ताजा खबर

बादशाह से मिलकर सुकमा लौटे सहदेव, जोरदार स्वागत
29-Jul-2021 4:31 PM
बादशाह से मिलकर सुकमा लौटे सहदेव, जोरदार स्वागत

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
सुकमा, 29 जुलाई।
बॉलीवड सिंगर बादशाह से मिलकर आज लौटे सहदेव का पहली बार सुकमा वापसी पर बस स्टैण्ड में आतिशबाजी व पुष्पमाला के साथ भव्य स्वागत किया गया।

ज्ञात हो कि सुकमा जिले के छोटे से गांव उरमापाल के आदिवासी स्कूली छात्र सहदेव की स्कूल टीचर ने साल 2019 में उनकी कक्षा में 'बचपन का प्यार' गाना गाते हुए उनका एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। यह वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया में वायरल हुआ और सिंगर बादशाह ने भी इसका रीमिक्स वर्जन शेयर किया है।

 इससे ही वे इतने मशहूर हुए कि  इन्हें बादशाह ने ही चंडीगढ़ बुलाया था और अपने साथ चंडीगढ़ में गाना रिकॉर्ड किया है। 

 बुधवार को सहदेव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी मुलाकात की थी और उन्होंने भी जमकर तारीफ की थी और मुख्यमंत्री ने सहदेव को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया और वीडियो पर उसके लिए गाने के लिए कहा। 
सिंगर बादशाह ने भी इसका रीमिक्स वर्जन शेयर किया है। 

वहीं आज सुकमा लौटे  सहदेव का जबरदस्त स्वागत किया गया।  जिले के छोटे से गाव मे जन्मे सहदेव ने सुकमा का नाम रौशन किया। भारत में एक पहचान के साथ समान्य जन का प्रेम पात्र भी रहा। लोकप्रियता का स्तर लगातार बढते  सहदेव के स्वागत में  देश के सबसे बड़े मंच इंडियन आयडल से फोन आया। उसे शो में शामिल होने का न्यौता मिला, जिसमें बहुत जल्द गाना गाते हुए सहदेव दिख सकता है।

स्वागत के दौरान जिपं अध्यक्ष हरीश कवासी, नपाध्यक्ष राजू साहू, नपा उपाध्यक्षआयशा हुशैन, योग आयोग सदस्य राजेश नारा, सतेंद्र गुप्ता सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ में सहदेव के शिक्षक संतोष मंडावी भी मौजूद रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news