अंतरराष्ट्रीय

नाइजीरिया में जेल हमले के बाद 11 लोगों की मौत, 252 कैदी फरार : अधिकारी
30-Nov-2021 10:50 AM
नाइजीरिया में जेल हमले के बाद 11 लोगों की मौत, 252 कैदी फरार : अधिकारी

लागोस, 30 नवंबर| मध्य नाइजीरिया के पठार राज्य में एक जेल में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 252 कैदी फरार हो गए। अधिकारी के मुताबिक जेल पर अज्ञात बंदूकधारियों के एक समूह ने हमला किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नाइजीरियाई सुधार सेवा (एनसीओएस) के एक प्रवक्ता फ्रांसिस एनोबोर ने सोमवार को एक बयान में कहा कि जोस शहर में बंदूकधारियों द्वारा जेल पर हमले के दौरान एक गार्ड और नौ कैदियों की जान चली गई।

एनोबोर ने कहा कि स्टाफ के एक अन्य सदस्य के हाथ में गोली लगी और हमले में छह कैदी भी घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि बंदूकधारियों में से एक की भी मौत हो गई है।

प्रवक्ता के अनुसार, कुछ हमलावर और 262 कैदी हाथापाई में भाग निकले, जिसमें से अब तक 10 कैदियों को वापस ले पकड़ लिया गया है।

एनोबोर ने कहा कि सभी 'अपराधियों' को पकड़ने के प्रयास जारी हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाया गया है और सुविधा में सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है। उन्होंने भाग रहे कैदियों को पकड़ने के लिए स्थानीय लोगों से सहयोग का आह्वान किया और विश्वसनीय खुफिया जानकारी के लिए स्वेच्छा से काम करने को कहा, जो इस तरह की घटनाओं को शुरुआत में ही रोक सकता है।

उन्होंने कहा कि हमले के समय जोस कस्टोडियल सेंटर में 1,060 कैदी थे, जिनमें 560 प्री-ट्रायल बंदी और 500 अपराधी शामिल थे।

अक्टूबर में नाइजीरियाई सरकार ने कहा था कि उसने हाल के महीनों में देश के कुछ हिस्सों में जेलब्रेक के बाद, जेल सुविधाओं का ऑडिट शुरू किया है। (आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news