सामान्य ज्ञान

टीयर्स यू एपार्ट
19-Jul-2021 12:21 PM
टीयर्स यू एपार्ट

टीयर्स यू एपार्ट, राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण अभियान है। जो देश भर में केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय 17 जुलाई 2013 को शुरू किया है। 
इसके लिए बरूआ कैंसर संस्थान गुवाहाटी और टाटा मैमोरियल अस्पताल ने एक लघु फिल्म तैयार की।  यह फिल्म तम्बाकू जनित कैंसर और अन्य बीमारियों से पीडि़त व्यक्तियों के रिश्तेदारों के कथनों और बीमारियों की भयावह स्थिति पर आधारित है। इस फिल्म को दूरदर्शन के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चैनलों और आकाशवाणी के विभिन्न केंद्रों से पांच-छह सप्ताह तक प्रसारित- प्रचारित किया जाना है।
टीयर्स यू एपार्ट अभियान वल्र्ड लंग फाउंडेशन से तकनीकी सहायता के साथ विकसित किया गया है।  इस अभियान से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा तंबाकू या निकोटिन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने संबंधी प्रयासों को समर्थन प्राप्त होना है।
व्यस्कों की धूम्रविहीन तम्बाकू चबाने खाने की आदतों पर किए गए एक वैश्विक सर्वेक्षण के अनुसार भारत में 21 करोड़ व्यक्ति खाने चबाने के तम्बाकू का सेवन करते हैं। यह संख्या देश के कुल व्यस्कों की संख्या का 26 प्रतिशत है। तम्बाकू का सेवन करने वाले 21 करोड़ भारतीयों में से 33 प्रतिशत पुरूष और 18 प्रतिशत महिलाएं हैं। धूम्रविहीन तम्बाकू में गुटका, जर्दा, पान मसाला, खैनी और तम्बाकू के साथ पान शामिल हैं। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news