कारोबार
उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कार्यकारिणी निर्वाचित, अश्विन गर्ग अध्यक्ष और विक्रम जैन महासचिव
19-Jun-2021 2:37 PM
रायपुर, 19 जून। उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विन गर्ग ने बताया कि एसो. की वर्तमान कार्यकारिणी को निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से वर्ष 2021-23 के लिए चुना गया। नई कार्यकारिणी इस प्रकार है-अध्यक्ष अश्विनी गर्ग, महासचिव विक्रम जैन, उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह एवं संजय अग्रवाल, सहसचिव नीरज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक सराफ एवं कोआर्डिनेटर मुकेश पांडे। पिछले कार्यकाल के 15 कार्यकारिणी सदस्यों को पुन: चुन लिया गया है।