सामान्य ज्ञान

एनसीआर परिवहन निगम
14-Jul-2021 1:23 PM
एनसीआर परिवहन निगम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र में परिवहन को सुगम एवं त्वरित बनाने के उद्देश्य ने  राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम लिमिटेड-एनसीआर का गठन 13 जुलाई 2013 को किया गया है।  इससे एनसीआर में परिवहन व्यवस्था को तेजी आने की उम्मीद की जा रही है। 
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम लिमिटेड  (National Capital Region Transport Corporation Limited, NCRCL)  का गठन कंपनी अधिनियम के अंतर्गत किया जाना है और इसकी आरंभिक पूंजी 100 करोड़ रूपये निर्धारित की गई है। इस आरंभिक पूंजी का उपयोग डिजाइन बनाने, विकास करने, लागू करने, परियोजनाओं का वित्तपोषण करने, संचालन तथा अनुरक्षण हेतु उपयोग किया जाना है।
 राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम लिमिटेड के लिए प्रारंभिक तौर तीन गलियारों के निर्माण को निर्धारित किया गया है। ये हैं- दिल्ली-सोनीपत-पानीपत, दिल्ली-गुडगांव-अलवर और दिल्ली-गाजियाबाद- मेरठ।

अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन
अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन पृथ्वी की निचली कक्षा में लगभग 360 कि.मी. (220 मील) की ऊंचाई पर स्थित है। इस स्टेशन की क्षमता तीन की है और यहां सदा ही न्यूनतम दो लोग उपस्थित रहे हैं। बड़ी संख्या में अंतरिक्ष यात्रियों ने यहां भ्रमण किया है। इनके अलावा प्रथम तीन अंतरिक्ष पर्यटक भी यहां आए हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news