सामान्य ज्ञान

पुष्कर झील
14-Jul-2021 1:21 PM
पुष्कर झील

पुष्कर झील राजस्थान के शहर अजमेर में कई पर्यटन स्थलों में से एक है। यह झील राजस्थान के अजमेर नगर से 11 किमी उत्तर में स्थित है। पुष्कर झील भारत वर्ष में पवित्रतम स्थानों में से एक है।
पौराणिक मान्यता के अनुसार पुष्कर झील का निर्माण भगवान ब्रह्मा ने करवाया था। इसमें बावन स्नान घाट हैं। इन घाटों में वराह, ब्रह्म औरगव घाट महत्वपूर्ण हैं। प्राचीनकाल से लोग यहां पर प्रतिवर्ष कार्तिक मास में एकत्रित हो भगवान ब्रह्मा की पूजा उपासना करते हैं। पुष्कर में आने वाले लोग अपने को पवित्र करने के लिए पुष्कर झील में स्नान करते हैं।

राजीव गांधी राष्टï्रीय फैलोशिप योजना
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अनुसूचित जातियों के छात्रों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा राजीव गांधी राष्टï्रीय फैलोशिप योजना शुरू की गई है। इस योजना का शुुभारंभ जनवरी 2006 में किया गया। इसके अंतर्गत अनुसूचित जातियों के छात्रों को एम. फिल और पीएच. डी. जैसे उच्च शैक्षिक पाठ्यक्रमों में अध्ययन के लिए विश्वविद्यालय अनुदान अयोग के नमूने पर वित्तीय सहाता के रूप में छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। यह योजना विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के माध्यम से लागू की जाएगी। इससे हर साल 1333 छात्रों को लाभ मिल सकेगा।   
अनुसूचित जातियों के प्रतिभाशाली छात्रों को विदेशों में अध्ययन का अवसर उपलब्ध कराने के लिए केंद्र द्वारा राष्टï्रीय विदेशी छात्रवृत्ति योजना पहले ही चलाई जा रही है। इस योजना के तहत अनुसूचित जातियों के छात्रों को इंजीनियरिंग, विज्ञान और टेक्रालॉजी में मास्टर डिग्री , पीएच. डी. और पोस्ट डॉक्टोरल स्तर के विशिष्टï क्षेत्रों में उच्च अध्ययन और अनुसंधान करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news