सामान्य ज्ञान

हजार हाथियों की भूमि-लाओस
02-Dec-2021 11:26 AM
हजार हाथियों की भूमि-लाओस

लाओस (आधिकारिक रूप से लाओस जनवादी लोकतांत्रिक गणतंत्र ) दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसे हजार हाथियों की भूमि भी कहा जाता है।

इसका क्षेत्रफल 88 हजार 780 वर्ग मील है। इसके उत्तर में चीन एवं उत्तरी वियतनाम, दक्षिण में कंबोडिया, दक्षिण पश्चिम में थाईलैंड की सीमा पर मेकांग नदी बहती है। जलवायु उष्णकटिबंधीय है। अप्रैल सबसे गरम महीना है।  यहां की भाषा थाई प्रकार की है, जिसमें संस्कृत, पाली तथा फ्रांसीसी शब्दों की भरमार है। फ्रांसीसी राजकाज की द्वितीय भाषा है। बौद्ध धर्म प्रमुख है। धान सर्वप्रमुख कृषि उपज है।  इस देश की राजधानी वियेंटाइन है।

2 दिसम्बर सन 1954 ईसवी को  लाओस को स्वतंत्रता मिली। वर्ष 1954 में ही  जेनेवा में विश्व की बड़ी शक्तियों और क्षेत्रीय देशों की भागीदारी से एक सम्मेलन हुआ। जिसमें उस देश की स्वाधीनता को स्वीकृति मिली। यह देश वर्ष 1892 से औपचारिक रुप से फ्रांस के अधीन हो गया। वर्ष 1949 में चीन और भारत के स्वतंत्रता आंदोलनों को देखते हुए फ्रांस ने लाओस को सीमित स्वायत्तता दे दी किंतु वियतनाम की जनता के फ्रांस विरोधी आंदोलन के साथ ही वर्ष 1950 में लाओस में भी ऐसा ही आंदोलन आरंभ हो गया जिसका चीन और वियतनाम ने समर्थन किया। यह अशांति 1954 में देश को स्वाधीनता मिल जाने के बाद भी जारी रही यहां तक कि 1975 में कम्युनिस्टों ने इस देश का शासन संभाला।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news