कारोबार

अभिजीत पति ने बालको महिला कर्मचारियों को उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित
12-Sep-2021 12:49 PM
अभिजीत पति ने बालको महिला कर्मचारियों को उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित
बालकोनगर, 12 सितंबर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक अभिजीत पति ने बालको की उत्तरोत्तर प्रगति में उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया। श्री पति ने महिला कर्मचारियों के कार्य प्रदर्शन की प्रशंसा की। समारोह का आयोजन बालको को 'इकोनॉमिक टाइम्स बेस्ट वर्कप्लेस फॉर वूमेन पुरस्कार मिलने पर किया गया।  सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिला कर्मचारियों और नन्हे-मुन्नों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। बालको की कार्य शैली वेदांता समूह के उस दर्शन पर आधारित है जिसके तहत सभी को प्रगति के एक समान अवसर उपलब्ध हैं।
 
श्री पति ने बताया कि हम महिला कार्यबल का अनुपात 50 फीसदी तक ले जाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसके लिए देश के विभिन्न महाविद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को मौके दिए जा रहे हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि महिला कार्यबल को वरिष्ठ प्रबंधन के सदस्यों के साथ संवाद के अधिक से अधिक अवसर मिले। 'व्ही-लीड जैसी परियोजनाओं के जरिए संगठन के प्रतिभाशाली युवाओं को नेतृत्व कर्ताओं के तौर पर विकसित होने में मदद मिल रही है।
 
श्री पति ने विश्वास जताया कि भविष्य में महिलाओं को नेतृत्व करने के अधिक अवसर मिलेंगे। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे कंपनी द्वारा संचालित कैरियर विकास और सशक्तिकरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण अनेक योजनाओं में बढ़चढ़ कर भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर महिला कर्मचारियों ने कैरियर में निरंतर आगे बढ़ने के अवसरों की उपलब्धता के लिए बालको प्रबंधन के प्रति आभार जताया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news