सामान्य ज्ञान

भारतीय महिला बैंक
20-Sep-2021 9:45 AM
भारतीय महिला बैंक

केन्द्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने इस साल के बजट में देश का पहला महिला बैंक खोलने की घोषणा की थी। इसके लिए बजट में एक हजार करोड़ रुपये की पूंजी के लिये प्रावधान किया गया है। भारतीय महिला बैंक की पहली छह शाखाओं को मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नै, इंदौर और गुवाहटी में 15 अक्टूबर तक खोल दिया जाएगा।

 सरकार कोलकाता, गुवाहाटी, चेन्नई बेंगलुरु, जयपुर, लखनऊ, मैसूर और इंदौर में बैंक शाखाओं की स्थापना के लिए जगह की तलाश में है। प्रस्तावित महिला बैंक का मुख्यालय दिल्ली में होगा और इस साल नवंबर तक यह काम करने लगेगा।  भारतीय महिला बैंक की पहली शाखा मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित एयर इंडिया भवन में शुरू की जानी है।

  रिजर्व बैंक इस साल जून में भारतीय महिला बैंक के लिये पहले ही सैद्धांतिक मंजूरी दे चुका है और बैंक कंपनी स्थापित की जा रही है। महिला बैंक की स्थापना के पीछे मुख्य उद्देश्य महिलाओं की बैंकिंग आवश्यकताओं को पूरा करना और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ाना है।  भारतीय महिला बैंक द्वारा नवम्बर 2013 से काम शुरू किया जाना है. यह महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा संचालित पहला राष्ट्रीयकृत बैंक है। भारतीय महिला बैंक में शुरुआत में 115 परिवीक्षा अधिकारियों की भर्ती भी की जानी है। इसके लिए बैंक ने विज्ञापन  जारी कर दिया है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news