सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट-23 जुलाई
23-Jul-2021 11:27 AM
हर दिन हॉट सीट-23 जुलाई

1. सू-नहर निम्नलिखित में से किसको जोड़ती है?
(अ) सुपीरियर को मिशीगन से (ब) सुपीरियर को ह्यूरन से (स) मिशीगन को ह्यूरन से (द) ईरी को ह्यूरन से
2. कौन सी नहर बाल्टिक सागर को उत्तरी सागर से मिलाती है?
(अ) स्वेज (ब) पनामा (स) कील (द) सू
3. किस महाद्वीप में एटलस पर्वत स्थित है?
(अ) एशिया (ब) अफ्रीका (स) ऑस्ट्रेलिया (द) यूरोप
4. ओजोन छिद्र का निर्माण सर्वाधिक है?
(अ) भारत के ऊपर (ब) अफ्रीका के ऊपर (स) अंटार्कटिका के ऊपर (द) यूरोप के ऊपर
5. उष्ण कटिबंधीय परिस्थितियों का सर्वाधिक विस्तार किस महाद्वीप में पाया जाता है?
(अ) एशिया (ब) अफ्रीका (स) ऑस्ट्रेलिया (द) दक्षिण अमेरिका
6. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में आंतरिक जलमार्गों का सर्वाधिक विकास हुआ है?
(अ) यूरोप (ब) एशिया (स) उत्तरी अमेरिका (द) अफ्रीका
7. दक्षिण गंगोत्री निम्न में से कहां स्थित है?
(अ) उत्तराखंड में (ब) आर्कटिक में (स) हिमालय में (द) अंटार्कटिका में
8. यूरोप की एक पर्वत श्रृंखला निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ) आल्पस (ब) हिमालय (स) एण्डीज (द) रॉकी
9. मिण्डनाओ द्वीप निम्न में से किस देश से संबंधित है?
(अ) मलेशिया से (ब) इंडोनेशिया से (स) फिलीपींस से (द) थाईलैंड से
10. कौन सा द्वीप इंडोनेशिया का हृदय स्थल क्या कहलाता है?
(अ) जावा (ब) सुमात्रा (स) बोर्नियो (द) सुलाबेसी
11. नार्वे के तट के निकट स्थित छोटे-छोटे द्वीपों की पंक्ति को क्या कहा जाता है?
(अ) एंटाइल्स (ब) फेल्ड (स) स्केरी गार्ड (द) फियार्ड
12. निम्नलिखित में से कौन सा मानदण्ड भारत में किसी अधिवास को नगरीय केंद्र परिभाषित करने के लिए स्वीकार नहीं किया गया है?
(अ) भौतिक विस्तार (ब) जनसंख्या आकार (स) जनसंख्या घनत्व (द) व्यावसायिक संरचना  
13. विश्व में ऊनी वस्त्र का सबसे बड़ा उत्पादक देश निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) जापान (स) ग्रेट ब्रिटेन (द) सीआईएस
14. निम्नलिखित में से किस देश का ऊनी वस्त्र उद्योग पूर्णत: आयातित ऊन पर आधारित है?
(अ) जापान (ब) यूनाइटेड किंगडम (स) सीआईएस (द) यूएसए
15. विश्व में रेशमी वस्त्र का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
(अ) चीन (ब) जापान (स) यूएसए (द) सीआईएस
16. चीन में बौद्घ धर्म का प्रचार हुआ था?
(अ) तीसरी शताब्दी ई. में (ब) द्वितीय शताब्दी ई. में (स) प्रथम शताब्दी ई. में (द) प्रथम शताब्दी ई.पू. में
17. रामायण और महाभारत के समान दीपवंश और महावंश को पवित्र ग्रंथ माना जाता है?
(अ) भारत में (ब) नेपाल में (स) श्रीलंका में (द) तिब्बत में
18. चेसापीक की खाड़ी, जो कि ओयस्टर पकडऩे के लिए प्रसिद्ध है, कहां स्थित है?
(अ) फ्रांस के तट के निकट (ब) नार्वे के तट के निकट (स) यूएसए के तट के निकट (द) कनाडा के तट के निकट
19. उष्ण कटिबंधीय महासागरों में मत्स्य उद्योग का विकास काफी हुआ है। इसका कारण क्या है?
