सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 15
15-Jun-2021 12:36 PM
हर दिन हॉट सीट 15

1. अल्माटी बांध किस नदी पर स्थित है?
(अ) गोदावरी (ब) कृष्णा (स) कावेरी (द) नर्मदा
2. हीराकुंड बांध निम्नलिखित में से किस नदी पर बनाया गया है?
(अ) गंगा (ब) यमुना (स) महानदी (द) ब्राह्मणी
3. गांधी सागर, जवाहर सागर तथा प्रताप सागर बांध किस नदी पर निर्मित है?
(अ) नर्मदा (ब) तापी (स) चंबल (द) कृष्णा
4. निम्नलिखित में से कौन भारतीय मानसून को प्रभावित नहीं करता है?
(अ)एलनिनो (ब)जेटस्ट्रीम (स) तिब्बत का पठार (द) गल्फस्ट्रीम
5. भारत में सर्वाधिक वर्षा किस मानसून से होती है?
(अ) दक्षिण-पूर्वी मानसून (ब) दक्षिण-पश्चिम मानसून (स) उत्तर-पूर्वी मानसून (द) उत्तर-पश्चिम मानसून
6. निम्नलिखित में से किस राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून से वर्षा नहीं होती है?
(अ) राजस्थान (ब) तमिलनाडु (स) कर्नाटक (द) पंजाब
7. तमिलनाडु के तटीय भागों में जाड़ों में वर्षा की प्राप्ति किससे होती है?
(अ) उत्तर-पूर्वी मानसून से (ब) दक्षिण-पश्चिम मानसून से (स) स्थलीय एवं सागरीय समीर से (द) बंगाल की खाड़ी के चक्रवात से
8. दक्षिण-पश्चिम मानसून निम्नलिखित में से किस प्रदेश में सर्वप्रथम प्रवेश करता है?
(अ) तमिलनाडु (ब) महाराष्ट्र (स) गोवा (द) केरल
9. मानसूनी जलवायु की प्रमुख विशेषता क्या है?
(अ) मूसलाधार एवं पर्वतीय वर्षा (ब) मूसलाधार एवं चक्रवातीय वर्षा (स) मूसलाधार एवं संवाहनिक वर्षा (द)वायु की दिशा में मौसमी परिवर्तन
10. भारत में वर्षा का औसत कितना है?
(अ) 98 सेमी (ब) 118 सेमी (स) 128 सेमी (द) 138 सेमी
11. भारत के उत्तरी मैदानों में शीतकाल में वर्षा होती है?
(अ) पश्चिमी विक्षोभ से (ब)बंगाल की खाड़ी की मानसूनी शाखा से (स) अरब सागर की मानसूनी शाखा से (द) लौटते मानसून से
12. भारत में पाया जाने वाला अधिकांश लौह अयस्क किस प्रकार का है?
(अ)हेमेटाइट (ब)मैग्नेटाइट (स) सीडेराइड (द) लिमोनाइट
13. भारत का सर्वाधिक जस्ता उत्पादक राज्य है?
(अ) महाराष्ट्र (ब) राजस्थान (स) झारखंड (द) उड़ीसा
14. ब्राजील में विस्तृत कहवा की बागाती को कहते हैं?
(अ) फजेडास (ब) ट्रासिल (स) कोरिल्ज (द) एस्टेंसियस
15. म्यांमार औद्योगिक दृष्टिï से पिछड़ा हुआ है, क्योंकि?
(अ) कृषि से सुगम जीविका (ब) विषय भूमि सतह (स) सीमित स्थानीय बाजार (द) लौह खनिज एवं कोयले की कमी
16. अटलांटिक महासागरीय भागों में कॉनर्वेशनल झंझावत कहलाते हैं?
(अ) हरिकेन (ब) टाईफून (स) साइक्लोन, चक्रवात (द) टोरनेडो
17. निम्नलिखित में से किस देश के लोगों को मेगयार के नाम से जाना जाता है?
(अ) हंगरी (ब) स्लोवाकिया (स) ऑस्ट्रिया (द) रोमानिया
18. परंपरागत चारागाही खानाबदोशी वाली जीवनशैली का क्षेत्र है?
(अ) दक्षिण अफ्रीका वेल्ड्स (ब) मंगोलिया के स्टैपी (स) कनाडा के प्रेयरीज (द) ऑस्ट्रेलियन डाउंस
19. निम्नलिखित में से कौन सा देश संघनित दुग्ध के निर्यात में अग्रणीय है?
