सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 26 नवंबर
26-Nov-2021 11:55 AM
 हर दिन हॉट सीट 26 नवंबर

1. भारतीय मुद्रा को पूर्ण परिवर्तनीय कब बनाया गया?

(अ) 1992-93 के केंद्रीय बजट में (ब) 1993-94 के केंद्रीय बजट में (स) 1994-95 के केंद्रीय बजट में (द) 1995-96 के केंद्रीय बजट में

2. वर्तमान में भारत में रुपए की पूर्ण परिवर्तनीयता लागू है, भुगतान संतुलन के?

(अ) केवल व्यापार खाते पर (ब) पूंजी खाते पर (स) चालू खाते पर (द) इनमें से सभी पर

3. भारत की विधिग्राह्य मुद्रा कौन सी है?

(अ) यूरो (ब) रुपया (स) डॉलर (द) पाउण्ड स्टर्लिंग

4. सरकार द्वारा पुरानी मुद्रा को समाप्त कर नई मुद्रा चलाना कहलाता है?

(अ) अवमूल्यन (ब) विमुद्रीकरण (स) मुद्रा संकुचन (द) मुद्रा स्फीति

5. बाजार के नियम के प्रस्तुतकर्ता कौन थे?

(अ) रिकार्डो (ब) जे.बी.से. (स) ए.सी. पिगाओ (द)माल्थस

6. फूलगोभी का खाने योग्य भाग कौन-सा होता है?

(अ) फल (ब) कलिका (स)पुष्प (द) पुष्पक्रम

7. सामान्यत: अंकुरण के लिए किसकी आवश्यकता नहीं होती है?

(अ) प्रकाश (ब) जल (स) वायु (द) ताप

8. तना काट आमतौर पर किसके प्रवर्धन के लिए प्रयोग किया जाता है?

(अ) केला (ब) गन्ना (स) आम (द) कपास

9. जीवनचक्र की दृष्टि से पौधे का सबसे महत्वपूर्ण अंग कौन-सा है?

(अ) पुष्प (ब) पत्ती (स) तना (द) जड़

10. गैसों की श्यानता ताप के बढऩे पर?

(अ) घटती है (ब) बढ़ती है (स) अपरिवर्तित रहती है (द) पहले घटती है, फिर बढ़ती है

11. सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट हार्वेस्ट इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलाजी कहां है?

(अ) अबोहर, पंजाब (ब) लुधियाना, पंजाब (स) बंगलौर, कर्नाटक (द) भोपाल

12. पशुपालन का एक प्रमुख संस्थान दि सेंट्रल फ्रोजन सीमेन प्रोडक्शन एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट कहां है?

(अ) हेससारघट्टा, कर्नाटक (ब) सुनाबेड़ा, उड़ीसा (स) धामरोड, गुजरात (द) सूरतगढ़, राजस्थान

13. भारत में कुल योग्य क्षेत्र का विकास प्रतिशत बागवानी फसलों के अंतर्गत है?

(अ) 10 प्रतिशत (ब)11 प्रतिशत (स)12 प्रतिशत (द) 13 प्रतिशत

14. भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में कांग्रेस और मुस्लिम लीग का ऐतिहासिक मिलन हुआ था?

(अ) सूरत (ब) बंबई (स) कलकत्ता (द) लखनऊ

15. इब्नबतूता किसके शासनकाल में भारत आया था?

(अ) इल्तुतमिश (ब) अलाउद्दीन खिलजी (स) मुहम्मद बिन तुगलक (द) बलबन

16. सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं, क्योंकि उनमें अधिक मात्रा होती है?

(अ)  शर्कराओं की (ब) जल की (स) विटामिनों की (द) एंजाइमों की

17. अरक्तता किसकी कमी के कारण होती है?

(अ) राइबोफ्लेविन (ब) थायामीन(स) फॉलिक एसिड (द) नियासिन

18. स्वस्थ हृदय के लिए व्यक्ति को लेना होता है- संतुलित आहार, पर्याप्त निद्रा और?

