खेल

सीनियर महिला-जूनियर बालिका हॉकी टीम का शिविर शुरू
16-Oct-2021 6:34 PM
सीनियर महिला-जूनियर बालिका हॉकी टीम का शिविर शुरू

झारखंड और उत्तरप्रदेश में टीमें लेंगी हिस्सा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 16 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ हॉकी का सीनियर महिला व जूनियर बालिका हॉकी टीम का प्रशिक्षण शिविर 28 सितंबर से अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ हॉकी के कार्यकारिणी निर्देशक कृष्णा यादव ने बताया कि 20 से 29 अक्टूबर तक 11वीं हॉकी इंडिया जूनियर बालिका रास्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता सिमडेगा (झारखंड) और 21 से 31 अक्टूबर तक 11वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला रास्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता झांसी (उत्तर प्रदेश) में आयोजित की जा रही है। उक्त दोनों राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य की टीमें भाग लेंगी। जिसका प्रशिक्षण शिविर छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, महासचिव मनीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में वरिष्ठ हॉकी कोच भूषण साव एवं आशा थामस के मार्गदर्शन में एन आईएस हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव द्वारा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में लिया जा रहा है। खिलाडिय़ों के फिजिकल ट्रेनर शकील अहमद हैं। उक्त प्रशिक्षण के लिए विगत माह अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में दो दिवसीय चयन स्पर्धा का आयोजन किया गया थाा। जिसमें दोनो वर्ग के राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 85 महिला हॉकी खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था।

प्रशिक्षण शिविर में सीनियर वर्ग में 25 व जूनियर वर्ग में 22 महिला हॉकी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिनके उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन के आधार पर दोनों ग्रुप में अंतिम 18 खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा। जूनियर बालिका टीम 19 को सिमडेगा तथा सीनियर महिला टीम 20 को झांसी के लिए रवाना होगी।

प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले सीनियर महिला खिलाडिय़ों में भूमिका उपाध्याय, फातिमा खान, गीतांजलि निर्मलकर, धनेश्वरी कोर्राम, राजेश्वरी सिन्हा, पूजा सिंह, रुशाली कश्यप, अनिशा तिर्की, वैशाली आर्य, लक्ष्मी चंदेल, दीपा प्रजापति, अस्मिन खान, जया ध्रुव, नेमा निर्मलकर, वर्षा सोनकर, सुलोचना, पूजा यादव, गायत्री शिंदे, नीलिमा तिरकी, खुशबू, शशि लकरा, बलविंदर कौर, यु ज्योति आदि शामिल हैं। इसी तरह जूनियर बालिका वर्ग में योगेश्वरी यादव, लीना कोसरे, संपदा निर्मलकर, कुसुम महतो, मोनिका तिरकी, लक्ष्मी प्रजापति, आंचल साहू, ईशा साहू, अनिशा साहू, मेघना साहू, हर्षिता कन्नोजे, मोलिसा वर्मा, अंजलि चौबे, सेवंती पोयम, शोबिता, अनिता संजनी, सिमरन, शाीतल, वसुंधरा, स्यामली आदि शामिल हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news