सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट-11 जुलाई
11-Jul-2021 8:11 AM
हर दिन हॉट सीट-11 जुलाई

1. राधास्वामी सत्संग केंद्र के संस्थापक कौन थे? 
(अ) स्वामी शिवदयाल महाराज  (ब) बाबा जयमल सिंह महाराज  (स) बाबा सावन सिंह महाराज (द) परमसंत कृपाल सिंह महाराज
2. सूचना का अधिकार बिल  किस वर्ष पास हुआ?
(अ) 2000 (ब) 2001 (स) 2003 (द) 2005
3. रेफ्रीजरेटर में खाद्य पदार्थ ताजा रखने हेतु सुरक्षित तापमान है?
(अ) 4 अंश सेंटीग्रेट (ब) 8 अंश सेंटीग्रेट (स) 0 अंश सेंटीग्रेट (द) 10 अंश सेंटीग्रेट
 4. भारत में सबसे पहले उच्च न्यायालयों की स्थापना कहां हुई?
(अ) बम्बई, कलकत्ता, मद्रास (ब) दिल्ली, बंगलौर, मद्रास  (स) बम्बई, दिल्ली, कलकत्ता (द) इलाहाबाद, बम्बई, सूरत 
5. उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है? 
(अ) 15 मार्च  (ब) 20 सितंबर  (स)14 सितंबर (द) 27 जुलाई 
6. निम्नलिखित में कौन सी नदी विभ्रंश घाटी से होकर गुजरती है?
(अ) ताप्ती (ब) कृष्णा (स) गोदावरी (द) व्यास
7. वायुमंडल का दबाव किस यंत्र से नापा जाता है?
(अ) थर्मामीटर (ब) बैरोमीटर (स) नैनोमीटर (द) स्पीडोमीटर
8. एटम का सिद्घांत किस वैज्ञानिक ने प्रतिपादित किया था?
(अ) डाल्टन (ब) रदरफोर्ड (स) थॉमसन (द) गोल्डस्टीन
9. माइटोकॉण्ड्रिया का कोशिका में क्या कार्य होता है?
(अ) सांस लेने की प्रक्रिया में मदद करना व ऊर्जा देना (ब) कोशिका विभाजन (स) जल, भोजन आदि का संग्रहण (द) भोजन को हजम करने में मदद करना
10. हेपेटाइटिस रोग से मनुष्य के शरीर का सीधा प्रभावित होने वाला अंग है?
(अ)लीवर (ब) फेफड़ा (स) हृदय (द) मस्तिष्क
11. विश्व की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थी?
(अ) गोल्डा मायर (ब) सिरीमावो भण्डारनायके (स) इंदिरा गांधी (द) मारगैरेट थैचर
12. निम्नलिखित में से कौन सा एक संवैधानिक निकाय है?
(अ) राष्टï्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (ब) राष्टï्रीय अल्पसंख्यक आयोग (स) राष्टï्रीय महिला आयोग (द) योजना आयोग
13. निम्नलिखित में से किस एक क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार प्रदान किया जाता है?
(अ) साहित्य (ब) निष्पादन कलाएं (स) विज्ञान (द) समाजसेवा
14. केसर मसाला बनाने के लिए पौधे का निम्नलिखित में से कौन सा भाग उपयोग में लाया जाता है?
(अ) पत्ती (ब) पंखुड़ी (स) ब्राह्यï दल (द) वर्तिकाग्र 
15. जीवों के विकास के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा अनुक्रम सही है?
(अ) ऑक्टोपस-डॉलफिन-शॉर्क (ब) पैन्गोलिन-कच्छप-बाज (स) सालामैन्डर-अजगर-कंगारू (द) मेंढक-केकड़ा-झींगा
16. निम्नलिखित में से किसमें उच्चतम ऊर्जा होती है?
(अ) नीला प्रकाश (ब) हरा प्रकाश (स) लाल प्रकाश (द) पीला प्रकाश
17. निम्रलिखित दक्षिण एशियाई देशों में से किस देश का सबसे अधिक  जनसंख्या घनत्व है?
