कारोबार

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का जन्मदिन मनोज गोयल के निवास पर आयोजित
24-Jul-2021 4:06 PM
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का जन्मदिन मनोज गोयल के निवास पर आयोजित

रायपुर, 24 जुलाई। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनसुईया उइके ने समारोह में पहुंचकर बधाई दिया। जन्मदिन समारोह में छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने बताया कि वे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी को लगभग एक दशक से जानती हैं। वे सनातन धर्म के सूर्य हैं। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कोरोना काल में बहुत अच्छा कार्य किया है। उन्होंने स्वामीजी को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।

श्री सिंह ने बताया कि स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी धर्म पुरुष हैं। युवा चेतना का लक्ष्य है समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोडऩा। कोई भूखा न रहे इस संकल्प को साकार करने हेतु हम दिन-रात लगे हुए हैं।  मनोज गोयल ने राज्यपाल को वस्त्र देकर सम्मानित किया। श्री राम मंदिर रायपुर के अध्यक्ष बृजलाल गोयल ने भगवान राम से जुड़ा साहित्य भेंट किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news