सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट- 29 सितंबर
29-Sep-2021 10:47 PM
हर दिन हॉट सीट- 29 सितंबर

1. ओजोन गैस में किस तरह की गंध होती है?

(अ) सड़े अंडे की तरह (ब) सड़े मांस की तरह (स) सड़ी मछली की तरह (द) सरसों तेल की तरह
2. तांबा का शत्रु तत्व कौन सा है?
(अ) गंधक (ब) कार्बन (स) हाइड्रोजन (द) नाइट्रोजन   
3. कलकत्ता में बोर्ड ऑफ रेवेन्यू की स्थापना किसने की थी?
(अ) वारेन हेस्टिंग्स (ब) लार्ड कार्नवालिस (स) क्लाइव (द) विलियम बंैंिटंग
4. भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना कब हुई थी?
(अ) 1600 ई. में (ब) 1601 ई. में (स) 1605 ई.में (द) 1700 ई.में
(अ) श्रीरंगापट्टïनम (ब) मैसूर (स) पूना (द) हैदराबाद
5. मुगल सम्राट जहांगीर ने इंगलिश खां की उपाधि किसे प्रदान की थी?
(अ) रॉबर्ट क्लाइव को (ब) थामस स्टीफल को (स) न्यूवरी को (द) हाकिन्स को
6. ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना कितने व्यापारियों ने मिलकर की थी?
(अ) 20  (ब) 25 (द) 50 (द) 100
7. शुद्धि आंदोलन किस संगठन ने प्रारंभ किया था?
(अ) ब्रह्मï समाज (ब)  आर्य समाज (स)  प्रार्थना समाज (द) देव समाज
8.  मुझे चांद चाहिए- उपन्यास के लेखक कौन हैं?
(अ) सुरेन्द्र वर्मा (ब) राही मासूम रजा (स) मन्नू भंडारी (द) श्रीलाल शुक्ल
9. निम्नलिखित में से किस प्रदेश में रेलमार्ग का सबसे बड़ा जाल बिछा है?
(अ)महाराष्टï्र (ब) उत्तरप्रदेश (स) आंध्रप्रदेश  (द) पश्चिम बंगाल
10. मंगोल प्रजाति मूल रूप से किस देश में पाई जाती है?
(अ)भारत (ब) इण्डोनेशिया (स) चीन (द) मध्य एशिया
11. वसंत रास नृत्य का संबंध किस देवता से है?
(अ) विष्णु (ब) शिव (स) श्रीकृष्ण (द) गणेश
12. जब सरकार अपनी राजस्व आय से अधिक खर्च करती है, तब इसे क्या कहा जाता है?
(अ) प्राथमिक घाटा (ब) राजकोषीय घाटा (स) बजटीय घाटा (द) राजस्व घाटा
13. बारहवें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार केन्द्रीय सरकार के विभाज्य करों में राज्यों का अंश कितना है?
(अ) 28 प्रतिशत (ब) 30.5 प्रतिशत (स) 29.6 प्रतिशत (द) 20.8 प्रतिशत
14. हिंदी भाषा बोलने वाले भारतीयों का प्रतिशत लगभग कितना है?
(अ) 35 प्रतिशत (ब) 40 प्रतिशत (स) 45 प्रतिशत (द) 50 प्रतिशत
15. दक्षिण भारत में हिंदी भाषा के क्षेत्र में किसने प्रचार-प्रसार किया?
(अ) जवाहरलाल नेहरू (ब) पी.वी. नरसिम्हा राव (स) सी. राजगोपालाचारी (द) सी. एन. अन्नादुराई
16. आंध्रप्रदेश की राजकीय भाषा कौन सी है?
(अ) तमिल (ब) तेलुगू (स) कन्नड़ (द) उडिय़ा
17.  नागार्जुन  परियोजना बंाध किस नदी पर बनाई गई है?
(अ) गोदावरी (ब) नर्मदा (स) भागीरथी (द) कृष्णा
18.  पठारों में रहने वाले मनुष्यों का मुख्य व्यवसाय क्या होता है?
(अ) पशुपालन (ब) कृषि (स)  खनन (द) मत्स्य पालन
19. लाहौर के पास  शाहदरा में जहांगीर का मकबरा किसने बनवाया था?
(अ) शाहजहां ने (ब) औरंगजेब ने (स) नूरजहां ने (द) इनमें से कोई नहीं
20. भारत सरकार के बजट के कुल घाटे में किस घाटे का सबसे अधिक योगदान है?