(अ) भारत (ब) बेलजियम (स) इटली (द) नीदरलैण्ड्स
20. एंफीबिया का क्या अर्थ होता है?
(अ) पानी में रहना (ब) दो जीवन होना (स) शल्कधारी (द)शल्क रहित होना
21. कतरनिया घाट मगरमच्छ अभ्यारण्य कहां स्थित है?
(अ) विशाखापत्तनम, आंध्रप्रदेश (ब) औरंगाबाद, महाराष्टï्र (स)बहराइच, उत्तरप्रदेश (द) देहरादून, उत्तरांचल
22. व्याघ्र दर्शन के लिए सबसे अच्छा स्थान भारत के किस व्याघ्र रिजर्व को माना जाता है?
(अ) रणथंभौर व्याघ्र अभयारण्य, राजस्थान (ब)कान्हा राष्टï्रीय उद्यान, मध्यप्रदेश (स) मनास व्याघ्र रिजर्व, असम (द) इनमें से कोई नहीं
23. कुत्ते क्यों हांफते हैं?
(अ) उनमें स्वेद ग्रंथि नहीं होती है, इसलिए मुंह के जरिए पानी को वाष्पीकृत करने के बाद वे ठंडे होते हैं (ब) यह वेदना की अभिव्यक्ति है (स) किसी मुश्किल व्यायाम के बाद भरपूर हवा मुंह में भरने के लिए (द) अधिक से अधिक ऑक्सीजन ग्रहण करने के लिए
24. रूप विज्ञान (मॉर्फोलॉजी) क्या है?
(अ)मृत जीव के ऊतकों का अध्ययन (ब) जीवों पर औषधि के प्रभाव का अध्ययन (स)सजीवों की आकृति का अध्ययन (द) उपर्युक्त सभी
25. भारतीय पैंगोलिन किसे कहते हैं?
(अ) फेलिडी परिवार की जंगली बिल्ली (ब) चींटी खाने वाला मिरमीकोफैगिडी परिवार का शल्कदार जीव (स) हिस्ट्रीसिडी परिवार का सेही (द) पानी में रखनेवाला ऊदबिलाव 
26. भारत में अधिकतम एवं न्यूनतम जनसंख्या के घनत्व वाले प्रदेश क्रमश: हैं?
(अ) उत्तरप्रदेश एवं अरुणाचल प्रदेश (ब) पश्चिम बंगाल एवं अरुणाचल प्रदेश (स) उत्तरप्रदेश एवं सिक्किम (द) पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम
27. भारत के संविधान के 44 वें संशोधन द्वारा निम्नलिखित अधिकार को मौलिक अधिकार की श्रेणी को हटा दिया गया?
(अ) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता (ब) संवैधानिक उपचार (स) संपत्ति (द) धर्म की स्वतंत्रता

सही जवाब- 1.(ब) कृष्णा, 2.(स) महानदी, 3.(स) चंबल, 4.(द) गल्फस्ट्रीम, 5.(ब)दक्षिण-पश्चिम मानसून, 6.(ब) तमिलनाडु, 7.(अ) उत्तर-पूर्वी मानसून से, 8.(द) केरल, 9.(द)वायु की दिशा में मौसमी परिवर्तन,10.(ब)118 सेमी,11.(अ)पश्चिमी विक्षोभ से, 12.(अ) हेमेटाइट, 13.(ब) राजस्थान, 14.(अ) फजेडास, 15.(अ) कृषि से सुगम जीविका, 16.(अ) हरिकेन, 17.(अ) हंगरी, 18.(अ) दक्षिण अफ्रीका वेल्ड्स, 19.(द) नीदरलैण्ड्स, 20.(ब) दो जीवन होना, 21.(स)बहराइच, उत्तरप्रदेश, 22.(ब)कान्हा राष्टï्रीय उद्यान, मध्यप्रदेश, 23.(अ) उनमें स्वेद ग्रंथि नहीं होती है, इसलिए मुंह के जरिए पानी को वाष्पीकृत करने के बाद वे ठंडे होते हैं, 24.(स)सजीवों की आकृति का अध्ययन, 25.(ब) चींटी खाने वाला मिरमीकोफैगिडी परिवार का शल्कदार जीव, 26.(ब) पश्चिम बंगाल एवं अरुणाचल प्रदेश, 27.(स) संपत्ति।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news