सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 27 जुलाई
27-Jul-2021 12:40 PM
हर दिन हॉट सीट 27 जुलाई

1. विद्युत उपकरण में अर्थ का उपयोग होता है?
(अ) खर्च को कम करने के लिए (ब)क्योंकि उपकरण 3-फेज में काम करते हैं (स) सुरक्षा के लिए (द) फ्यूज के रूप में
2. गर्मियों में ताप 46अंश सेंटीग्रेट हो जाने पर भी ऊंट किस प्रकार गर्मी से राहत महसूस करता है?
(अ) रेगिस्तानी पौधों की छाया में बैठकर (ब) अपने शरीर के ताप को 42अंश सेंटीग्रेट तक बढ़ाकर (स) अपने शरीर में पानी का संचय करके (द) इनमें में से कोई नहीं
3. बांध के नीचे की दीवार मोटी बनाई जाती है, क्योंकि?
(अ) गहराई बढऩे के साथ द्रव का दाब बढ़ता है (ब)गहराई बढऩे के साथ द्रव का दाब घटता है (स) गहराई बढऩे के साथ द्रव का घनत्व बढ़ता है (द) गहराई बढऩे के साथ द्रव का घनत्व घटता है
4. निम्नलिखित में से किसमें गतिज ऊर्जा नहीं है?
(अ) चली हुई गोली (ब) बहता हुआ पानी (स) चलता हथौड़ा (द) खींचा हुआ धनुष
5. भारहीनता की अवस्था में एक मोमबत्ती की ज्वाला का आकार हो जाएगा?
(अ) अधिक लंबा (ब) अधिक छोटा (स)गोलाकार (द) पहले जैसा ही रहेगा
6. एक टेबल पंखे को बंद कमरे में चलाने पर कमरे की हवा?
(अ) गरम हो जाएगी (ब)ठंडी हो जाएगी (स) कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा (द) इनमें से कोई नहीं
7. एक युवा पुरुष की आवाज की तुलना में छोटे बच्चे की आवाज़ अधिक प्रिय क्यों लगती है?
(अ) बच्चे की आवाज का तारत्व पुरुष की आवाज के तारत्व की तुलना में कम होता है (ब) बच्चे की आवाज का तारत्व पुरुष की आवाज के तारत्व की तुलना में अधिक होता है (स)बच्चे में ताकत होती है (द) इनमें से कोई नहीं
8. किसी तारे के रंग से क्या पता चलता है?
(अ) उसका भार (ब) उसका आकार (स) उसका ताप (द) उसकी दूरी
9. एक आदर्श वोल्ट मीटर का प्रतिरोध कितना होता है?
(अ) शून्य (ब)एक (स) एक से कम (द)अनंत
10. बर्फ पर दाब बढ़ाने से उसका गलनांक?
(अ) घट जाएगा (ब) बढ़ जाएगा (स) अपरिवर्तित रहेगा (द) शून्य हो जाएगा
11. पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत के लिए सर्वप्रथम सियाल शब्द का प्रयोग किसने किया?
(अ)होम्स (ब) जेफरीज (स)स्वेस (द) डेली
12. लोएस पठार कहां स्थित है?
(अ) मलाया में (ब) थाईलैंड में (स) कोरिया में (द) चीन में
13. कनाडा का राष्ट्रीय खेल क्या है?
(अ)आइस हॉकी (ब) रग्बी फुटबॉल (स) बेसबॉल (द) वालीबॉल
14. वालीबॉल की प्रत्येक टीम में खिलाडिय़ों की संख्या कितनी होती है?
(अ) 6 (ब) 7 (स) 8 (द) 9
15. निम्नलिखित में से किस खेल की प्रत्येक पक्ष की टीम में 11 खिलाड़ी नहीं होते हैं?
(अ)क्रिकेट (ब) खो-खो (स) हॉकी (द) फुटबॉल
16. निम्नलिखित में से किस खेल का उदय भारत में नहीं हुआ माना जाता है?
(अ) शतरंज (ब) पोलो (स) कबड्डी (द) बिलियर्ड्स
17. कनफेडरेशन कप किस खेल से संबंधित है?
(अ) क्रिकेट (ब) हॉकी (स) फुटबॉल (द) रग्बी
18. वेतन की गणना, लेन-देन का हिसाब, वस्तुओं का स्टॉक रखना, बिक्री का हिसाब लगाना आदि कामों के लिए लिखे गए प्रोग्रामों कहलाते हैं?
(अ)सिस्टम सॉफ्टवेयर (ब)एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर (स)कम्पाइलर (द) इनमें से कोई नहीं
19. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(अ)टर्मिनल मुख्य रूप से वीडियो टर्मिनल एवं वर्कस्टेशन का समावेश होता है (ब)इनपुट एवं आउटपुट उपकरण नेटवर्क में डेटा भेजने एवं प्राप्त करने का कार्य करते हैं (स) उपरोक्त दोनों (द) इनमें से कोई नहीं
20. निम्नलिखित में से कौन-सा कंप्यूटर का सहायक उपकरण है?
(अ) प्रिंटर (ब)मोडम (स) स्पीकर (द) उपरोक्त सभी
21. केंद्रीय प्रसंस्करण इकाई है?
(अ)नियंत्रण इकाई (ब) गणित/तर्क इकाई (अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट) (स)रजिस्टर (द) उपरोक्त सभी
22. यह डिवाइस वह डिवाइस है, जो किसी कंप्यूटर पर जानकारी प्रस्तुत करने में सक्षम होती है?
(अ) इनपुट (ब)आउटपुट (स) इनपुट/आउटपुट (द)इनमें से कोई नहीं
23. किस दिन को विश्व दूरसंचार दिवस के रूप में मनाया जाता है?
(अ) 1 मई  (ब) 15 मई (स) 17 मई (द) 27 मई
24. चेकमेट का संबंध किस खेल से है?
(अ) क्रिकेट (ब) फुटबाल (स) शतरंज से (द) बैडमिंटन
25. पुलेला गोपीचंद किस खेल के प्रसिद्घ खिलाड़ी हैं?
(अ) बैडमिंटन के (ब) हॉकी (स) पोलो (द) फुटबाल
26. क्रेटर तथा काल्डेरा स्थलाकृतियों निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(अ) उल्कापात (ब) ज्वालामुखी क्रिया (स) पवन क्रिया (द) हिमानी क्रिया 
27. प्रति 800 लाख रक्त कणिकाओं (रेड ब्लड सेल्स) पर कितनी श्वेत रक्त कणिकाएं (व्हाइट ब्लड सेल्स) होती हंै?
(अ) पच्चीस हजार (ब) पचास (स) एक (द) पांच
28. भारत ने किस देश के साथ  जुलाई 2015 में  द्विपक्षीय सहयोग पर संयुक्त वक्तव्य जारी किया  है?
(अ) नेपाल (ब)  म्यांमार (स) पाकिस्तान (द) श्रीलंका 

