ताजा खबर

नक्सली शहीद सप्ताह के पहले दिन ईनामी महिला सहित 11 नक्सलियों का समर्पण
28-Jul-2021 8:51 PM
नक्सली शहीद सप्ताह के पहले दिन ईनामी  महिला सहित 11 नक्सलियों का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 28 जुलाई। दंतेवाड़ा में नक्सली शहीद सप्ताह के पहले दिन पुलिस का पलड़ा भारी रहा। पुलिस थाना किरंदुल में एक लाख की एक ईनामी महिला नक्सली सहित 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि घर वापस आइए अभियान के अंतर्गत 11 नक्सलियों ने घर वापसी की है इनमें केएमएस अध्यक्ष रामबती बारसे, उम्र 24 वर्ष, जन मिलिशिया सदस्य आयतू मिडियामी उम्र 35 वर्ष, भूमकाल मिलिशिया सदस्य चैतू मिडियामी, उम्र 35 वर्ष, जन मिलिशिया सदस्य मासा उफऱ् देवा मुड़ामी, उम्र 35 वर्ष, जन मिलिशिया सदस्य सुखराम मिडिय़ामी, उम्र 30 जन मिलिशिया सदस्य हुंगा मुरारी, उम्र 30 वर्ष, केएएमएस सदस्य बुधरी मिडिय़ामी, केएएमएस सदस्य  पायके मिडिय़ामी,जन मिलिशिया  सदस्य मंगू मिडिय़ामी, जन मिलिशिया सदस्य रामलाल हेमला और जन मिलिशिया सदस्य सन्नू कड़ती ने पुलिस थाना किरंदुल में पुलिस अफसरों के समक्ष घर वापसी की। इसमें केएमएस अध्यक्ष पर एक लाख का ईनाम राज्य सरकार ने घोषित किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news