कारोबार
चेम्बर की मांग पर सभी जिलों में होलसेल कॉरिडोर, अध्यक्ष पारवानी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
19-Sep-2021 1:22 PM
रायपुर, 19 सितंबर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष, विक्रम सिंहदेव, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि चेम्बर की मांगों को पूरा करने पर चेम्बर अध्यक्ष अमर पारवानी व चेंबर के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन सहित नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।
श्री पारवानी ने बताया कि चेम्बर की मांग पर प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी करते हुए राजधानी रायपुर स्थित डूमरतराई व बिलासपुर स्थित व्यापार विहार की तर्ज पर अब सभी जिलों में थोक बाजार को शहर के बाहर व्यवस्थापित करने हेतु तत्काल उचित कार्यवाही करने के आदेश जारी किए गए है। मुख्यमंत्री द्वारा व्यापारी हित को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी वर्ग के व्यापारियों को विश्वास में लेकर व्यापारियों के विकास का कार्य किया जा रहा है।
श्री पारवानी ने बताया कि चेम्बर के प्रदेश कार्यालय के लिए राजधानी रायपुर में अब शासन द्वारा रियायती दर पर भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी जिसके लिए छत्तीसगढ़ शासन के विशेष सचिव जनक प्रसाद पाठक ने रायपुर कलेक्टर को पत्र जारी करते हुए तत्काल शासकीय भूमि का आबंटन कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री बघेल को विश्वास दिलवाया कि व्यापारी सरकार से कंधे से कंधा मिलाकर निरंतर प्रदेश को एक नई ऊंचाई में पहुंचाने प्रयासरत रहेंगे।