सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 12 जून
12-Jun-2021 12:16 PM
हर दिन हॉट सीट 12 जून

1. भारत का संविधान कैसा है?
(अ) अत्यंत लचीला (ब) अत्यंत कठोर (स) कठोर कम लचीला अधिक (द) कठोर अधिक लचीला कम
2. भारतीय संविधान का स्वरूप किस प्रकार का है?
(अ) एकात्मक (ब) पूर्णतया संघात्मक (स) संरचना में संघात्मक भावना में एकात्मक (द) भावना में संघात्मक संरचना में एकात्मक
3. भारतीय संविधान के किस भाग में स्पष्ट रूप से घोषणा की गई है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है?
(अ) मौलिक अधिकार (ब) संविधान की प्रस्तावना (स) राज्य के नीति निदेशक सिद्धांत (द) संविधान की 9 वीं अनुसूची
4. भारतीय संविधान में संसदीय व्यवस्था को किस देश के संविधान के समान रखा गया है?
(अ) अमेरिका (ब) कनाडा (स) ब्रिटेन (द) फ्रांस
5. भारत के संविधान निर्माताओं ने न्यायिक पुनरावलोकन के विचार को ग्रहण किया है?
(अ) ब्रिटेन से (ब) फ्रांस से (स) स्विट्जरलैंड से (द) अमेरिका से
6. भारत में सर्वोच्च माना गया है?
(अ) न्यायपालिका को (ब) संसद को (स) संविधान को (द) राष्ट्रपति को
7. निम्नलिखित में से किस स्थिति में किसी भारतीय व्यक्ति की भारतीय नागरिकता समाप्त हो सकती है?
(अ) त्यागने पर (ब) पर्यावसन पर (स) वंचित किए जाने पर (द) उपर्युक्त सभी 
8. किस देश में दोहरी नागरिकता का सिद्धांत स्वीकार किया गया है?
(अ)भारत (ब)कनाडा (स) ऑस्ट्रेलिया (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
9. लोकसभा में विश्वास मत प्राप्त करने से पहले ही त्यागपत्र देने वाले प्रधानमंत्री कौन हैं?
(अ) चौधरी चरण सिंह (ब) अटल बिहारी वाजपेयी (स) चौधरी चरण सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी (द) इनमें से कोई नहीं
10. संसदीय शासन प्रणाली में वास्तविक कार्यपालिका शक्ति किसके पास होती है?
(अ) संसद (ब) प्रधानमंत्री (स) राष्ट्रपति (द) नौकरशाही
11. मंत्रिमंडल का गठन कौन करता है?
(अ) मंत्रिपरिषद् (ब) सिर्फ केंद्रीय मंत्रीगण (स) केंद्रीय तथा राज्यमंत्री गण (द) सभी मंत्री
12. केंद्र सरकार में राज्यमंत्री की क्या स्थिति है?
(अ) वह राज्यपाल द्वारा नामांकित व्यक्ति होता है (ब) वह राज्य मंत्रिमंडल द्वारा नामांकित व्यक्ति होता है (स) वह राज्य सरकार के हितों की देखभाल करता है (द) वह केंद्र सरकार का ऐसा मंत्री होता है, जो कि मंत्रिमंडल का सदस्य नहीं होता है
13. प्रोटीन की मात्रा सबसे अधिक  किसमें होती है?
(अ) सोयाबीन में (ब) चने में (स) राजमा में (द) मूंग में
14. दो मुख्य फसलों के तैयार होने के बीच की अल्पावधि में तैयार होने वाली फसल को कहते हैं?
(अ) कैच क्रॉप (ब) कैश क्रॉप (स) इंटर क्रॉप (द) इनमें से कोई नहीं
15. भारत में यादव सम्राटों की राजधानी कहां थी?
(अ) द्वार समुद्र (ब) वारंगल  (स) कल्याणी (द) देवगिरी
16. तुगलक वंश की नींव गयासुद्दीन तुगलक ने डाली। निम्न में कौन सा उसके द्वारा किया गया कार्य था ?
(अ) सामाजिक एवं आर्थिक सुधार (ब) प्रशासन का केंद्रीयकरण (स) सिंचाई के प्रबंध (द) इनमें से कोई नहीं
17. मोहम्मद-बिन-तुगलक के शासन काल में कौन सा अफ्रीकी यात्री भारत आया?
