सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट-17 जुलाई
17-Jul-2021 12:33 PM
हर दिन हॉट सीट-17 जुलाई

1. सरकारिया आयोग की स्थापना निम्नलिखित में से किसके संबंध में जांच के लिए हुई थी?
(अ) जेल सुधार (ब) केंद्र- राज्य संबंध (स) पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए (द) शिक्षा सुधार
2. संसद के दोनों सदनों को कितने दिनों के अंदर युद्ध अथवा बाहरी आक्रमण के कारण उत्पन्न आपातकालीन स्थिति की घोषणा करने की मंजूरी देनी चाहिए?
(अ) 15 दिनों में (ब) 1 महीना में (स) 2 महीने में (द) 3 महीने में
3. निम्नलिखित में से किस संघ शासित क्षेत्र के प्रशासक को उपराज्यपाल कहा जाता है?
(अ) चंडीगढ़ (ब) लक्षद्वीप (स) अंडमान निकोबार द्वीप समूह (द) इनमें से कोई नहीं
4. निम्नलिखित में से किस संघ शासित क्षेत्र के प्रशासक को मुख्य आयुक्त कहा जाता है?
(अ) लक्षद्वीप (ब) चंडीगढ़ (स) पांडिचेरी (द) दिल्ली
5. संविधान में किन वर्गों के संबंध में विशेष प्रावधान किया गया है?
(अ) अल्पसंख्यक एवं पिछड़े वर्ग (ब) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (स) आंग्ल भारतीय समुदाय (द) उपर्युक्त सभी
6. प्रति व्यक्ति आय निकालने के लिए राष्ट्रीय आय को भाग दिया जाता है?
(अ) देश की कुल जनसंख्या से (ब) कुल कार्यशील जनसंख्या से (स) देश के क्षेत्रफल से (द) प्रयुक्त पूंजी के परिमाण से
7. भारत की राष्ट्रीय आय के बारे में कौन सा कथन सही है?
(अ) सेवाओं की अपेक्षा कृषि का प्रतिशत हिस्सा अधिक है (ब)कृषि की अपेक्षा उद्योग का प्रतिशत हिस्सा अधिक है (स) उद्योग की अपेक्षा सेवाओं का प्रतिशत हिस्सा अधिक है (द) संयुक्त रूप से कृषि और उद्योग की अपेक्षा सेवाओं का प्रतिशत हिस्सा अधिक है 
8. लदांग संबंधित है?
(अ) बागानी कृषि से (ब) पशुचारण से (स) स्थानांतरणशील कृषि से (द) दुग्ध पशुपालन से
9. लदांग चलवासी कृषि किस देश से संबंधित है?
(अ) इंडोनेशिया (ब) ब्राजील (स) मलेशिया (द) श्रीलंका
10. थाईलैंड में की जाने वाली स्थानांतरित कृषि को क्या कहा जाता है?
(अ) तुंग्या (ब) तमराई (स) टावी (द) हुमा
11. वियतनाम और लाओस में की जाने वाली स्थानांतरित कृषि को क्या कहा जाता है?
(अ) रे (ब) टावी (स) तमराई (द) तुंग्या
12. उष्ण कटिबंधीय महासागरों में मत्स्य उद्योग का विकास काफी कम हुआ है, इसका कारण क्या है?
(अ) छिछले सागरों का अभाव (ब) मांग की कमी (स) संरचनात्मक सुविधाओं का अभाव (द) उपर्युक्त सभी
13. निम्नलिखित में से कौन सा धात्विक खनिज है?
(अ) हीरा (ब) कोयला (स) जिप्सम (द) सोना
14. एशिया का सबसे बड़ा लौह इस्पात उत्पादक देश है?
(अ) भारत (ब) जापान (स) इंडोनेशिया (द) चीन
15. विश्व में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक देश निम्न में से कौन सा है?
(अ) कनाडा (ब) भारत (स) मैक्सिको (द) अमेरिका
16. म्यांमार की बाल्डविन खान किस खनिज के उत्खनन के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) चांदी (ब) निकेल (स) तांबा (द) टिन
17.  शेरशाह सूरी द्वारा निर्मित सबसे पहली  इमारत कौन सी है?
