सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट-30 सितंबर
30-Sep-2021 10:54 AM
हर दिन हॉट सीट-30 सितंबर

1. भारतीय नियोजनकाल का कौन सा दशक कृषि उत्पादन की दृष्टि से सर्वाधिक सफल माना जाता है?

(अ)1950 का दशक (ब)1960 का दशक (स) 1970 का दशक (द)1980 का दशक

2. राष्ट्रीय विकास परिषद में शामिल नहीं होता है?

(अ) राज्यों के मुख्यमंत्री (ब) योजना आयोग के सदस्य (स) वित्त आयोग के सदस्य (द) प्रधानमंत्री

3. विशेष आर्थिक जोन अधिनियम संसद द्वारा किस वर्ष पारित किया गया?

(अ)2004 में (ब)2005 में (स)2006 में (द) इनमें से कोई नहीं

4. भारत की ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना का आकार क्या है?

(अ) 3, 64, 471 करोड़ रुपए (ब) 36447 करोड़ रुपए (स) 36,44,718 करोड़ रुपए (द) 3,64,47,185 करोड़ रुपए

5. देश की आयात-निर्यात नीति के अंतर्गत आयातित वस्तुओं पर मात्रात्मक नियंत्रण को कब से समाप्त किया गया?

(अ)15 जुलाई, 2000 (ब)1 अप्रैल, 2001 (स) 1 जुलाई, 2001 (द) 1 अगस्त 2001

6. सूर्य ग्रहण निम्नलिखित में से किस स्थिति में पड़ता है?

(अ) जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है (ब) जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है (स) जब सूर्य चंद्रमा तथा पृथ्वी आ जाती है (द) इसका कोई निश्चित समय नहीं है

7. निम्नलिखित में से किस परत को बेरीस्फीयर कहा जाता है?

(अ) वायुमंडल का सबसे ऊपरी परत (ब) पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत (स) पृथ्वी की सबसे आंतरिक परत (द) पृथ्वी की मध्यवर्ती परत

8. निम्नलिखित में से कौन सी मोबाइल फोन सेवा आदित्य बिड़ला गु्रप की है?

(अ)आइडिया (ब)एयरटेल (स)वोडाफोन (द)इनमें से कोई नहीं

9. माखनलाल चतुर्वेदी राष्टï्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय किस शहर में स्थित है?

(अ) पटना (ब) रायपुर (स) रांची (द) भोपाल

10. निगम कर आरोपित किया जाता है?

(अ) केंद्र सरकार द्वारा  (ब) राज्य सरकार द्वारा (स) नगर निगम द्वारा (द) केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा

11. पासपोर्ट जारी करने में निजी क्षेत्र की सहभागिता के लिए किस कंपनी को पासपोर्ट सेवा परियोजना में भागीदार केंद्र सरकार ने बनाया है?

(अ) इंफोसिस (ब) विप्रो (स) टीसीएस (द) सत्यम

12. करेंसी फ्यूचर्स कारोबार किस स्टॉक एक्सचेंज में सर्वप्रथम शुरू किया गया था?

(अ) बीएसई (ब) एनएसई (स) एमसीएक्स-एसएक्स (द) उपर्युक्त तीनों में से यह एक साथ शुरू किया गया

13. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अपनी शेयरधारित न्यूनतम कितने प्रतिशत बनाए रखने की सरकार की मौजूदा नीति है?

(अ) 26 प्रतिशत (ब) 33 प्रतिशत (स) 51 प्रतिशत (द) 75 प्रतिशत 

14. डेमिंग पुरस्कार निम्नलिखित में से किसके लिए प्रदान किए जाते हैं?

(अ) उत्पाद की पर्यावरण मित्रता (ब) उत्पाद में बालश्रम का उपयोग न होना (स) पूर्ण गुणवत्ता नियंत्रण (द) प्रबंधन श्रेष्ठïता

15. सुंदरवन का विश्व प्रसिद्घ डेल्टा निम्र में से किन नदियों से संबंधित है?

(अ) गंगा-ब्रह्मïपुत्र  (ब)  गंगा-दामोदर (स) कृष्णा (द) पद्मा-सुरमा

16. हिमालय का विस्तार अराकान योमा कहां स्थित है?

