सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 25 नवंबर
25-Nov-2021 1:08 PM
 हर दिन हॉट सीट 25 नवंबर

1. संसदीय प्रणाली वाली सरकार को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

(अ) अनुक्रियाशील सरकार (ब) उत्तरदायी सरकार (स) संघीय सरकार (द) राष्ट्रपतीय सरकार

2. कोई व्यक्ति भारतीय नागरिक नहीं होगा यदि वह?

(अ) विदेश में पांच वर्ष से अधिक रहा हो (ब) विदेशी न्यायालय द्वारा दंडित किया गया हो (स) स्वेच्छा से दूसरे देश की नागरिकता ग्रहण कर चुका हो (द)दूसरे देश में रोजगार स्वीकार कर चुका हो

3. भारत में वह मंत्री जो संसद के दोनों सदनों में किसी का भी सदस्य नहीं है, उसे मंत्री पद से मुक्त हो जाना पड़ता है?

(अ) छ: माह बाद (ब) एक वर्ष बाद (स) दो वर्ष बाद (द) तीन वर्ष बाद

4. संसद की लोक लेखा समिति का प्रमुख कार्य है?

(अ) शासन के वित्तीय लेखा एवं विनिमय तथा कम्पट्रोलर व आडिटर जनरल की रिपोर्ट का परीक्षण (ब) सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के उच्च पदों पर नियुक्ति करना (स) नीति के अनुसार वित्तीय प्रावधान का परीक्षण (द) इनमें से कोई नहीं

5. किस सभा का अध्यक्ष उसका सदस्य नहीं होता?

(अ)लोकसभा (ब) विधानसभा (स) राज्यसभा (द) विधान परिषद्

6. चीनी-तिब्बती भाषा समूह की भाषाओं के बोलने वालों को कहा जाता है?

(अ) किरात (ब) निषाद (स) द्रविड़ (द) आर्य

7. प्रादेशिक बोलियों के साथ ब्रज या मध्य देश की भाषा का आश्रय लेकर एक सामान्य साहित्यिक भाषा स्वीकृत हुई, जिसे चारणों ने नाम दिया?

(अ) डिंगल भाषा (ब) मेवाड़ी भाषा (स) मारवाड़ी भाषा (द) पिंगल भाषा

8. देवनागरी लिपि को राष्ट्रलिपि के रूप में कब स्वीकार किया गया था?

(अ) 14 सितंबर, 1949 (ब) 21 सितंबर, 1949 (स) 23 सितंबर, 1949 (द) 25 सितंबर, 1949

9. सोशल नेटवर्क साइट-फेस बुक के आविष्कारक कौन हैं?

(अ) मार्क जुकर बर्ग (ब) जूलियन असांजे (स) जैक डर्सी (द) राबर्ट नायसी

10. ई-मेल का आविष्कार किसने किया?

(अ) टामलिंसन (ब) मार्टिन कूपर (स) जॉन शेफर्ड बैरोन (द) जूलियन असांजे

11. ग्राम पंचायत अपनी सभी कार्यों के लिए?

(अ) सरपंच के प्रति उत्तरदायी है (ब) ग्राम सभा के प्रति उत्तरदायी है (स) क्षेत्र समिति के प्रति उत्तरदायी है (द) जिलाधिकारी के प्रति उत्तरदायी है

12. संप्रभुता के सिद्घांत को विकसित करने वाला प्रथम विचारक कौन था?

(अ) अरस्तू (ब) बोदां (स) हॉब्स (द) ऑस्टिन

13. बियाण्ड दि वेलफेयर स्टेट- के लेखक निम्नलिखित में से कौन हैं?

(अ) रॉबर्ट नॉजिक (ब) डी.एल. हॉबमैन (स) गुन्नार मिर्डल (द) जॉन गुण्टर

14. माक्र्सवादी के अनुसार राज्य की उत्पत्ति में किस घटक की भूमिका सर्वाधिक निर्णायक रही?

(अ) परिवार (ब) संपत्ति (स) उत्पादन के संबंध (द) धर्म

15. सूर्य की ऊर्जा उत्पन्न होती है?

