सामान्य ज्ञान

दुनिया में सबसे कम साक्षरता वाले देश
09-Sep-2021 9:51 AM
दुनिया में सबसे कम साक्षरता वाले देश

दुनिया में हर साल 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाता है। आज भी दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं, जहां पर साक्षरता का प्रति बेहद कम है। इसमें एक देश है अफ्रीका का बुरकीना फासो, जहां वर्ष 2006 के आंकड़ों के मुताबिक मुश्किल से 12 फीसदी लोग साक्षर हैं। नाइजर और माली जैसे अफ्रीकी देशों में भी 20 फीसदी लोगों को लिखना पढऩा नहीं आता।   यूनेस्को का कहना है कि एशिया और अफ्रीका में साक्षरता दर बहुत बुरी है और पूरी दुनिया में अब भी 20 फीसदी लोगों को पढऩा लिखना नहीं आता। चिंता की बात है कि इनमें से दो तिहाई औरतें हैं।

भारत में साक्षरता दर करीब 74 फीसदी है, हालांकि महिलाओं की साक्षरता दर इससे बहुत कम है। केरल और हिमाचल प्रदेश जैसे भारत के गिने चुने राज्य हैं, जहां साक्षरता का प्रतिशत शत प्रतिशत है। फिनलैंड जैसे देश की साक्षरता दर तो 100 फीसदी है लेकिन जर्मनी, ब्रिटेन और अमेरिका में भी इक्के- दुक्के  लोगों को पढऩा लिखना नहीं आता।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news