सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट- 9 अक्टूबर
09-Oct-2021 9:49 AM
हर दिन हॉट सीट- 9 अक्टूबर

1. कवक के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

(अ) परजीवी नहीं होते (ब) प्राणियों में अनेक रोग उत्पन्न करते हैं (स) इसमें पर्णहरिम होता है (द) पेनेसिलिन और अन्य किसी औषधि के निर्माण में इनका प्रयोग नहीं होता

2. बाह्य अंतरिक्ष में जीवन के अध्ययन को क्या कहा जाता है?

(अ) एक्सोबायोलॉजी (ब) नियोबायोलॉजी (स) एंट्रोबायोलॉजी (द) माइक्रोबायोलॉजी

3. रणजीत सिंह ने सुप्रसिद्ध कोहिनूर हीरा प्राप्त किया था?

(अ) शाह शुजा से (ब) जमां शाह से (स) दोस्त मुहम्मद से (द) शेर अली से

4. ब्रिटिश जनरल जिसने हैदर अली को पोर्टोनोवा के युद्ध में हराया?

(अ) कैप्टेन पौपहेम (ब) सर आयरकूट (स) सर हेक्टर मुनरो (द) जनरल गोड्डार्ड

5. महाराजा रणजीत सिंह के उत्तराधिकारी थे?

(अ) हरि सिंह नलवा (ब) खडक़ सिंह (स) शेर सिंह (द) नौनिहाल सिंह

6. सबसे अधिक निर्णायक युद्ध जिसने अंग्रेजों के भारत में प्रभुत्व को संस्थापित कर दिया था?

(अ) प्लासी का युद्ध (ब) बक्सर का युद्ध (स) वांडीवाश का युद्ध (द) पानीपत का तीसरा युद्ध

7. हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पद्धति थी?

(अ) उचित समतावादी (ब) दास-श्रमिक आधारित (स) वर्ण आधारित (द) जाति आधारित

8. सिंध का नखलिस्तान/ बाग हड़प्पा सभ्यता कि किस पुरास्थल को कहा गया?

(अ) हड़प्पा  (ब) मोहनजोदड़ो (स) कालीबंगा (द) लोथल

9. हड़प्पा सभ्यता के संपूर्ण क्षेत्र का आकार निम्नलिखित में से कौन से प्रकार का था?

(अ) वर्गाकार (ब) आयताकार (स) त्रिभुजाकार (द) गोलाकार

10. बेनग्वाला धारा के संबंध में कौन सा तथ्य सही है?

(अ) यह ब्राजील के तट के साथ बहती है (ब) यह दक्षिण पश्चिम अफ्रीका तट से नीचे बहती है (स)  यह स्पेनी ओर उत्तरी अफ्रीकी तट से नीचे बहती है (द) यह संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट के साथ-साथ बहती है

11. निम्नलिखित में से किसने सबसे पहले पृथ्वी की परिधि की माप की थी?

(अ) एरेटोस्थीनीज (ब) अरस्तु (स) हीकेटियस (द) हेरोडोटस

12. डिट्रॉयट, निम्नलिखित में से कौन से उद्योगों के लिए प्रसिद्घ है?

(अ) वस्त्र (ब) खाद्य प्रसंस्करण (स) मोटरगाड़ी (द) रेल इंजन

13. केल नहर निम्नलिखित में से किन दो सागरों को जोड़ती है?

(अ) बाल्टिक सागर और उत्तर सागर (ब) लाल सागर और भूमध्य  सागर (स) कैरिबियन सागर और प्रशांत सागर (द) अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर

14. अखिल भारतीय खिलाफत कमेटी की स्थापना कब हुई?

(अ) अप्रैल, 1919 (ब) अगस्त, 1919 (स) फरवरी, 1920 (द) मई, 1920

15. 1943 में सेंट्रल लेजिस्लेटिव एसेंबली की प्रथम महिला सदस्य  कौन थी?

(अ) रेणुका राय (ब) राधाबाई सुब्रह्मणयम् (स) सुचेता कृपलानी (द) सरोजिनी नायडू

16. मुस्लिम लीग ने किस दिन को पाकिस्तान दिवस के रूप में मनाया?

