कारोबार

कैट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के बर्थडे पर महिला सुरक्षा महिला सम्मान के अंतर्गत सिलाई मशीन वितरण
25-Sep-2021 12:23 PM
कैट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के बर्थडे पर महिला सुरक्षा महिला सम्मान के अंतर्गत सिलाई मशीन वितरण

रायपुर, 25 सितंबर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीडिय़ा प्रभारी संजय चौबे ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी के जन्मदिवस पर महिला सुरक्षा-महिला सम्मान में दृष्टि द विजन फांउडेशन समूह के महिला को सिलाई मशीन प्रदान की गई। 

श्री दोशी ने बताया कि कैट सीजी चैप्टर प्रदेश कार्यालय में श्री पारवानी का जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया। पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके दीर्घायु की कामना की। जरूरतमंद महिला को एक सिलाई मशीन प्रदान की गई ताकि वह निर्भर बन सके। देश में आर्थिक और सामजिक विकास का यह अभियान भारत सरकार के महिला एवं बाल कल्याण विभाग तथा कैट द्वारा संयुक्त रूप से चलाया रहा है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news