सही जवाब- 1.(स) सुरक्षा के लिए, 2.(ब) अपने शरीर के ताप को 42अंश सेंटीग्रेट तक बढ़ाकर, 3.(अ) गहराई बढऩे के साथ द्रव का दाब बढ़ता है, 4.(द) खींचा हुआ धनुष, 5.(द) पहले जैसा ही रहेगा, 6.(अ) गरम हो जाएगी, 7.(ब) बच्चे की आवाज का तारत्व पुरुष की आवाज के तारत्व की तुलना में अधिक होता है, 8.(स) उसका ताप, 9.(द)अनंत, 10.(अ)घट जाएगा, 11.(स)स्वेस, 12.(द) चीन में, 13.(अ)आइस हॉकी, 14.(अ) 6, 15.(ब) खो-खो, 16.(द) बिलियर्ड्स, 17.(स) फुटबॉल, 18.(ब)एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर, 19.(स) उपरोक्त दोनों, 20.(द) उपरोक्त सभी, 21.(द) उपरोक्त सभी, 22.(ब)आउटपुट, 23.(स) 17 मई, 24.(स) शतरंज से, 25.(अ) बैडमिंटन के, 26.(ब) ज्वालामुखी क्रिया, 27.(स) एक, 28. (ब)  म्यांमार।
 

 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news