(अ) छिछले सागरों का अभाव (ब) मांग की कमी (स) संरचनात्मक सुविधाओं का अभाव (द) उपर्युक्त सभी
20. जावा द्वीप की तुलना में सुमात्रा द्वीप में कम जनसंख्या घनत्व का कारण क्या है?
(अ) अस्वास्थ्यकर जलवायु (ब) कम उपजाऊ मृदा (स) कम वर्षा (द) खनिजों का अभाव
21. निम्नलिखित में से किस देश का जनसंख्या घनत्व सबसे अधिक है?
(अ) चीन (ब) जापान (स) श्रीलंका (द) ब्रिटेन
22. निम्नलिखित में से किस नगर का प्राचीन नाम सैगान है?
(अ) मैक्सिको सिटी (ब) पनामा सिटी (स) हो-ची-मिन्ह सिटी (द) ओस्लो
23. प्रथम विश्व युद्ध छिडऩे का तात्कालिक कारण क्या था?
(अ)आर्कड्यूक फ्रांसिस फर्डिनैंड की हत्या (ब) लेनिन को कारावास (स)अमेरिका की विश्व पर प्रभुता की आकांक्षा (द)लायड जॉर्ज का अचानक निधन
24. वर्ष 1908 के छोटा नागपुर काश्त अधिनियम ने किस पर रोक लगाई थी?
(अ) वन उत्पाद के स्वतंत्र उपयोग पर (ब) वनों को जलाने पर (स) बेठबेगारी पर (द) खूंटकटी भूमि व्यवस्था पर
25. मानव बलि प्रथा का निषेध करने के कारण अंग्रेजों के विरूद्ध विरोध करने वाली जनजाति का नाम बताएं?
(अ) कूकी (ब) खोंड (स) उरांव (द) नाइकदा
26. कम्युनिस्ट इंटरनेशनल का सदस्य बनने वाला पहला भारतीय कौन था?
(अ) एमएन राय (ब) मुजफ्फर अहमद (स) एसए डांगे (द) इनमें से कोई नहीं 
27. सतलज एवं काली नदियों के बीच हिमालय का कौन सा प्रादेशिक विभाग स्थित है?
(अ) पंजाब हिमालय (ब) कुमायूं हिमालय (स) नेपाल हिमालय (द) असम हिमालय
28. नंदा देवी चोटी किसका भाग है?
(अ) असम हिमालय का भाग (ब) कुमायूं हिमालय का भाग (स) नेपाल हिमालय का भाग (द) पंजाब हिमालय का भाग
29. भारत और म्यांमार के बीच सीमा निर्धारण करने वाली तीन पर्वत श्रेणियां कौन-कौन सी हैं?
(अ) खासी, पटकोई और अराकानयोमा (ब) अल्टाई पर्वत श्रृंखला (स) ग्रेट डिवाइडिंग रेंज (द) इनमें से कोई नहीं     

सही जवाब- 1.(ब) सुपीरियर को ह्यूरन से, 2.(स) कील, 3.(ब) अफ्रीका, 4.(स) अंटार्कटिका के ऊपर, 5.(ब) अफ्रीका, 6.(अ) यूरोप, 7.(द) अंटार्कटिका में, 8.(अ) आल्पस, 9.(स) फिलीपींस से, 10.(अ) जावा, 11.(स) स्केरी गार्ड, 12.(अ) भौतिक विस्तार, 13.(द) सीआईएस, 14.(अ) जापान, 15.(अ) चीन 16.(स) प्रथम शताब्दी ई. में, 17.(स) श्रीलंका में, 18.(स) यूएसए के तट के निकट, 19.(द) उपर्युक्त सभी, 20.(ब) कम उपजाऊ मृदा, 21.(ब) जापान, 22.(स) हो-ची-मिन्ह सिटी, 23.(अ)आर्कड्यूक फ्रांसिस फर्डिनैंड की हत्या, 24.(स) बेठबेगारी पर, 25.(ब) खोंड, 26.(अ) एमएन राय, 27.(ब) कुमायूं हिमालय, 28.(ब) कुमायूं हिमालय का भाग, 29.(अ) खासी, पटकोई और अराकानयोमा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news