सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 4 अगस्त
04-Aug-2021 1:23 PM
हर दिन हॉट सीट  4 अगस्त

1. अंतर्राष्ट्रीय बाघ (टाइगर) दिवस निम्नलिखित में से किस तिथि को मनाया जाता है?
(अ) 22 जुलाई (ब) 25 जुलाई (स) 29 जुलाई (द) 30 जुलाई
2. प्रसिद्ध जयपुर फुट के संस्थापक कौन है? 
(अ) नवजोत राणा (ब) रंजीत सिंह (स) पंकज गुप्ता (द) डीआर मेहता
3. जानवरों के अधिकारों के बारे में राष्ट्रीय सम्मेलन कहां आयोजित किया गया है?
(अ) भोपाल (ब) जयपुर (स) नागपुर (द)मुंबई
4. निम्नलिखित में से कौन सा तत्व मानव विकास सूचकांक का नहीं है?
(अ) शिक्षा (ब) स्वास्थ्य (स) प्रतिव्यक्ति (द) निर्धनता रेखा से नीचे के लोग
5. बंद अर्थव्यवस्था से आप क्या समझते हैं?
(अ)निर्यात बंद (ब) आयात-निर्यात बंद (स) आयात बंद (द) नियंत्रित पूंजी
6. देश के व्यापारिक ऊर्जा खपत में कोयले का योगदान लगभग कितना है?
(अ) 55 प्रतिशत (ब) 67 प्रतिशत (स) 73 प्रतिशत (द) 80 प्रतिशत
7. राष्ट्रीय विकास परिषद का गठन निम्नलिखित में से किस वर्ष किया गया था?
(अ)1947 (ब) 1948 (स) 1950 (द) 1952
8. ओजोन पृथ्वी के वायुमंडल में ज्यादातर?
(अ) पांच किमी तथा 10 किमी के बीच पाई जाती है (ब) 10 किमी तथा 20 किमी के बीच पाई जाती है (स)20 किमी तथा 50 किमी के बीच पाई जाती है (द) 50 किमी तथा 100 किमी के बीच पाई जाती है
9. उत्कृष्टï गैसें ऐसी क्यों कहलाती हैं?
(अ) वे अन्य यौगिकों के साथ शीघ्र अभिक्रिया करती हैं (ब) अपनी रासायनिक अक्रिया के कारण (स) वे केवल कार्बन यौगिकों के साथ अभिक्रिया करती हैं (द) वे ऑक्सीजन उत्पन्न कर सकती हैं
10. भक्ति आंदोलन को दक्षिण भारत से लाकर उत्तर भारत में प्रचलित करने का श्रेय किसे दिया जाता है?
(अ) शंकराचार्य (ब) रामानुज (स) रामानंद (द) कबीर
11. संत वल्लभाचार्य किसकी भक्ति करते थे?
(अ) राम-सीता की (ब) राधा-कृष्ण की (स) विष्णु की (द) शिव की
12. संसार की सबसे अधिक भेड़ें किस प्राकृतिक प्रदेश में मिलते हैं?
(अ) पश्चिमी यूरोपीय प्रदेश (ब) टैगा प्रदेश (स) प्रेयरी प्रदेश (द) भूमध्यसागीय प्रदेश
13. किस नेटवर्क में नेटवर्क वायरों के सिरे टर्मिनेटरों से जुड़े होते हैं?
(अ) स्टार (ब) बस (स) हाइब्रिड (द) मेश
14. किस नेता ने जर्मनी में फ्री इंडिया सेंटर की स्थापना की थी?
(अ)सुभाष चंद्र बोस  (ब) महात्मा गांधी (स) भगत सिंह(द)  बाल गंगाधर तिलक ने 
15. आजादी के पहले किस तारीख को चीन के समर्थन में पूरे भारत में चीन दिवस मनाया गया था?
(अ) 12 जुलाई 1939 (ब)15 अगस्त 1940 (स) 10 जुलाई 1940 (द) 12 जून 1938 
16. जिम्बाब्वे का प्राचीन नाम क्या है?
