सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 5 दिसंबर
05-Dec-2021 12:20 PM
हर दिन हॉट सीट 5 दिसंबर

1. दिल्ली विधानसभा द्वारा विधायकों के वेतन में कितनी वृद्धि का प्रस्ताव पारित किया गया?

(अ)100 प्रतिशत(ब) 200 प्रतिशत(स)300 प्रतिशत (द)400 प्रतिशत

2. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ सौर ऊर्जा के विकास हेतु समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी?

(अ) फ्रांस (ब)जर्मनी (स) रूस (द) इंग्लैंड

3. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का क्या नाम है जिनका 2 दिसंबर 2015 को कैंसर के कारण निधन हो गया?

(अ) माइकल केरोलिन (ब) एंटनी ब्लिंकिन (स) जोनाथन स्माल (द) सैंडी बर्गर

4. निम्न में से किस संस्था द्वारा दिसंबर 2015 के प्रथम सप्ताह में जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के मामले बिहार सबसे आगे है?

(अ) ब्रिकवर्क रेटिंग्स (ब)केंद्रीय वित्त मंत्रालय (स)फोब्र्स (द)  विश्व बैंक

5. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में कितने नए आईआईटी को मंजूरी प्रदान की?

(अ) दो (ब) चार (स) छह (द) एक भी नहीं

6. केंद्रीय मंत्रिमंडल में निम्नलिखित में से किन राज्यों में आईआईटी खोलने की मंजूरी दी?

(अ)आंध्र प्रदेश, गोवा (ब)जम्मू कश्मीर, केरल (स)छत्तीसगढ़ और कर्नाटक (द) उक्त सभी

7. अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस कब मनाया गया?

(अ)1 दिसंबर (ब)2 दिसंबर (स)3 दिसंबर (द)4 दिसंबर

8. वह राज्य जिसके श्रम कानून विधेयक-2015 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने स्वीकृति प्रदान की?

(अ) छत्तीसगढ़ (ब) मध्यप्रदेश (स) बिहार (द) गुजरात

9. वह नेता जो बिहार विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुने गए?

(अ) नीतीश कुमार (ब) जीतन राम मांझी (स) विजय कुमार चौधरी (द) सुशील मोदी

10. वह देश जिसकी कैबिनेट ने 1 दिसंबर 2015 को आईएसआईएस के खिलाफ सैन्य सहायता देने हेतु आदेश जारी किया?

(अ) तुर्की (ब) जर्मनी (स) इराक (द) भारत

11. वह राज्य जिसने दिसंबर 2015 को पूरे राज्य को सूखाग्रस्त घोषित किया?

(अ) ओडिशा (ब) झारखंड (स) पश्चिम बंगाल (द) आंध्रप्रदेश

12. नेपाल का वह संगठन जिसने सरकार के समक्ष 11 सूत्रीय मांग रखी?

(अ) विहिप (ब) मधेसी (स) थारू (द) इनमें से कोई नहीं

13. भारत सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी की सुलभता संबंधी वैश्विक सूची में 167 देशों के बीच नीचे जिस पायेदान पर है?

(अ)131वें (ब)141वें  (स)151वें (द)131वें 

14. साबुन को जल में घोलने पर पृष्ठ तनाव किस प्रकार रहेगा?

(अ) घट जाता है (ब) बढ़ जाता है (स) अपरिवर्तित रहता है (द) पहले घटता है, फिर बढ़ता है

15. चंद्रमा के धरातल पर दो व्यक्ति एक दूसरे की बात नहीं सुन सकते, क्योंकि?

(अ) चंद्रमा पर उनके कान काम करना बंद कर देते हैं (ब) चंद्रमा पर वायुमंडल नहीं है (स) चंद्रमा पर वे विशेष प्रकार के अंतरिक्ष सूट पहने रहते हैं (द) चंद्रमा पर ध्वनि बहुत ही मंद गति से चलती है

16. पृथ्वी के आंतरिक संरचना के संबंध में सर्वाधिक महत्वपूर्ण जानकारी का स्रोत क्या है?

