सामान्य ज्ञान

पामीर पर्वतमाला
17-Jul-2021 12:29 PM
पामीर पर्वतमाला

पामीर पर्वतमाला , मध्य एशिया में स्थित एक प्रमुख पर्वत श्रृंखला है, जिसकी रचना हिमालय, तियन शान, काराकोरम, कुनलुन और हिन्दू कुश श्रृंखलाओं के संगम से हुआ है। पामीर विश्व के सबसे ऊंचे पहाड़ों में से हैं और 18वीं सदी से इन्हें विश्व की छत कहा जाता है। इसके अलावा इन्हें इनके चीनी नाम कोंगलिंग के नाम से भी जाना जाता है। यहां उगने वाले जंगली प्याज़ के नाम पर इन्हें प्याज़ी पर्वत भी कहा जाता था।  ताजिकिस्तान में स्थित इस्माइल सामानी पर्वत इस पर्वतमाला का सबसे ऊंचा पहाड़ है। 
पामीर पर्वतों का विस्तार कहां से कहां तक है, यह विवाद का विषय है, लेकिन इनका अधिकांश भाग ताजिकिस्तान के कूहिस्तोनी-बदख्शान स्वशासित प्रांत और अफग़़ानिस्तान के बदख्शान प्रान्त में स्थित है। उत्तर में यह किर्गिज़स्तान की अलाय घाटी के साथ साथ में तियान शान पहाड़ों से मिलते हैं जबकि दक्षिण में इनका मिलन अफग़़ानिस्तान के वाख़ान गलियारे, गिलगित-बल्तिस्तान, और पाकिस्तान में हिंदू कुश पर्वतमाला से होता है। पूर्व में इस पर्वतमाला का अंत चीनी सीमा पर होता है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news