विचार / लेख

राज कुंद्रा ‘चैम्पियंस ऑफ चेंज’
31-Jul-2021 12:44 PM
राज कुंद्रा ‘चैम्पियंस ऑफ चेंज’

-गिरीश मालवीय

राम कदम ने इस गेम के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, ‘राज कुंद्रा की विआन इंडस्ट्री के नाम पर कंपनी है, जिसमें वह डायरेक्टर है। विआन कंपनी का एक ऑनलाइन गेम है, जिसका नाम है GOD (Game of Dots )। इस गेम को वैध खेल बताया गया है। इस खेल का प्रमोशन करते हुए पहले बताया गया था कि यह गेम सरकार की तरफ से मान्यताप्राप्त है। इस खेल में प्राइज मनी देने की बात भी की गई थी। गेम का नाम पर लोगों से पैसे ठगे गए। 2500 से 3000 करोड़ का घोटाला विआन इंडस्ट्री ने किया है।

दरअसल G.O.D ऑनलाइन गेम है जो पारंपरिक ‘स्पॉट-द-बॉल’ गेम से प्रेरित है। इसमे एक चित्र में क्रिकेट गेंद की स्थिति निर्धारित कर उसका स्पॉट ढूंढना होता है दो दिन पहले अहमदाबाद गुजरात  के रहने वाले व्यापारी हीरेन परमार ने राज कुंद्रा पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था .....हिरेन को राज कुंद्रा की कम्पनी के इस गेम का डिस्ट्रीब्यूटर बनने को कहा गया था और इसके लिए उनसे तकरीबन 3 लाख रुपए भी लिए गए थे। लेकिन उन्हें डिस्ट्रीब्यूटरशिप आज तक नहीं दी गयी।

यह चित्र 2019 का है जब राज कुंद्रा को चैम्पियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड से नवाजा गया था, उन्हें मोदी सरकार की ओर से पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ये अवॉर्ड दिया था जो स्वच्छ भारत मिशन उनके योगदान के लिये दिया गया था।

वाकई राज कुंद्रा ‘चैम्पियंस ऑफ चेंज’ अवार्ड के हकदार है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news