(अ) अप्राकृतिक साधन (ब) भूकंप विज्ञान (स) ज्वालामुखी क्रिया (द) प्लेट विवर्तनिकी

17. सियाल, सीमा तथा निफे के रूप में भूगर्भ का विभाजन किसके द्वारा किया गया है?

(अ)वैन डर ग्रैट द्वारा(ब)डेली द्वारा(स)होम्स द्वारा(द)स्वेस द्वारा

18. वह अभिनेता जो 46वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह के मुख्य अतिथि बने?

(अ) अमिताभ बच्चन (ब) एआर रहमान (स) शबाना आजमी (द)  शाहरूख खान

19. वह शहर जहां मोदी-शरीफ ने हाल ही में काफी समय बाद बातचीत की?

(अ) पेरिस (ब) ऑस्ट्रेलिया (स) भारत (द) पाकिस्तान

20. पठारी क्षेत्रों में विश्व की लगभग कितनी प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है?

(अ) 5 प्रतिशत (ब) 9 प्रतिशत (स) 16 प्रतिशत (द) 26 प्रतिशत

21. निम्नलिखित में से कौन एक पर्वतपदीय पठार है?

(अ) तिब्बत का पठार (ब) कोलंबिया का पठार (स) ब्राजील का पठार (द) बोलीविया का पठार

22. पामबन द्वीप किन दो देशों के बीच स्थित है?

(अ) भारत व श्रीलंका के बीच (ब) जापान व कोरिया के बीच (स) यूके व फ्रांस के बीच  (द) भारत व पाकिस्तान के बीच

23. निम्नलिखित में से कौन सा वन भारत में अर्थिक दृष्टिकोण से सर्वाधिक महत्वपूर्ण है?

(अ)ज्वारीय वन (ब)सदाबहार वन (स)कांटेदार वन (द)  पतझड़ वाले वन

24. सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के अंतर्गत केंद्रीय सूचना आयुक्तों की अधिकतम संख्या कितनी है?

(अ) 9 (ब) 8 (स) 10 (द) 7

25. विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के अंतर्गत कौन विधिक सेवा प्राप्त करने का हकदार है?

(अ) महिला या बच्चा (ब) अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का सदस्य (स) औद्योगिक कर्मकार (द) उपर्युक्त सभी

26. भारत में खनिजोत्पादन की दृष्टिï से महत्वपूर्ण राज्य हैं?

(अ) पश्चिम बंगाल, ओडि़शा, हिमाचल प्रदेश (ब) ओडि़शा, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश (स) बिहार, पश्चिम बंगाल,ओडि़शा (द) कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान

27. फ्लिपकार्ट ने 3 दिसम्बर 2015 को किस नेविगेशन कंपनी के साथ हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की ?

(अ) वल्र्ड मैप्स (ब)  मैपमाईइंडिया (स) बेसिक वल्र्ड (द) उपरोक्त में से कोई नहीं

--

सही जवाब-1.(द)400 प्रतिशत, 2.(ब)जर्मनी, 3.(द) सैंडी बर्गर, 4.(अ)ब्रिकवर्क रेटिंग्स, 5.(द) छह, 6.(द)उक्त सभी, 7.(स)3 दिसंबर, 8.(द)गुजरात, 9.(स)विजय कुमार चौधरी, 10.(ब)जर्मनी, 11.(ब) झारखंड, 12.(ब)मधेसी, 13.(अ)131वें, 14.(अ) घट जाता है, 15.(ब) चंद्रमा पर वायुमंडल नहीं है,16.(ब)भूकंप विज्ञान, 17.(द)स्वेस द्वारा, 18.(ब)एआर रहमान, 19.(अ) पेरिस, 20.(ब)9 प्रतिशत, 21.(ब) कोलंबिया का पठार, 22.(अ) भारत व श्रीलंका के बीच, 23.(द) पतझड़ वाले वन, 24.(स) 10, 25.(द) उपर्युक्त सभी, 26.(स) बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडि़शा, 27.  (ब)  मैपमाईइंडिया ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news