सामान्य ज्ञान

लार्ड राबर्ट क्लाइव
12-Jun-2021 12:11 PM
लार्ड राबर्ट क्लाइव

लार्ड राबर्ट क्लाइब भारत में ब्रिटेन की सत्ता के संस्थापकों में गिना जाता है। वह ईस्ट इंडिया कंपनी के क्लर्क की हैसियत से भारत आया, पर बाद में कंपनी की सेना में भर्ती हो गया। उसने दक्षिण में फ्रांसीसियों के विरूद्घ युद्घ में अंग्रेजों को विजय दिलाई। बीच में वह दो वर्ष के लिए इंग्लैंड चला गया था। लौटने पर वह बंगाल गया और छल-बल से अपनी सत्ता स्थापित की। 

1765 ई. में कंपनी ने उसे अपना प्रधान सेनापति और बंगाल का गवर्नर नियुक्त कर दिया। इस हैसियत से क्लाइब ने कंपनी की स्थिति दृढ़ करने के साथ-साथ अपने लिए भी बहुत संपत्ति अर्जित की। 1767 ई. में वह अंतिम रूप से इंग्लैंड चला गया। वहां उसकी कटु आलोचना हुई। बंगाल-शासन की अवधि में उसके अनेक शत्रु पैदा हो गए थे। कुछ उसके जाल-फरेब के कारण और कुछ अपार संपत्ति अर्जित करने से। इस निंदा का परिणाम यह हुआ कि 1774 ई. में क्लाइव ने गला काटकर आत्महत्या कर ली।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news