(अ)बलूचिस्तान में (ब)म्यांमार में (स)नेपाल में (द)कश्मीर में

17. यदि दुनिया में सारी वनस्पतियां - पौधे समाप्त हो जाएं, तो जीव-जंतु भी किसके अभाव में मर जाएंगे?

(अ) ठंडी हवा (ब) भोजन (स) ऑक्सीजन (द) लकड़ी

18. निम्न में से किसे भारत में अंग्रेजी साम्राज्य का संस्थापक माना जाता है?

(अ) सर थामस रो (ब) लार्ड क्लाइव (स)वारेन हेस्टिंग्स  (द) लार्ड कार्नवालिस

19. संविधान का अनुच्छेद 370 किस राज्य पर लागू होता है ?

(अ) जम्मू-कश्मीर (ब) सिक्किम (स)मणिपुर (द) नगालैण्ड

20. नेपाल का प्रसिद्ध पशुपतिनाथ का मंदिर किस नदी के किनारे बसा हुआ है?

 (अ) गंगा (ब) भागीरथी (स)विश्वमती (द) बाघमती

21. दासबोध नामक पुस्तक लिखी थी?

(अ) तुकाराम ने (ब)रामदास ने (स) एकनाथ ने (द) मलूक दास ने

22. इब्नबतूता किसके दरबार में आया था?

(अ) अलाउद्दीन खिलजी (ब) मुहम्मद बिन तुगलक (स) कृष्णदेव राय (द) बलवन

23. पर्वतों के पदों अर्थात किसी पर्वत के सहारे स्थित पठार को क्या कहा जाता है?

(अ) अंतर्पर्वतीय पठार (ब) पर्वतपदीय पठार (स) महाद्वीपीय पठार (द) वायव्य पठार

24. निम्नलिखित में कौन एक पर्वतपदीय पठार है?

(अ) तिब्बत का पठार (ब) पेटागोनिया का पठार (स) ब्राजील का पठार (द) बोलीविया का पठार

25. मेसेटा का पठार निम्नलिखित में से किस प्रदेश में स्थित है?

(अ) मैक्सिको (ब) ब्राजील (स) स्पेन तथा पुर्तगाल (द) उत्तर पूर्वी अफ्रीका

26. कोबरा सर्प का विष मनुष्य के शरीर के कौन से हिस्से में असर डालता है?

(अ) नर्व सिस्टम (ब) त्वचा (स)आहार नली (द) हृदय

27. लाइसोमीटर में निम्नलिखित में से किसका मापन किया जाता है?

(अ) वायुमंडलीय आद्र्रता (ब) मैचों की दिशा तथा गति (स)सौर विकिरण की मात्रा (द) मृदा से होकर नीचे जाने वाली अंत:स्रवी जल की मात्रा  

----

सही जवाब-1.(द)1980 का दशक, 2.(स) वित्त आयोग के सदस्य, 3.(ब)2005 में, 4.(स) 36,44,718 करोड़ रुपए, 5.(ब)1 अप्रैल, 2001, 6.(अ) जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है, 7.(स) पृथ्वी की सबसे आंतरिक परत, 8.(अ) आइडिया, 9.(द) भोपाल, 10.(अ) केंद्र सरकार द्वारा, 11.(स) टीसीएस, 12.(ब) एनएसई, 13.(स) 51 प्रतिशत, 14.(स) पूर्ण गुणवत्ता नियंत्रण, 15.(अ) गंगा-ब्रह्मïपुत्र, 16.(ब) म्यांमार में, 17.(स) ऑक्सीजन, 18.(ब)लार्ड क्लाइव, 19.(अ)जम्मू-कश्मीर, 20.(स) विश्वमती, 21.(ब)रामदास ने, 22.(ब)मुहम्मद बिन तुगलक, 23.(ब)पर्वतपदीय पठार, 24.(ब) पेटागोनिया का पठार, 25.(स) स्पेन तथा पुर्तगाल, 26.(अ)नर्व सिस्टम, 27.(द) मृदा से होकर नीचे जाने वाली अंत:स्रवी जल की मात्रा।  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news