सामान्य ज्ञान

सिगमंड फ्रायड
23-Sep-2021 12:59 PM
सिगमंड फ्रायड

कहा जाता है कि आधुनिक विश्व पर सबसे ज्यादा असर जिन तीन लोगों का हुआ उसमें कार्ल मार्क्स और महात्मा गांधी के साथ तीसरा नाम फ्रायड का है। विख्यात न्यूरोलॉजिस्ट सिगमंड फ्रायड का 23 सिंतबर,1939 को निधन हुआ था। 

यहूदी मां बाप की संतान फ्रायड पढऩे लिखने में बेहद प्रतिभाशाली थे और यूनिवर्सिटी ऑफ वियना से 1881 में डॉक्टर बन गए थे। मरीज और डॉक्टर के बीच बातचीत के जरिए मनोविश्लेषण और उसके जरिए इलाज के तरीके ढूंढने की शुरुआत फ्रायड ने ही की। इंसान का दिमाग शुरू से ही उन्हें आकर्षित करता था और उसके रहस्यों को खोलने की जिज्ञासा उनके जीवन में उम्र भर कायम रही। चिकित्सा के साथ ही जीवन, मृत्यु, सेक्स, सपने और स्त्री पुरुष के संबंधों पर नई धारणाओं ने उन्हें एक महान वैज्ञानिक और विचारक बनाया।

फ्रायड के सिद्धांतों और विचारों पर बहुत विवाद भी हुए। जर्मनी में नाजी शासन के दौरान फ्रायड और उनके विचारों पर बहुत हमला भी हुआ। इसके अलावा फ्रायड के विचारों को धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के विरुद्ध मान कर भी बड़ा विरोध हुआ और एक नई बहस शुरू हुई जिसके सिरों का विस्तार बहुत दूर तक जाता है। इन सिद्धांतों और उनसे उठे सवालों पर चर्चा उनकी मौत के सात दशक बाद भी जारी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news