कारोबार

ई-कॉमर्स से महिलाओं को जोडऩे स्मृति ईरानी का आव्हान
15-Jul-2021 1:57 PM
ई-कॉमर्स से महिलाओं को जोडऩे स्मृति ईरानी का आव्हान

रायपुर, 15 जुलाई। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीडिय़ा प्रभारी संजय चौबे ने बताया कि केंद्रीय महिला विकास एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने एक बड़ी पहल करते हुए देश भर के व्यापारियों से आग्रह किया है। 

श्रीमती ईरानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं महिला उद्यमिता अभियान के ध्वजवाहक बने और देश में महिलाओं की आर्थिक एवं सामजिक सुरक्षा के सशक्त पैरोकार बने वहीं विदेशी कंपनियों से देश के व्यापार को बचाने के लिए ई-कॉमर्स को अपनाने में कोई संकोच न करे और इसमें महिलाओं को अवश्य प्रमुखता दें। महिलाएं घर की जिम्मेदारी भी पूरी करेंगी और व्यापार एवं उद्योग भी चलाएंगी, यह अद्भुत क्षमता केवल महिलाओं में ही है। 

श्रीमती ईरानी ने यह बात कैट द्वारा हाल ही में आयोजित एक राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही जिसमें सभी राज्यों के शीर्ष व्यापारी नेता मौजूद थे। हम सबको मिलकर देश में आर्थिक और सामजिक विकास का एक नया अध्याय लिखना चाहिए। भारत का व्यापार देश के 8 करोड़ व्यापारियों और उनसे जुड़े 40 करोड़ से अधिक लोगों के लिए जीवन जीने और रोटी कमाने का जरिया है न की बड़ी कंपनियों की तरह वैल्युएशन का गेम। 

श्रीमती ईरानी ने महिला सुरक्षा एवं महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए उनके मंत्रालय एवं कैट द्वारा देश भर में एक संयुक्त अभियान चलाने का आव्हान भी किया। इस सन्दर्भ में अब आगामी 16 जुलाई को श्रीमती स्मृति ईरानी के साथ देश के चुनिंदा व्यापारियों की एक बैठक मंत्रालय में होगी जिसमें संयुक्त अभियान चलाने पर रणनीति तय की जायेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news