सामान्य ज्ञान

वोल्गा नदी
07-Oct-2021 10:26 AM
वोल्गा नदी

वोल्गा नदी  यूरोप की एक नदी है। यह कैस्पियन सागर में गिरती है। वोल्गा नदी यूरोप तथा यूरोपीय रूस की सबसे लंबी नदी तथा रूस का महत्वपूर्ण जलमार्ग है।

वल्डाइ पहाड़ी पर 665 फुट ऊंचाई पर स्थित स्रोत से निकलकर, यह नदी 1,300 मील लंबे घुमावदार मार्गों से होती हुई कैस्पियन सागर में गिरती है और मुहाने पर डेल्टा बनाती है। यह डेल्टा लगभग 70 मील चौड़ा है और इसमें लगभग 200 निर्गम मार्ग हैं तथा डेल्टा समुद्रतल से 86 फुट नीचा है। वल्डाइ पहाड़ी से उतरने के बाद नदी छोटी छोटी झीलों की शृंखलाओं को मिलाती है। अका  , कामा  तथा ऊंझा मुख्य सहायक नदियों के अतिरिक्त इसकी अनेक छोटी सहायक नदियां हैं। वॉल्गा और इसकी सहायक नदियों के द्वारा 5 लाख 63 हजार वर्ग मील क्षेत्र का जलनिकास होता है तथा 20 हजार  मील तक जलयात्रा की जाती है।

 वॉल्गा की अधिकांश लंबाई वर्ष में तीन महीने के लिए जम जाती है, जिसपर इन दिनों स्लेज के द्वारा माल की ढुलाई की जाती है। नदी नहर के द्वारा बाल्टिक सागर, आर्कटिक सागर तथा मॉस्को से जुड़ी हुई है। नदी की घाटी गेहूं के उत्पादन का तथा इमारती लकड़ी के उद्योग का महत्वपूर्ण क्षेत्र है। इस नदी के किनारे पर स्थित महत्वपूर्ण नगर है-स्टालिनग्रैड, गोर्की, सराटफ तथा ऐस्ट्राकैन। वाल्गा नदी की डेल्टा और उसके समीप का कैस्पिऐन सागर का जल विश्व के प्रसिद्ध मत्स्य क्षेत्रों में से एक है। बसंत ऋतु में वॉल्गा में इतनी भीषण बाढ़ आती है कि कैस्पियन सागर के जल का स्तर बढ़ जाता है। ऋतु और स्थान के अनुसार इस नदी की गहराई परिवर्तित होती रहती है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news