सामान्य ज्ञान

पीटर्सबर्ग
11-Sep-2021 9:14 PM
पीटर्सबर्ग

पीटर्सबर्ग, रूस का दूसरे सबसे बड़े शहर है, जिसे कभी सेंट पीटर्सबर्ग, कभी पेत्रोग्राद तो कभी लेनिनग्राद बुलाया गया।

रूस के पश्चिमी तटवर्ती इलाके में बसा यह शहर देश के सबसे बड़े बंदरगाह और खूबसूरत वास्तु के लिए मशहूर है। सेंट पीटर्सबर्ग के नाम से विख्यात यह शहर 1991 तक लेनिनग्राद के नाम से जाना जाता था। समय-समय पर इस शहर का नाम बदलना रूस के इतिहास की उथल पुथल की तरफ भी इशारा करता है। 6 सितंबर, 1991 में शहर को अपना पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग वापस मिला था।

 सेंट पीटर्सबर्ग की खोज 1703 में यूरोपीय शासक पीटर प्रथम ने की थी। पहली बार शहर का जर्मन नाम सेंट पीटर्सबर्ग रखने वाले खुद पीटर थे। 1712 से 1918 तक जार शासन काल में सेंट पीटर्सबर्ग ही रूस की राजधानी थी। सेंट पीटर्सबर्ग का अर्थ होता है सेंट पीटर का किला। क्योंकि यह शहर रूस की राजधानी था इसलिए इसके लिए जरूरी था कि नाम जर्मन से ज्यादा रूसी लगे। पीटर का सम्मान भी जरूरी था, इसलिए 31 अगस्त 1914 को शहर का नाम बदल कर पेत्रोग्राद कर दिया गया जिसका मतलब है पीटर का शहर।


वर्ष 1917 में फरवरी से अक्टूबर के बीच पेत्रोग्राद रूसी क्रांति का गढ़ रहा। वर्ष  1918 में मॉस्को को रूस की राजधानी बना दिया गया। 1924 में रूस के क्रांंतिकारी नेता लेनिन की मृत्यु पर उनके सम्मान में शहर नाम बदल कर लेनिनग्राद कर दिया गया। हालांकि रूस में कई लोग शहर के कम्युनिस्ट नाम से सहमत नहीं थे। यही वजह थी कि 6 सितंबर 1991 को इसे दोबारा बदल कर सेंट पीटर्सबर्ग कर दिया गया।

अलेपो
जून, 2013 में  यूनेस्को ने कहा कि सीरिया की छह विश्व धरोहरें खतरे में हैं। इनमें अलेपो का केंद्र भी शामिल है। भूमध्यसागर इलाके में यह एक सांस्कृतिक केंद्र रहा है। अलेपो का यह बाजार सांस्कृतिक धरोहर में इसलिए शामिल किया गया क्योंकि यह मध्यपूर्व का सबसे बड़ा ढंका हुआ बाजार है। वर्ष 350 हेक्टेयर के इलाके की कई गलियों में कई सौ दुकानें हैं।  ऐतिहासिक बाजार के आसपास  पांच किलोमीटर लंबी दीवार है। वर्ष 2012 में संघर्ष के दौरान इस बाजार में  आग से भारी नुकसान हुआ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news