(अ) दिल्ली का पुराना किला (ब) सहसराम का मकबरा (स) रोहतास का दुर्ग (द)  इनमें से कोई नहीं 
18.  भारत में राजा शेरशाह सूरी ने बड़ी संख्या में सराय बनवाई थी। इनकी संख्या लगभग कितनी थी?
(अ) दो हजार (ब)  पांच हजार (स) सत्रह सौ (द) अ_ïारह सौ
19.  शेरशाह सूरी के शासन काल में  भूमि नापने के लिए किसका उपयोग किया जाता था?
(अ) बांस (ब) लोहे की छड़ (स)रस्सा (द) इनमें से कोई नहीं
20. वर्ष 1876 ई. इंग्लैंड की शासिका को भारतीय साम्राज्ञी की संज्ञा दी गई थी। वह शासिका कौन थीं?
 (अ)  एलिजाबेथ प्रथम (ब) मेरी (स) विक्टोरिया (द) एलिजाबेथ द्वितीय
21. ओपेक देशों में खनिज तेल का सबसे अधिक उत्पादन कौन करता है?
(अ) कुवैत (ब) यू.ए.ई. (स) सऊदी अरब (द) वेनेजुएला
22. गैर तेल निर्यातक देशों में खनिज तेल उत्पादन में अग्रणी देश कौन सा है?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) रूस (स) दक्षिण कोरिया (द) जर्मनी
23. वह उद्योग क्या कहलाता है जो अन्य उद्योगों के लिए कच्चा माल का उत्पादन करता है?
(अ) कुटीर उद्योग (ब) मूलभूत उद्योग (स) लघु उद्योग (द) प्राथमिक उद्योग
24. निम्नलिखित में से किस उद्योग के स्थानीयकरण में कुशल श्रम का सर्वाधिक प्रभाव पड़ा है?
(अ) रेशम उद्योग (ब) लौह इस्पात उद्योग (स) हीरा कटाई उद्योग (द) जूट उद्योग
25. मैग्निटोगोस्र्क, नोवोकुजनेत्सक, शिकागो, पिट्सबर्ग आदि किस उद्योग का प्रमुख केंद्र है?
(अ) सूती वस्त्र उद्योग (ब) लौह इस्पात उद्योग (स) कागज उद्योग (द) सूती वस्त्र उद्योग
26. किस देश का ऊनी वस्त्र उद्योग पूर्णत: आयातित ऊन पर आधारित है?
(अ) जापान (ब) यूनाइटेड किंगडम (स) सी.आई.एस. (द) यू.एस.ए.
27. विश्व में रेशमी वस्त्र का सबसे बड़ा उत्पादक देश है?
(अ) चीन (ब) जापान (स) यू.एस.ए. (द) सी.आई.एस.
28. नाइट्रोजनी उर्वरकों का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) सी.आई.एस. (स) चीन (द) भारत

सही जवाब- 1.(ब)केंद्र- राज्य संबंध, 2.(ब)1 महीना में, 3.(स) अंडमान निकोबार द्वीप समूह, 4.(ब) चंडीगढ़, 5.(द) उपर्युक्त सभी, 6.(अ) देश की कुल जनसंख्या से, 7.(द) संयुक्त रूप से कृषि और उद्योग की अपेक्षा सेवाओं का प्रतिशत हिस्सा अधिक है, 8.(स) स्थानांतरणशील कृषि से, 9.(स) मलेशिया, 10.(ब) तमराई, 11.(अ) रे, 12.(द) उपर्युक्त सभी, 13.(द) सोना, 14.(ब) जापान, 15.(स) मैक्सिको, 16.(अ) चांदी, 17.(ब) सहसराम का मकबरा , 18. (स) सत्रह सौ, 19. (स)रस्सा, 20.(स) विक्टोरिया, 21.(स) सऊदी अरब, 22.(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका, 23.(ब) मूलभूत उद्योग, 24.(स) हीरा कटाई उद्योग, 25.(ब) लौह इस्पात उद्योग, 26.(अ) जापान, 27.(अ) चीन, 28.(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news