कारोबार

जिन शासन की जय-जयकार से निकला कार्तिक पूनम का वरघोड़ा
20-Nov-2021 12:26 PM
जिन शासन की जय-जयकार से निकला कार्तिक पूनम का वरघोड़ा

रायपुर, 20 नवंबर। कार्तिक पूर्णिमा के पुनीत प्रसंग पर श्रीऋषभदेव मंदिर से साध्वीवर्या मंडल प्रमुखा मनोरंजनाश्रीजी की निश्रा एवं साध्वीवर्या सरलमना सुभद्राश्रीजी, साध्वीवर्या नवकार जपेश्वरी शुभंकराश्रीजी महाराज साहब एवं साध्वीवृंदों के पावन सानिध्य में जिनेश्वर परमात्मा के उपासकों द्वारा कार्तिक पूनम का भव्य वरघोड़ा निकाला गया।
जिनशासन की जय-जयकार और बाजे-गाजे के साथ निकाले गए इस वरघोड़े में लहराती धर्मध्वजाएं, रजत पालकी में विराजित जिनेश्वर परमात्मा की मनोरम प्रतिमा, पदयात्रा करते हुए साध्वी भगवंत और जिनभक्ति की अलख जगाते श्रावक-श्राविकाएं प्रमुख आकर्षण रहे। क्षेत्र भ्रमण उपरांत इस वरघोड़े के वापस मंदिर पहुंचने पर जिनेश्वर परमात्मा व चारों दादा गुरूदेवों के दर्शन-वंदन उपरांत महातीर्थ श्रीशत्रुंजय गिरीराज की भावयात्रा का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

पूज्य साध्वीवर्या शुभंकराश्रीजी ने तीर्थाधिराज की यात्रा एवं दर्शन के महात्म्य पर प्रकाश डाला। श्रद्धालुओं को यात्रा कराने संघपति रूप में श्रीऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कांकरिया, कार्यकारी अध्यक्ष अभय भंसाली, ट्रस्टी त्रय- त्रिलोकचंद बरडिय़ा, राजेंद्र गोलछा, उज्जवल झाबक सहित श्रीजैन श्वेताम्बर चातुर्मास समिति के अध्यक्ष विमलचंद मालू, सचिव निलेश व अभिषेक गोलछा, कोषाध्यक्ष अमित मूणोत आदि पदाधिकारी गण उपस्थित हुए।

प्रचार प्रसार प्रभारी तरूण कोचर ने बताया कि इस वर्ष कोरोना काल के दो वर्षों के अंतराल बाद सदरबाजार स्थित भगवान आदिनाथ ऋषभदेव परमात्मा के मंदिर परिसर आराधना हॉल में सजे भव्य नवकार व दादा गुरूदेव के दरबार में श्रीशत्रुंजय महातीर्थ का विशाल चित्रपट लगवाया गया। महातीर्थ के अत्यंत मनोरम विशाल चित्र के दर्शन करते श्रद्धालुजन अभिभूत थे।

हरीश डागा, विमल गोलछा, प्रकाशचंद लुंकड़, विनोद बरडिय़ा, सुरेश भंसाली, नरेंद्र बैद, अजय बैद, अमर बरलोटा, जयचंद बंगानी, पंकज कांकरिया-गोलू, भानू लूनिया, पराग दस्सानी, गिरीश भाई मेहता, टीकम गोलछा, पारस पारख, विनय पारख, श्रेयांश डागा, जिनेश गोलछा, मांगीलाल गोलछा, राजमल संकलेचा, श्राविका मंडल में रम्भा गोलछा, राशि कानूगा, सुरभि कानूगा, सुनीता बैद, प्रमिला डागा, मोनिका बोथरा, पूर्वी गोलेच्छा, निर्मला पींचा, शिल्पा झाबक, टीकमचंद लूनिया, स्वरूप संकलेचा आदि सहित मंदिर ट्रस्ट के स्टाफ सदस्य शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news