ताजा खबर

पुरेंदेश्वरी से मिले पवन, बस्तर-नांदगांव के हालात पर चर्चा
30-Jul-2021 12:41 PM
पुरेंदेश्वरी से मिले पवन, बस्तर-नांदगांव के हालात पर चर्चा

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 30 जुलाई। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रभारी डी. पुरेंदेश्वरी ने प्रदेश भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मेश्राम से मुलाकात के दौरान बस्तर और राजनांदगांव की राजनीतिक हालात पर चर्चा की।

पुरेंदेश्वरी  ने भेंट के दौरान बस्तर में गुजरे चुनाव में  हार की वजहों को जानने के साथ राजनांदगांव लोकसभा की 8 विधानसभा सीटों की मौजूदा स्थिति को लेकर भी जानकारी ली। बताया जा रहा है कि प्रदेश में भाजपा की राजनीतिक हालात को लेकर पुरेंदेश्वरी ने कई मुद्दों को लेकर मेश्राम से जानकारी मांगी। नई दिल्ली में गुरुवार को मुलाकात में छत्तीसगढ़ प्रभारी ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की वस्तुस्थिति को भी जाना।

बताया जा रहा है कि पुरेंदेश्वरी ने अपने उस बयान पर भी चर्चा की, जिसमें उन्होंने अगला विधानसभा बिना चेहरे के लडऩे का सार्वजनिक बयान दिया था। इस बयान को लेकर भाजपा में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बस्तर की 12 सीटों में पिछली हार की असली वजहों की जानकारी लेते हुए मेश्राम से उन्होंने पूछा कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में भाजपा की जड़ें कितनी मजबूत है। इस राजनीतिक मुलाकात में अनुसूचित जाति विशेषकर महार समाज के प्रदेश में स्थिति को लेकर भी प्रभारी ने जानकारी ली। बताया जा रहा है कि बौद्ध समाज की अच्छी खासी संख्या होने के बावजूद भाजपा से यह वर्ग हमेशा वंचित रहा है। पुरेंदेश्वरी  ने जल्द ही राजनांदगांव जिले का भ्रमण करने का भी आश्वासन दिया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news