(अ)नाभिकीय विखंडन के द्वारा (ब) आयनीकरण के द्वारा (स) नाभिकीय संलयन के द्वारा (द) ऑक्सीकरण के द्वारा

16. आयात एवं निर्यात पर लगाए जाने वाले कर को किस नाम से जाना जाता है?

(अ) आय कर (ब) व्यापार कर (स) सीमा कर (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

17. माउंट टिटलिस क्षेत्र किस देश में  स्थित है?

(अ)जर्मनी में (ब) फ्रांस में (स) स्विट्जरलैंड में (द) संयुक्त राज्य अमेरिका में

18. संयुक्त राज्य अमेरिका के किस राज्य को ब्लू ग्रास स्टेट भी कहा जाता है?

(अ) कैलीफोर्निया (ब)केनटुकी (स) मॉनटाना (द) टेक्सास

19. धान के खेत में पंकभंजन की जाती है?

(अ) मृदा सतह को मृदु बनाने हेतु (ब) खरपतवार नियंत्रण हेतु (स) जड़ों को गहरा जाने के रोकने हेतु (द) पानी का रिसाव कम करने हेतु

20. मैगनीशियम के प्रयोग से पौधों द्वारा बढ़ता है?

(अ)फॉस्फोरस का अपटेक (ब)पोटाश का अपटेक (स) नाइट्रोजन का अपटेक (द)गंधक का अपटेक

21. भारत सरकार के लिए हिंदी भाषा का विकास है?

(अ) एक राजनीतिक प्रतिबद्घता (ब) एक सांस्कृतिक प्रतिबद्घता (स) एक संवैधानिक प्रतिबद्घता (द) एक धार्मिक प्रतिबद्घता

22. संविधान के अंतर्गत मूल अधिकारों का संरक्षक कौन है?

(अ) संसद (ब) राष्टï्रपति (स) न्यायपालिका (द) मंत्रिमंडल

23. राष्टï्रीय खेल दिवस निम्नलिखित में से किस दिन मनाया जाता है?

(अ) 29 जुलाई (ब) 29 अगस्त (स) 29 सितंबर (द) 20 अगस्त

24. संगीत के क्षेत्र में कान्हड़ा का प्रकार है?

(अ) अड़ाना (ब) मुल्तानी (स) राग तोड़ी (द) इनमें से कोई नहीं

25. कौन सा राग औडव संपूर्ण जाति का है?

(अ) शुद्घ कल्याण (ब) खमाज (स) गुणकली (द)दरबारी कान्हड़ा

26. जिन वाद्यों में वायु द्वारा ध्वनि उत्पादित की जाती है, वे क्या कहलाते हैं?

(अ) अवनद्घ वाद्य (ब) वायु वाद्य (स) सुषिर वाद्य (द) तार वाद्य

 ---

सही जवाब- 1.(ब) उत्तरदायी सरकार, 2.(स)स्वेच्छा से दूसरे देश की नागरिकता ग्रहण कर चुका हो, 3.(अ)छ: माह बाद, 4.(अ) शासन के वित्तीय लेखा एवं विनिमय तथा कम्पट्रोलर व आडिटर जनरल की रिपोर्ट का परीक्षण, 5.(स) राज्यसभा, 6.(ब)निषाद, 7.(द) पिंगल भाषा, 8.(अ)14 सितंबर,1949, 9.(अ) मार्क जुकर बर्ग, 10.(अ) टामलिंसन, 11.(ब) ग्राम सभा के प्रति उत्तरदायी है, 12.(स) हॉब्स, 13.(द) जॉन गुण्टर, 14.(ब) विधिशास्त्र पर व्याख्यान में, 15.(स)नाभिकीय संलयन के द्वारा, 16.(स) सीमा कर,17.(स) स्विट्जरलैंड में, 18.(ब) केनटुकी, 19.(द) पानी का रिसाव कम करने हेतु, 20.(अ) फॉस्फोरस का अपटेक, 21.(स) एक संवैधानिक प्रतिबद्घता, 22.(स) न्याय पालिका,  23.(ब) पृथ्वी द्वारा उपग्रह पर लगने वाले गुरुत्वाकर्षण से, 24.(अ)अड़ाना, 25.(ब)खमाज, 26.(स) सुषिर वाद्य ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news