राष्ट्रीय

कर्नाटक में 29 कैबिनेट मंत्री आज लेंगे शपथ
04-Aug-2021 2:27 PM
कर्नाटक में 29 कैबिनेट मंत्री आज लेंगे शपथ

बेंगलुरु, 4 अगस्त | कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने घोषणा की कि 29 कैबिनेट मंत्री बुधवार दोपहर राजभवन के ग्लास हाउस में शपथ लेंगे। बोम्मई ने राज्य प्रभारी अरुण सिंह के साथ विधान सौध से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया और कहा कि उनका मंत्रिमंडल अनुभव और उत्साह का मिश्रण होगा।

उन्होंने बताया कि कैबिनेट में 8 लिंगायत, 7 वोक्कालिगा, 7 ओबीसी, 3 दलित, 1 अनुसूचित जाति, 1 रेड्डी होंगे और एक सीट महिलाओं को दी जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के बेटे बी.वाई. विजयेंद्र का नाम सूची में नहीं है।

उन्होंने कहा, "पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और मैंने व्यक्तिगत रूप से येदियुरप्पा जी को संदेश दिया है।"

विस्तृत चर्चा के बाद नए मंत्रिमंडल का गठन किया गया है। उन्होंने कहा, "मैंने पार्टी अध्यक्ष के साथ विस्तार से चर्चा की है और बाद में शीर्ष नेताओं ने इस पर आगे चर्चा की। दबाव में आने का कोई सवाल ही नहीं था।"

बोम्मई ने कहा, "कैबिनेट का गठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के इच्छा के अनुरूप ही हुआ है। (आईएएनएस)
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news