अंतरराष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र में चीन की कानूनी सीट की बहाली की 50वीं वर्षगांठ पर शी चिनफिंग का महत्वपूर्ण भाषण
25-Oct-2021 7:16 PM
संयुक्त राष्ट्र में चीन की कानूनी सीट की बहाली की 50वीं वर्षगांठ पर शी चिनफिंग का महत्वपूर्ण भाषण

 बीजिंग, 25 अक्टूबर | चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 25 अक्टूबर को पेइचिंग में चीन लोक गणराज्य द्वारा संयुक्त राष्ट्र की कानूनी सीट की बहाली की 50वीं वर्षगांठ के लिये स्मारक समारोह में भाग लिया और महत्वपूर्ण भाषण भी दिया।

शी चिनफिंग ने कहा कि 50 वर्ष पहले 26वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में बहुमत से नंबर 2758 प्रस्ताव को पारित कर संयुक्त राष्ट्र संघ में चीन लोक गणराज्य के सभी अधिकारों की बहाली करने का फैसला किया गया । साथ ही इस बात को भी स्वीकार किया गया कि चीन लोक गणराज्य सरकार संयुक्त राष्ट्र संघ में चीन का एकमात्र कानूनी प्रतिनिधि है। यह चीनी जनता की विजय है, और विश्व के विभिन्न देशों की जनता की जीत भी है।

शी चिनफिंग ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ में चीन की कानूनी सीट की बहाली विश्व के लिये एक बड़ी घटना के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ के लिये एक बड़ी घटना भी है। यह विश्व में सभी शांति को प्यार करने और न्याय का पालन करने वाले देशों की समान कोशिश का फल है। इससे जाहिर हुआ है कि चीनी जनता फिर एक बार संयुक्त राष्ट्र के मंच पर चढ़ी।

शी चिनफिंग ने कहा कि 50 वर्षों में चीनी जनता हमेशा से ²ढ़ता के साथ चीन के आगे बढ़ाने की दिशा पर कायम रही है। चीनी जनता हमेशा से विश्व के विभिन्न देशों की जनता के साथ मिलजुलकर सहयोग करती है, अंतर्राष्ट्रीय न्याय व निष्पक्षता की रक्षा करती है, और विश्व शांति व विकास के लिये महत्वपूर्ण योगदान देती है। चीनी जनता हमेशा संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थान की रक्षा करती है, बहुपक्षवाद का पालन करती है। चीन व संयुक्त राष्ट्र संघ के बीच के सहयोग दिन-ब-दिन गहन हो रहा है।

शी चिनफिंग ने बल दिया कि चीनी जनता हमेशा विश्व के विभिन्न देशों की जनता के साथ एकता व सहयोग कर अंतर्राष्ट्रीय न्याय व निष्पक्षता की सुरक्षा करती है। चीनी जनता ने विश्व शांति व विकास के लिए बड़ा योगदान दिया है। चीनी जनता शांतिप्रिय है और हमेशा स्वतंत्रता तथा शांतिपूर्ण कूटनीति पर कायम रहती है और प्रभुत्ववाद एवं बल की राजनीति का डटकर विरोध करती है। चीनी जनता व्यापक विकासशील देशों द्वारा प्रभुसत्ता ,सुरक्षा और विकास के हितों की सुरक्षा करने वाले न्यायपूर्ण संघर्ष का डटकर समर्थन करती है। चीनी जनता समान विकास में संलग्न है और विकासशील देशों को यथासंभव मदद देती है और चीन के विकास के जरिये विश्व को नये मौके प्रदान करती है।

उन्होंने बल दिया कि चीनी जनता हमेशा संयुक्त राष्ट्र की प्रतिष्ठा और स्थान की सुरक्षा करती है और बहुपक्षवाद पर कायम रहती है। चीन और संयुक्त राष्ट्र का सहयोग दिन ब दिन गहरा हो रहा है। चीन निष्ठा से यूएन सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य के कर्तव्यों का पालन करता है और अंतर्राष्ट्रीय मामलों में यूएन की केंद्रीय भूमिका की सुरक्षा करता है।

उन्होंने कहा कि चीन ने हमेशा यूएन चार्टर और विश्व मानवाधिकार घोषणा भावना का पालन कर मानवाधिकार की व्यापकता और चीन की वास्तविक स्थिति को जोड़कर समय की धारा और चीनी विशेषता वाले मानवाधिकार विकास का रास्ता निकाला है, जिसने चीन के मानवाधिकार की प्रगति और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्य के लिए बड़ा योगदान दिया है।