(अ) राजकोषीय घाटा (ब) राजस्व घाटा (स) आय- व्यय घाटा (द) प्राथामिक घाटा
21. भारत की भूमि पर बसने वाला पहला अंग्रेज कौन था?
(अ) राबर्ट क्लाइव (ब)  एडवर्ड फेंटन (स) थामस स्टीफल (द)  न्यूवरी
22.  भारत में फ्रांसीसी बस्तियों का वास्तविक संस्थापक निम्नलिखित में से कौन था?
(अ)  डूप्ले (ब)  अल्बुकर्क (स) फ्रांसीसी मार्टिन (द) आल्मीडा
23. रामवृक्ष बेनीपुरी द्वारा लिखित रचना-गेेहूं और गुलाब में- गुलाब किसका प्रतीक है?
(अ) सुगन्ध (ब) कला और संस्कृति (स) राजतन्त्र (द) पूंजीवाद
24. कर्बला नाटक किसने लिखा है?
(अ)पे्रमचंद (ब)नंददास (स) रामवृक्ष बेनीपुरी (द) भीष्म साहनी
25. निम्न में से प्रतिचुंबकीय पदार्थ है?
(अ) लोहा (ब) बिस्मथ (स) निकिल (द) कोबाल्ट
26. विद्युत चुंबक नर्म लोहे के बनाए जाते हैं, क्योंकि नर्म लोहा रखता है?
(अ) कम चुंबकीय प्रवृत्ति तथा कम धारणशीलता (ब) अधिक चुंबकीय प्रवृत्ति तथा कम धारण क्षमता (स) अधिक चुंबकशीलता तथा अधिक धारण क्षमता (द) कम चुंबकशीलता तथा अधिक धारण क्षमता
27.भारत का पश्चिमी तटीय मैदान क्या कहलाता है?
(अ) उत्तरी सरकार (ब) मालाबार तट (स) कोरोमंडल तट (द) कोंकण तट
28. पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट पर्वत श्रेणियों का मिलन कहां होता है?
(अ) नीलगिरि पहाडिय़ां में (ब) पालनी पहाडिय़ां में (स) अन्नामलाई पहाडिय़ां में (द) कार्डामम पहाडिय़ां में
29. गोवा की राजभाषा के रूप में कोंकणी भाषा किस लिपि में लिखी जाती है?
(अ) कन्नड़ (ब) मराठी (स) देवनागरी (द) तमिल
30. कोठारी आयोग किस उद्देश्य के लिए गठित किया गया था?
(अ) भारतीय उच्च सिविल सर्विसेज में परीक्षा तथा भर्ती संबंधी नीतियों और विधि के लिए (ब) पुलिस सुधार की सिफारिशों देने के लिए  (स)केन्द्र -राज्य संबंधों की पड़ताल के लिए (द) इनमें से कोई नहीं
--
 सही जवाब-1.(स) सड़ी मछली की तरह, 2.(अ) गंधक, 3. (अ) वारेन हेस्टिंग्स, 4.(अ)1600 ई. में, 5.(द) हाकिन्स को, 6.(द) 100, 7.(ब)आर्य समाज, 8.(अ)सुरेन्द्र वर्मा, 9.(ब) उत्तरप्रदेश, 10.(द) मध्य एशिया, 11.(स) श्रीकृष्ण,12.(द) राजस्व घाटा, 13.(ब)30.5 प्रतिशत, 14.(ब)40 प्रतिशत, 15.(स)सी. राजगोपालाचारी, 16.(ब) तेलुगू, 17.(द) कृष्णा, 18. (स) खनन, 19.(स) नूरजहां ने, 20.(अ)राजकोषीय घाटा, 21. (स) थामस स्टीफल, 22.(स)फ्रांसीसी मार्टिन, 23.(ब) कला और संस्कृति , 24.(अ) पे्रमचंद, 25.(ब) बिस्मथ, 26.(ब) अधिक चुंबकीय प्रवृत्ति तथा कम धारण क्षमता, 27.(द) कोंकण तट, 28.(अ)नीलगिरि पहाडिय़ां में, 29.(स) देवनागरी, ३०.(अ) भारतीय उच्च सिविल सर्विसेज में परीक्षा तथा भर्ती संबंधी नीतियों और विधि के लिए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news