सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट- 11अक्टूबर
11-Oct-2021 10:09 AM
 हर दिन हॉट सीट- 11अक्टूबर

 1. बुढ़ापे में दूर दृष्टिता वह खराबी होती है, जिसमें लेंस?

(अ) अपनी प्रत्यास्थता खो देता है (ब) अधिक पारदर्शी हो जाता है (स) अपारदर्शी हो जाता है (द) बहुत अधिक छोटा हो जाता है

2. वर्णान्धता को किस लेंस से दूर किया जा सकता है?

(अ) अवतल लेंस (ब) उत्तल लेंस (स) बेलनाकार लेंस (द) इनमें से कोई नहीं

3.निम्नलिखित में से किस एक की कमी से दांत का क्षरण होता है?

(अ) लोह (ब) ताम्र (स) फ्लोरीन (द) जस्ता

4. निम्नलिखित में से कौन से एक में प्रतिरक्षी निर्मित होती हैं?

(अ) क्रक्चष्टह्य (ब) रक्त पट्टिïकाणु (स) रक्त प्लाज्मा कोशिका (द) डोनन झिल्लिका

5. सभी एंजाइम निम्र में से क्या होते हैं?

(अ) अल्कालॉयड है (ब) प्रोटीन है (स) कार्बोहाइड्रेट हैं (द) लिपिड हैं

6. सुंडा खाई कहां स्थित है?

(अ)अटलांटिक महासागर में (ब) प्रशांत महासागर में (स) हिंद महासागर में (द) अंटार्कटिक महासागर में

7. धन विधेयक की परिभाषा संविधान के किस अनुच्छेद में दी गई है?

(अ)110 (ब) 109 (स) 108 (द)107

8. मानव विकास सूचकांक किस अर्थशास्त्री की देन है?

(अ)एडम स्मिथ (ब) अमत्र्य सेन (स) कीन्स (द) महबूब उल हक

9. बंगाल के किस गवर्नर के समय में सरकारी खजाना मुर्शिदाबाद से कलकत्ता स्थानांतरित किया गया?

(अ) राबर्ट क्लाइव (ब) वेन्सिटार्ट (स) कर्टियर (द) वारेन हेस्टिंग्स

10. अपने जीवनकाल में भारतरत्न से सम्मानित किए जाने वाले राजपुरूष थे?

(अ) लाल बहादूर शास्त्री (ब) राजीव गांधी (स) मोरारजी देसाई (द) के. कामराज नाडार

11. हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय ढालों पर साल, देवदार और बांस आदि के वृक्ष कितनी ऊंचाई तक मिलते हैं?

(अ)1, 250 मीटर तक (ब) 1,524 मीटर तक (स) 2, 565 मीटर तक (द) 3, 692 मीटर तक 

12. मंत्रिपरिषद् का कोई सदस्य संसद के किसी भी सदन का सदस्य न होते हुए अधिकतम कितने समय तक मंत्रीपद धारण किए रह सकता है?

(अ)एक वर्ष तक (ब) तीन माह तक (स) छह माह तक (द) कितने भी समय तक

13. हर्षवर्धन के काल में जिस पंचवर्षीय धार्मिक सभा का वर्णन हृवेनसांग ने किया है, वह हुई थी 

(अ) प्रयाग में (ब) काशी में (स) कन्नौज में (द)मथुरा में

14. राष्ट्रीय उत्पाद निम्रलिखित की निवल राशि के कारण घरेलू उत्पाद से भिन्न होता है?

(अ) निर्यात (ब) अप्रत्यक्ष कर (स) लाभ+लगान+ब्याज (द)विदेश से प्राप्त साधन आय

15. तीन मुखवाली ब्रह्मा, विष्णु व महेश की मूर्ति, जो त्रिमूर्ति के नाम से जानी जाती है, किस गुफा में है?

(अ) कल्वा (ब) एलोरा (स) एलीफैण्टा (द) अजंता

16. अलबेरूनी द्वारा रचित पुस्तक किताब उल हिंद या तारीख उल हिंद में किन विषयों की समीक्षा की गई है?

(अ) भारतीय गणित (ब) भारतीय इतिहास, भूगोल (स) खगोल विज्ञान, दर्शन (द) इनमें से सभी

17. गुप्तकालीन सिक्कों का सबसे बड़ा ढेर कहां से प्राप्त हुआ है?