(अ) भारत (ब) नेपाल (स) पाकिस्तान (द) श्रीलंका
18. भारत में राष्टï्रीय जल संसाधन परिषद का अध्यक्ष कौन है?
(अ) प्रधानमंत्री (ब) जल संसाधन मंत्री (स) पर्यावरण एव वन मंत्री (द) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री
19. डेविड हेयर और एलेक्जैंडर डफ के साथ मिलकर निम्नलिखित में से किसने कलकत्ता में हिंदू कॉलेज की स्थापना की?
(अ) हेनरी लुइस विवियन डेरोजिओ (ब) ईश्वर चंद्र विद्यासागर (स) केशब चंद्र सेन (द) राजा राममोहन राय
20. आदमी में निम्नलिखित में से कौन सा विषाणु रोग है?
(अ) गलसुआ (ब) प्लेग (स) हैजा (द) उपदंश
21. गोबर गैस का मुख्य घटक है?
(अ) कार्बन डाइऑक्साइड (ब) मेथेन (स) ब्यूटेन (द) आइसोब्यूटेन
22. मधुमक्खी पालन को वैज्ञानिक भाषा में क्या कहते हैं?
(अ) सेरिकल्चर (ब) ऐपिकल्चर (स) ऐक्काकल्चर (द) ऐग्रिकल्चर
23. चुकंदर और ईख से रस निकाल लेने के बाद बचे अवशेष को कहते हैं?
(अ) शीरा (ब) खोई (स) व्हे (द) जैवमात्रा
24. निम्नलिखित में से वह कौन सी नदी है, जिससे लोथल का गोदी क्षेत्र एक नहर के द्वारा जुड़ा हुआ है?
(अ) मरावी (ब) भोगावो (स) चित्रा (द) चक्रा
25. भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस के किस सत्र में समाज के समाजवादी ढांचे को कांग्रेस द्वारा औपचारिक रूप से स्वीकार किया गया?
(अ) वर्धा सत्र (ब) भुवनेश्वर सत्र (स) नागपुर सत्र (द) अवाडी सत्र
26. निम्नलिखित में से कौन एक पौधों के भोजन के उत्पादन के लिए आवश्यक है?
(अ)ऑक्सीजन (ब)स्टार्च (स) कार्बन डाइऑक्साइड (द) प्रोटीन
27. भारतीय संविधान में अन्य देशों के संविधानों से कुछ विशिष्टïताओं को लिया गया है, किस देश का राज्य के नीति निदेशक तत्व के निर्माण में योगदान है?
(अ) फ्रांस (ब) आयरलैंड (स) जापान (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
28. बृहत ज्वार भाटा निम्र में से किस स्थिति के निर्मित होने से आता है?
(अ) जब सूर्य, पृथ्वी तथा चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं (ब) जब सूर्य तथा चंद्रमा पृथ्वी से समकोण बनाते हैं (स) जब तेज हवा चलती है (द) जब रात बहुत ठंडी होती है

सही जवाब-1.(अ) स्वामी शिवदयाल महाराज, 2.(द)2005, 3.(अ) 4 अंश सेंटीग्रेट , 4.(अ)बम्बई, कलकत्ता, मद्रास, 5.(अ)15 मार्च, 6.(अ)ताप्ती, 7.(ब) बैरोमीटर, 8.(अ) डाल्टन, 9.(अ) सांस लेने की प्रक्रिया में मदद करना व ऊर्जा देना, 10.(अ) लीवर, 11.(ब) सिरीमावो भण्डारनायके, 12.(अ) राष्टï्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, 13.(स) विज्ञान, 14.(द) वर्तिकाग्र, 15.(स) सालामैन्डर-अजगर-कंगारू, 16.(अ) नीला प्रकाश, 17.(अ) भारत, 18.(अ) प्रधानमंत्री, 19.(द) राजा राममोहन राय, 20.(अ) गलसुआ, 21.(ब) मेथेन, 22.(ब) ऐपिकल्चर, 23.(ब) खोई,  24.(ब)भोगावो, 25.(द)अवाडी सत्र, 26.(स) कार्बन डाइऑक्साइड, 27.(ब) आयरलैंड, 28.(अ) जब सूर्य, पृथ्वी तथा चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news