनियम सल्फेट आदि। नाइट्रोजनी उर्वरक भूमि में उस समय डाले जाते हैं, जब पौधों में उनकी तुरंत आवश्यकता होती है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news