ताजा खबर
सरोज पाण्डेय के खिलाफ लगाई गई चुनाव याचिका में दोनों पक्षों ने गवाहों की सूची हुई प्रस्तुत, 18 को अगली सुनवाई
16-Jun-2021 8:39 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 16 जून। 2018 मार्च में हुए राज्य सभा चुनाव के समय भाजपा की सरोज पाण्डेय ने लेखराम साहू को हराया था। इसके खिलाफ साहू ने उच्च न्यायालय में चुनाव याचिका प्रस्तुत कर इस निर्वाचन को चुनौती दी थी। यह चुनौती सरोज पाण्डेय के द्वारा शपथ पत्र में गलत और अधूरी जानकारी दी।