शी चिनफिंग ने कहा कि वर्तमान में विश्व में बड़ा परिवर्तन हो रहा है। शांति, विकास व प्रगति की शक्ति निरंतर रूप से बढ़ रही है। हमें ऐतिहासिक रुझान से मेल खाना चाहिये, सहयोग पर कायम रहने के साथ विरोध न करना, खुलेपन पर कायम रहने के साथ द्वार बंद न करना, आपसी लाभ व समान जीत पर कायम रहने के साथ जीरो-सम गेम नहीं खेलना चाहिये। साथ ही हमें सभी प्रकार के आधिपत्यवाद का विरोध करना, सभी प्रकार के एकपक्षवाद व संरक्षणवाद का विरोध करना चाहिये।

शी चिनफिंग ने कहा कि हमें शांति, विकास, न्याय, निष्पक्षता, लोकतंत्र, मुक्ति का विकास करना चाहिये, एक साथ ज्यादा सुन्दर दुनिया का निर्माण करना चाहिये। विविधता में मानव सभ्यता की सुन्दरता छिपी हुई है। वह भी विश्व के विकास की शक्ति स्रोत भी है। सभ्यता केवल आदान-प्रदान में प्रगति हासिल कर सकेगी।

शी चिनफिंग ने कहा कि किसी देश का रास्ता काम करेगा या नहीं, इसकी कुंजी इस बात पर निर्भर करती है कि वह अपनी राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुकूल है या नहीं? वह युग के विकास से मेल खाता है या नहीं? वह आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, जन जीवन का सुधार, सामाजिक स्थिरता, और जनता से समर्थन प्राप्त करता है या नहीं?

शी चिनफिंग ने कहा कि मानव एक समुदाय है, पृथ्वी एक परिवार जैसी है। कोई व्यक्ति या कोई देश अकेले काम नहीं करेगा। मानव को सहयोग करके मानव साझा नियति समुदाय का निर्माण करना चाहिये, और एक ज्यादा सुन्दर भविष्य बनाना चाहिये।

शी चिनफिंग ने कहा कि जनता के लिये विकास करने का महत्व ज्यादा बड़ा होगा। और जनता पर निर्भर करके विकास करने की ज्यादा शक्ति मिल सकेगी। विश्व के विभिन्न देशों को जनता से केंद्रित होकर ज्यादा उच्च गुणवत्ता वाला, कारगर, न्यायपूर्ण, अनवरत व सुरक्षित विकास प्राप्त करना चाहिये।

शी चिनफिंग ने कहा कि हमें सहयोग को मजबूत करके मानव के सामने मौजूद विभिन्न चुनौतियों व वैश्विक मामलों का मुकाबला करना चाहिये। क्षेत्रीय मुठभेड़, आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, इन्टरनेट सुरक्षा, जैव सुरक्षा आदि वैश्विक मामले अब अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सामने मौजूद हैं। केवल ज्यादा सहनशील वैश्विक शासन, ज्यादा कारगर बहुपक्षीय व्यवस्था और ज्यादा सक्रिय क्षेत्रीय सहयोग करके उन मामलों का मुकाबला किया जा सकेगा।

शी चिनफिंग ने कहा कि हमें ²ढ़ता से संयुक्त राष्ट्र संघ की रक्षा करनी और एक साथ वास्तविक बहुपक्षवाद का पालन करना चाहिये। मानव साझा नियति समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देने में एक शक्तिशाली संयुक्त राष्ट्र संघ चाहिये, और सुधार व वैश्विक शासन व्यवस्था चाहिये। विभिन्न देशों को संयुक्त राष्ट्र संघ से केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की रक्षा करनी चाहिये, और अंतर्राष्ट्रीय कानून के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के बुनियाद नीति-नियमों की रक्षा करनी चाहिये।

शी चिनफिंग ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय नीति-नियम को संयुक्त राष्ट्र संघ के 193 सदस्य देशों द्वारा एक साथ निश्चित किया जाना चाहिये। साथ ही 193 सदस्य देशों को एक साथ इस का पालन करना चाहिये। संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रति विश्व के विभिन्न देशों को इस का सम्मान करना, और इस बड़े परिवार की रक्षा करनी चाहिये। ताकि संयुक्त राष्ट्र संघ मानव की शांति व विकास में ज्यादा सकारात्मक भूमिका अदा कर सके।

शी चिनफिंग ने कहा कि इतिहास की नयी शुरूआत पर चीन शांति व विकास के रास्ते पर कायम रहेगा, हमेशा के लिये विश्व शांति का निमार्ता बनेगा, सुधार व खुलेपन पर कायम रहेगा, वैश्विक विकास का योगदानकर्ता बनेगा, बहुपक्षवाद पर कायम रहेगा, हमेशा के लिये अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था का रक्षक बनेगा।

शी चिनफिंग ने कहा कि हम हाथ में हाथ डालकर इतिहास की सही दिशा में खड़े होकर मानव की प्रगति की दिशा में खड़े होकर विश्व में दीर्घकालीन शांति व विकास को प्राप्त करने के साथ साथ मानव साझा नियति समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देने में पूरी कोशिश करेंगे।(आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news