(अ) 23 जून, 1944 (ब) 25 मार्च, 1944 (स) 21 सितंबर, 1946 (द) 27 मार्च, 1947

17. भारत में सर्वप्रथम बॉड गेज रेल बस सेवा किस स्थान से प्रारंभ हुई?

(अ) मेड़ता-शहर (ब) बूंदी (स) फतेहपुर-शेखावटी (द) रींभस

18. विश्व में सर्वाधिक तेज गति से रेलगाड़ी चलाने का श्रेय किस देश को प्राप्त है?

(अ) जापान (ब) दक्षिण कोरिया (स) स्विजरलैंड (द) फ्रांस

19. यूरोपीय भाषा में अनूदित/ अनुवादित प्रथम भारतीय ग्रंथ कौन सा है?

(अ) भगवतद्गीता (ब) अभिज्ञान शाकुंतलम (स) कुमारसंभवम् (द) इनमें से कोई नहीं

20. प्रतापशील, हुण हरिण केसरी, महाराजाधिराज नामक उपाधियों निम्नलिखित में से किसकी थीं?

(अ) नरवद्र्धन (ब) प्रभाकरवद्र्धन (स) आदित्यवर्धन (द) राज्यवर्धन

21. हर्ष के शासनकाल में उत्तर भारत का सबसे महत्वपूर्ण शहर कौन सा था?

(अ) पाटलिपुत्र (ब) उज्जैन (स) कन्नौज (द) थानेश्वर

22. घटी यंत्र/तुला मंत्र का प्रयोग होता था?

(अ) खेत की जुताई के लिए (ब) खेत की सिंचाई के लिए (स) समय मापने में (द) इनमें से कोई नहीं

23. समूह का जैमिनशैफ्ट और जैसेल शैफ्ट वर्गीकरण किसने किया है?

(अ) सी.एच.कूले (ब) समनर (स) ऑगबर्न (द) टॉनीज

24. प्रभु जाति की अवधारणा भारतीय संदर्भ में किसने प्रतिपादित की?

(अ) आर. के. मुखर्जी (ब) एम.एन. श्रीनिवास (स) जी.एस. घुरिये (द) बी.आर. अंबेडकर

25. अजय पाल संस्थापक थे?

(अ) अलवर  (ब) भरतपुर (स) अजमेर (द) चित्तौडग़ढ़

26. निम्नलिखित में से कौन सा शहर चोल राजाओं की राजधानी था?

(अ) सांची (ब) तंजौर (स) मदुरै (द) त्रिचिरापल्ली

27. पांड्य साम्राज्य की राजधानी कहां थी?

(अ) कांची (ब) मदुरै (स) कावेरीपट्टनम (द) तिरुची

28. विदेशी पर्यटकों के लिए सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र कौन सा देश है?

(अ) अमेरिका (ब) ब्रिटेन (स) फ्रांस (द) मॉरिशस

---

सही जवाब- 1.(ब) प्राणियों में अनेक रोग उत्पन्न करते हैं, 2.(अ) एक्सोबायोलॉजी, 3.(अ) शाह शुजा से, 4.(ब) सर आयरकूट, 5.(ब) खडक़ सिंह, 6.(ब) बक्सर का युद्ध, 7.(अ) उचित समतावादी, 8.(ब) मोहनजोदड़ो, 9.(स) त्रिभुजाकार, 10.(ब) दक्षिण पश्चिम अफ्रीका तट से नीचे बहती है 11.(अ) एरेटोस्थीनीज, 12.(स) मोटरगाड़ी, 13.(अ) बाल्टिक सागर और उत्तर सागर, 14.(द) मई, 1920, 15.(अ) रेणुका राय, 16.(द) 27 मार्च, 1947, 17.(अ) मेड़ता-शहर, 18.(अ) जापान, 19.(ब) अभिज्ञान शाकुंतलम, 20.(ब) प्रभाकरवद्र्धन, 21.(स) कन्नौज, 22.(ब) खेत की सिंचाई के लिए, 23.(द) टॉनीज, 24.(ब) एम.एन. श्रीनिवास, 25.(स)अजमेर, 26.(ब)तंजौर, 27.(ब)मदुरै, 28.(स) फ्रांस।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news