राष्ट्रीय

जगदीश ठाकोर बने गुजरात कांग्रेस के नए अध्यक्ष
03-Dec-2021 3:50 PM
जगदीश ठाकोर बने गुजरात कांग्रेस के नए अध्यक्ष

दिल्ली, 3 दिसंबर | पूर्व लोकसभा सांसद जगदीश ठाकोर को कांग्रेस हाईकमान ने शुक्रवार को गुजरात प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जगदीश ठाकोर की गुजरात प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति का ऐलान किया। दरअसल कांग्रेस ने गुजरात में अपने ओबीसी मत बैंक को साधने के लिए इस बार अध्यक्ष पद की कमान पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर को सौंपी है। नियुक्ति से ठीक पहले गुरुवार शाम को जगदीश ठाकोर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से रघु शर्मा के साथ जाकर मुलाकात की और आश्वस्त किया कि वह इस जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाएंगे।

गुजरात के कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा के साथ अपने विचार-विमर्श में एक वरिष्ठ नेता को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की वकालत की थी। वहीं केंद्रीय नेतृत्व की ओर से भी (हार्दिक पटेल) एक युवा नेता को पार्टी के रूप में नियुक्त करने के सुझाव को ठुकरा दिया गया।

सूत्रों के अनुसार राज्य के नेताओं के साथ विचार-विमर्श प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ये फीडबैक दिया गया था कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जानने वाले नेता को शीर्ष पर नियुक्त किया जाना चाहिए। दरअसल राज्य के तमाम नेताओं ने हार्दिक पटेल को पदोन्नत करने का विरोध किया, जो पिछले कई साल से गुजरात के कार्यकारी अध्यक्ष थे।

पार्टी नेताओं के अनुसार जिन नामों पर विचार किया गया। उनमें पूर्व लोकसभा सदस्य जगदीश ठाकोर का नाम सबसे पहले था उसके बाद राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल, जो पार्टी के दिल्ली प्रभारी हैं, उनको भी नियुक्त करने के लिए सुझाव मिले हैं। कहा जाता है कि दोनों नेता मध्य वर्ग के हैं और भरत सिंह सोलंकी, सिद्धार्थ पटेल और अर्जुन मोढवाडिया जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ तालमेल बैठा सकते हैं।

गौरतलब है कि इसी साल फरवरी-मार्च में हुए पंचायत व पालिका चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा व नेता विपक्ष परेश धनाणी ने इस्तीफा दे दिया था। इसके कुछ दिनों के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव सातव का निधन हो गया था। जिसके बाद गुजरात में संगठन में बदलाव का सिलसिला शुरू हुआ। करीब 1 माह पहले पार्टी हाईकमान ने गुजरात के नए प्रभारी रघु शर्मा को नियुक्त किया और जिसके बाद अब राज्य में जगदीश ठाकोर के तौर पर नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। हालांकि यह भी माना जा रहा है कि पार्टी में 3 नए कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए जा सकते हैं। जिनमें हार्दिक पटेल के अलावा सौराष्ट्र, दक्षिण गुजरात के नेताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, ताकि पार्टी के पदाधिकारियों में शक्ति संतुलन के साथ जातिगत समीकरण भी साधे जा सकें। (आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news