सामान्य ज्ञान
माओत्से तोंग
10-Sep-2021 9:47 PM
माओत्से तोंग चीन के विश्व विख्यात कम्युनिस्ट नेता हुए हैं। उनका जन्म 1893 ईसवी को हुआ था, वहीं 9 सितम्बर सन् 1976 ईसवी को उनका निधन हुआ।
वर्ष 1921 में उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर कम्युनिस्ट पार्टी की आधार शिला रखी। माओ, कम्युनिस्ट आंदोलन द्वारा कृषकों के समर्थन पर बल देते थे। इसी कारण ग्रमीण क्षेत्रों में उनक बहुत से समर्थक पैदा हो गए। वर्ष 1934 में 1 लाख कम्युनिस्ट सैनिकों ने माओ के नेतृत्व में चीन के उत्तर से दक्षिण तक मार्च किया। इसमे एक वर्ष का समय लगा। माओ के नेतृत्व में कम्युनिष्टों ने वर्ष 1949 में सरकार बनाई जो चीन की एक शक्तिशाली सरकार में परिवर्तित हो गयी। कम्युनिज़्म के बार में माओ का विचार माक्र्स तथा लेनिन विचारधाराओं से कुछ अलग है इसे माओइज़्म कहा जाता है।