(अ) बयाना, भरतपुर (ब) देवगढ़, झांसी (स) भूमरा, मध्यप्रदेश (द) तिगवा, मध्यप्रदेश

18. अग्रहार का अर्थ क्या था?

(अ) ब्राह्मणों को दिया जाने वाला कर मुक्त भूमि अनुदान (ब) धर्मनिरपेक्ष अधिकारियों को दिया जाने वाला भू अनुदान (स) सैनिक अधिकारियों को दिया जाने वाला भू-अनुदान (द) इनमें से कोई नहीं

19. सांची किस कला व मूर्तिकला का निरूपण करता है?

(अ) जैन (ब) बौद्ध (स) मुस्लिम (द) ईसाई

20. गोपुरम (मुख्य द्वार) के प्रारंभिक निर्माण का स्वरूप सर्वप्रथम किस मंदिर में मिलता है?

(अ) कांची का कैलाशनाथ मंदिर (ब) तंजौर का वृहदीश्वर मंदिर (स) गंगैकोण्डचोलपुरम का मंदिर (द) इनमें से कोई नहीं

21. भारत में मुगल काल की अधिकांश इमारतों में किस प्रकार की चट्टानों या पत्थरों का उपयोग बहुतायत से मिलता है?

(अ) नीस पत्थरों का (ब) संगमरमर का (स) चूना-पत्थर का (द) बलुआ-पत्थर का

22. गटेशन के समय?

(अ) शुद्ध पानी निकलता है (ब) जल व खनिज लवण बाहर निकलते हैं (स) जल व कार्बनिक यौगिक बाहर निकलते हैं (द)जल, कार्बनिक यौगिक व खनिज लवण बाहर निकलते हैं

23. तारीख-ए-यामिनी का लेखक था?

(अ) उतबी (ब) फरिश्ता (स) इब्रासिर (द)अलबरूनी

24. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के अस्थायी सदस्यों की कुल संख्या कितनी है?

(अ)15  (ब) 10 (स) 11 (द) 12

25. वियतनाम की राजधानी निम्नलिखित में से कौन सी है?

(अ) हनोई (ब) विचोवर (स) नोमपेन्ह (द) ओमान

26. हार्न ऑफ अफ्रीका के अंग हैं?

(अ) अल्जीरिया, मोरक्को तथा पश्चिम सहारा (ब)लीबिया, सूडान तथा मिस्र (स) सोमालिया, इथियोपिया तथा जीबूती (द) जिम्बाब्वे, बोत्सवाना तथा अंगोला

27. राष्ट्रपति द्वारा अध्यादेश जारी करने की व्यवस्था संविधान के किस अनुच्छेद के अधीन की गई है?

(अ)अनुच्छेद 123 के अधीन (ब) अनुच्छेद 124 के अधीन  (स)अनुच्छेद 125 के अधीन (द) अनुच्छेद 126 के अधीन

---

सही जवाब- 1.(द)बहुत अधिक छोटा हो जाता है, 2.(द) इनमें से कोई नहीं, 3.(स)फ्लोरीन, 4.(स) रक्त प्लाज्मा कोशिका, 5.(ब) प्रोटीन है, 6.(स) हिंद महासागर में, 7.(अ)110, 8.(द) महबूब उल हक, 9.(द) वारेन हेस्टिंग्स, 10.(स)मोरारजी देसाई, 11.(ब)1, 524 मीटर तक, 12.(स)छह माह तक,13.(अ)प्रयाग में, 14.(द) विदेश से प्राप्त साधन आय, 15.(स)एलीफैण्टा, 16.(द)इनमें से सभी, 17.(अ) बयाना, भरतपुर, 18.(अ) ब्राह्मणों को दिया जाने वाला कर मुक्त भूमि अनुदान, 19.(ब)बौद्ध, 20.(अ)कांची का कैलाशनाथ मंदिर,  21.(द) बलुआ-पत्थर का, 22.(द)जल, कार्बनिक यौगिक व खनिज लवण बाहर निकलते हैं, 23.(अ)उतबी, 24.(ब)10, 25.(अ) हनोई, 26.(स) सोमालिया, इथियोपिया तथा जीबूती, 27.(अ)अनुच्छेद 123 के अधीन।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news