(अ) उत्साही मानसिक क्रियाकलापों में लीन होना होता है (ब) कैरम, शतरंज और ताश जैसे खेल खेलने होते हैं (स) सही मात्रा में शारीरिक व्यायाम करना होता है (द) बैठे रहने वाला काम करना होता है

19. राज्यसभा के एक तिहाई सदस्य कितने वर्षों के अंतराल में रिटायर हो जाते हैं?

(अ) दो साल के बाद (ब) चार साल के बाद (स) पांच साल के बाद (द) छह साल के बाद

20. किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल में दो उप प्रधानमंत्री ने भी कार्य किया  हैं?

(अ) जवाहरलाल नेहरू (ब) मोरारजी देसाई (स) वी.पी. सिंह (द) चंद्रशेखर के

21. निम्नलिखित में से किसने अंतरराष्टï्रीय राजनीति और अंतरराष्टï्रीय संबंधों के शब्दों का एक-दूसरे के स्थान पर प्रयोग किया है?

(अ) हंस मोर्गेन्थो (ब) जॉन बर्टन (स) स्वर्जनबर्जर (द) पामर एवं पर्किन्स

22. यथार्थवादी सिद्घांत का प्रवर्तक कौन है?

(अ) मार्टन कैपलॉन (ब) हंस मोर्गेन्थो (स) मार्टन सूबिक (द) जॉन बर्टन

23. खेल सिद्घांत का निम्नलिखित में से कौन प्रवर्तक है?

(अ) मार्टन सूबिक (ब) कार्ल ड्यूश (स) पामर एवं पर्किन्स (द) जोसफ फे्रंकिल

24. परमाणु ऊर्जा एक खनिज आधारित ऊर्जा स्रोत है, यह निकाली जाती है?

(अ) यूरेनियम से (ब) थोरियम से (स) प्लूटोनियम से (द) इनमें से सभी से

25. डीएनए परीक्षण निम्नलिखित में से किसके द्वारा विकसित किया गया था?

(अ) डॉ. ऐलेक जेफ्रीस द्वारा (ब) डॉ. वी. के.कश्यप द्वारा (स) वाटसन और क्रिक द्वारा (द) ग्रेगोर मेण्डेल द्वारा

26. राष्टï्रीय कृषि बीमा योजना कब से भारत में लागू है?

(अ) रबी मौसम 1999-2000 (ब) खरीफ मौसम 1999-1999 (स) रबी मौसम 2000-2001 (द) खरीफ मौसम 2000-2001

27. यूरोपीय संघ की सांझी मुद्रा को निम्नलिखित में से क्या नाम दिया गया है?

(अ) रुपया (ब) यूरो (स) रूबल (द) फ्रैंक

---

सही जवाब- 1.(ब) 1993-94 के केंद्रीय बजट में, 2.(स) चालू खाते पर, 3.(ब) रुपया, 4.(ब) विमुद्रीकरण, 5.(ब) जे.बी.से., 6.(द) पुष्पक्रम, 7.(अ) प्रकाश, 8.(ब)गन्ना, 9.(अ)पुष्प,10.(ब) बढ़ती है,  11.(ब) लुधियाना, पंजाब, 12.(अ) हेससारघट्टा, कर्नाटक, 13.(अ)10 प्रतिशत, 14.(द) लखनऊ, 15.(स) मुहम्मद बिन तुगलक, 16.(ब) जल की, 17.(स) फॉलिक एसिड, 18.(स) सही मात्रा में शारीरिक व्यायाम करना होता है, 19.(अ) दो साल के बाद, 20.(ब) मोरारजी देसाई, 21.(द) पामर एवं पर्किन्स, 22.(ब) हंस मोर्गेन्थो, 23.(अ) मार्टन सूबिक, 24.(द) इनमें से सभी से, 25.(अ) डॉ. ऐलेक जेफ्रीस द्वारा, 26.(अ) रबी मौसम 1999-2000, 27.(ब) यूरो

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news