(अ) इब्नबतूता (ब) निकोली कोंटी (स) नूनीज (द) इनमें से कोई नहीं
18. निम्नलिखित शासकों में कौन सा शासक अपनी बुद्धिमता एवं पागलपन के लिए प्रसिद्ध था?
(अ) बलवन (ब) अलाउद्दीन खिलजी (स) मोहम्मद-बिन-तुगलक (द) सिकंदर लोधी
19. मोहम्मद-बिन-तुगलक अपनी राजधानी दौलताबाद से पुन: दिल्ली क्यों ले गया था?
(अ) सम्राट को विश्वास हो गया कि वह दौलताबाद से दिल्ली पर अपना नियंत्रण खोता जा रहा है (ब) जनता की परेशानी के कारण (स) अधिकतर जनसंख्या दिल्ली में थी पर सुल्तान दौलताबाद में  (द) इनमें से सभी
20. मोहम्मद-बिन-तुगलक के बारे में साधारणतया राय है ? 
(अ) वह पागल था (ब) वह बुद्धिमान था (स) उसके चरित्र में विरोधी गुणों का मेल था (द) वह उदारवादी था
21. निम्न में से किसे इस्पात का चौखटा की संज्ञा दी गई?
(अ) भारतीय नागरिक सेवा (ब) भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस (स) स्वराज पार्टी (द) इनमें से कोई नहीं
22. झंडा गीत निम्र में से किसने लिखा है?
(अ) रवीन्द्रनाथ टैगोर (ब) बंकिम चंद्र चटर्जी (स) मैथिलीशरण गुप्त (द) श्यामलाल गुप्त पार्षद
23. इनमें से लघु समुदाय का मुख्य विचारक कौन है?
(अ) ऑस्कर लेविस (ब) रॉबर्ट रेडफील्ड (स) आर.के.मर्टन (द) रॉबर्ट बीरस्टेड
24. दी सोशियोलॉजी ऑफ इकोनामिक लाइफ का रचनाकार कौन है?
(अ) नील जे. स्मेल्सर (ब) आंद्रे बेत्ते (स) रजनी कोठारी  (द) कार्ल मैनहीम
25. सभी मानव जाति से यह अपेक्षा की जाती है कि वस्त्र धारण करें तथा मृतकों को गाढ़ दे, यह उदाहरण है?
(अ) प्रतिमान का (ब) रीति-रिवाज का (स) लोकाचार का (द) प्राथमिक लोक रीति का
26. मिस्र की लिपि मूल रूप से क्या कहलाती है?
(अ) हाइरोग्लिफिक (ब) देवनागरी (स) ग्रिक (द) यूनानी
----
सही जवाब- 1.(स) कठोर कम लचीला अधिक, 2.(स) संरचना में संघात्मक भावना में एकात्मक, 3.(ब) संविधान की प्रस्तावना, 4.(स) ब्रिटेन, 5.(द)अमेरिका से, 6.(स) संविधान को, 7.(द) उपर्युक्त सभी, 8.(द)संयुक्त राज्य अमेरिका, 9.(स)चौधरी चरण सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी, 10.(ब) प्रधानमंत्री, 11.(ब)सिर्फ केंद्रीय मंत्रीगण, 12.(द) वह केंद्र सरकार का ऐसा मंत्री होता है, जो कि मंत्रिमंडल का सदस्य नहीं होता है, 13.(अ) सोयाबीन में, 14.(अ) कैच क्रॉप, 15.(द) देवगिरी, 16.(स)सिंचाई के प्रबंध, 17.(अ)इब्नबतूता, 18.(स)   मोहम्मद -बिन-तुगलक, 19.(द) इनमें से सभी, 20.(स) उसके चरित्र में विरोधी गुणों का मेल था,  21.(अ) भारतीय नागरिक सेवा, 22.(द) श्यामलाल गुप्त पार्षद, 23.(ब) रॉबर्ट रेडफील्ड, 24.(अ)नील जे. स्मेल्सर, 25.(अ)प्रतिमान का, 26.(द) यूनानी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news