(अ) उत्तरी रोडेशिया (ब) दक्षिणी रोडेशिया (स) गोल्ड कोस्ट (द) न्यासालैंड 
17. राष्ट्रीय विकास परिषद संबद्ध है?
(अ) राज्य योजनाओं को लागू करने से (ब) भारत में मुख्य विकास योजनाओं के मूल्यांकन तथा अनुमोदन करने से (स) पंचवर्षीय योजनाओं के अनुमोदन करने से (द) सामुदायिक विकास कार्यक्रमों को लागू करने से
18. निम्नलिखित में से कौन सा बाल्टिक देश नहीं है?
(अ) बेलारूस (ब) एस्टोनिया (स)लैटविया (द) लिथूएनिया
19. वर्ष 1931 में किसके साथ महात्मा गांधी ने संधि पर हस्ताक्षर किए?
(अ) लॉर्ड वेवल (ब) लॉर्ड कर्जन (स)लॉर्ड इर्विन (द) लॉर्ड कैनिंग
20. वायरलेस का आविष्कार किसने किया?
(अ)  मार्कोनी (ब) चाल्र्स कैटरिंग (स)जॉर्ज कैले (द) जेनाब ग्रामे
21. इलेक्ट्रॉन की खोज की थी?
(अ) थॉमसन (ब) जेम्स वाट (स) गैलीलियो (द) रदर फोर्ड
22. लेखांकन की द्विप्रविष्टिï प्रणाली के जन्मदाता थे?
(अ) हैरिंगटन एमर्सन (ब) ल्यूकस पैसिओली (स) डिक्सन (द) एलेन
23. निम्नलिखित में से कौन सर्वाधिक ऊंचाई पर है?
(अ) अन्नपूर्णा (ब) बद्रीनाथ (स) धौलागिरी (द) नंदादेवी
24. उत्तर-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में उग्र उष्णकटिबंधीय परिक्रामी तूफान क्या कहलाते हैं?
(अ) टाइफून (ब) टोरनाडो (स) हरीकेन (द) विली-विली
25. सोडियम का सबसे अधिक पाया जाने वाला लवण निम्न में से कौन सा है?
(अ) फ्लोराइड (ब) आर्सेनाइड (स) क्लोराइड (द) साइनाइड
26. माचिस में निम्नलिखित में से कौन से रंग का फास्फोरस प्रयोग किया जाता है?
(अ) पीला (ब) सफेद (स) लाल (द) काला
27. मिश्रित कृषि किससे संबंधित है?
(अ) एक ही फार्म पर दो या उससे अधिक फसलों की कृषि से (ब) आधुनिक विधियों द्वारा खेती करने से (स) एक ही फार्म पर फसल उत्पादन एवं पशुपालन से (द) एक ही फार्म पर फसल उत्पादन एवं बागवानी से  

सही जवाब-1.(स)29जुलाई, 2.(द)डीआर मेहता, 3.(ब) जयपुर, 4.(द) निर्धनता रेखा से नीचे के लोग, 5.(ब) आयात-निर्यात बंद, 6.(ब) 67 प्रतिशत, 7.(द) 1952, 8.(स)20 किमी तथा 50 किमी के बीच पाई जाती है, 9.(ब) अपनी रासायनिक अक्रिया के कारण, 10.(स)रामानंद, 11.(ब)राधा-कृष्ण की, 12.(स) प्रेयरी प्रदेश, 13.(ब) बस, 14.(अ)सुभाष चंद्र बोस, 15.(द)12 जून 1938, 16.(ब)दक्षिणी रोडेशिया, 17.(स) पंचवर्षीय योजनाओं के अनुमोदन करने से, 18.(अ)बेलारूस, 19.(स)लॉर्ड इर्विन, 20.(अ) मार्कोनी, 21.(अ) थॉमसन, 22.(ब) ल्यूकस पैसिओली,  23.(स) धौलागिरी, 24.(द) विली-विली, 25.(स) क्लोराइड, 26.(स) लाल, 27.(स)एक ही फार्म पर फसल उत्पादन एवं पशुपालन से।
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news